Last Updated on नवम्बर 11, 2022 by Shabnam Sengupta
सारांश
एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि आप बिना किसी साइड इफेक्ट के स्ट्रॉबेरी द्वारा पांच मिनट में अपने दांतों को सफेद कर सकते हैं। इस पोस्ट को हमने फैक्ट चेक किया और पाया कि यह दावा आधा सच है।
दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से आप पांच मिनट में अपने दांत सफेद कर सकते हैं। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि यह 100% प्राकृतिक उपचार है और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है।
तथ्य जांच
क्या फल दांत सफेद करने के लिए फायदेमंद होते हैं?
हर बार नहीं। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन कहता है, “जब फल को रेगुलर भोजन की तरह खाया जाए, तो फल एक बढ़िया विकल्प साबित होता है। हालांकि फल और सिरका में एसिड होता है, और जब आप अपने दांतों के साथ उनके संपर्क को लंबे समय तक बनाए रखते हैं या अपने दांतों को साफ करने के लिए उनका उपयोग करते हैं, तो आप अपने दांतों की चमक को खो सकते हैं क्योंकि एसिड आपके दांतों की ऊपरी परत मतलब इनेमल को खराब कर सकता है, जो आपको दांतों को कैविटी से बचाती है।”
क्या स्ट्रॉबेरी बिना किसी दुष्प्रभाव के आपके दांतों को सफेद कर सकती है?
नहीं। हालांकि स्ट्रॉबेरी में कुछ गुण होते हैं, जो दांतों को सफेद बनाने का काम करते हैं लेकिन दांतों को सफेद बनाने के लिए इसका इस्तेमाल सही नहीं साबित होता है क्योंकि इसके उपयोग से कुछ दुष्प्रभाव जुड़े होते हैं। स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है, जो दांतों को सफेद करने का काम कर सकते हैं। मैलिक एसिड वास्तव में दाग-धब्बों को नहीं हटाता है लेकिन दांतों के सतह की सफाई करने के कारण दांतों को सफेद रंग जरूर दे देता है।
पके हुए स्ट्रॉबेरी में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो दांतों पर लगाने के बाद उन्हें सफेद रंग का दिखा सकता है। हालांकि साइट्रिक एसिड आपके दांतों के डिमिनरलाइजेशन को तेज करने के लिए जाने जाते हैं। साइट्रिक एसिड आपके दांतों के इनेमल को कमजोर कर देता है, जिससे दांतों की सफेदी नहीं बच पाती है।
क्या स्ट्रॉबेरी आपके दांतों को सफेद करने के बजाय उससे ज्यादा नुकसान करता है।
इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में कोई भी ऐसा तत्व नहीं होता है, जो वास्तव में आपके दांतों को सफेद करने के लिए दाग-धब्बों को हटा सकता है बल्कि ये आपके इनेमल को कमजोर और पतला कर देता है, जो ब्रश करते समय घुलकर बाहर निकल जाता है और दांतों को नुकसान पहुंचाता है। आंतरिक दाग-धब्बों के मामले में स्ट्रॉबेरी किसी काम की नहीं होती है। स्ट्रॉबेरी के उपयोग से कोई भी दिखाई देने वाला सफेद प्रभाव अस्थायी होता है, जिससे इनेमल डिमिनरलाइज्ड हो जाता है।
एंडोडॉन्टिस्ट डॉ परिधि गर्ग कहती हैं, “स्ट्रॉबेरी दांतों को सफेद नहीं करती है। स्ट्रॉबेरी में साइट्रिक एसिड होता है, जो इनेमल को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। साथ ही डिमिनरलाइजेशन की प्रक्रिया को बढ़ा देता है, जिससे सेंसटिविटी की समस्या हो सकती है। स्ट्रॉबेरी में चीनी की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे दांतों के सड़ने और कैविटी होने की संभावना भी बढ़ जाती है”।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.