डॉ हिमाल कुमार मोदक/ MBBS/ MD/ ने R G कर मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसिन में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। इनकी विशेषज्ञता मधुमेह और जराचिकित्सा (Geriatrics) में है और इनके पास छह साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, यह कोलकाता के R G कर मेडिकल अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। THIP Media के साथ की गई एक बातचीत में डॉ. हिमाल कुमार मोदक ने बताया कि मरीजों के लिए स्वास्थ्य साक्षरता कितनी आवश्यक है:
मरीजों के द्वारा की जाने वाली आम गलतियां क्या हैं?
डॉक्टरों के साथ बातचीत करते समय रोगी अपनी बीमारी के लक्षणों की जानकारी देने के बजाय स्वयं द्वारा निर्धारित उपचार के तरीके की बात की गलती करते हैं। वे अपने मनपसंद तरीके से ही इलाज कराने पर अड़ जाते हैं।
स्वास्थ्य साक्षरता क्या है? यह महत्वपूर्ण क्यों है?
आमतौर पर, स्वास्थ्य साक्षरता से तात्पर्य दैनिक जीवन में आवश्यक परिवर्तन करना और संभावित जोखिमों की जानकारी होना है। इसके अलावा, अपने या किसी प्रियजन के बीमार होने पर खुद से इलाज करने के बजाय किसी डॉक्टर से परामर्श लेना, स्थिति की गंभीरता को समझना और दवाई की दुकान पर जाना शामिल है।
मरीज को उसके स्वास्थ्य की बुनियादी जानकारी होना उसके समग्र उपचार प्रणाली के लिए कितना सहायक है?
किसी मरीज को उसके स्वास्थ्य की बुनियादी जानकारी होना निश्चित रूप से समग्र उपचार प्रणाली के लिए सहायक होता है। इससे रोग की पहचान और उसका इलाज आसानी से हो पाता है।
चिकित्सीय गलत सूचना उपचार प्रक्रियाओं को किस प्रकार प्रभावित कर सकती है?
चिकित्सीय गलत सूचना व्यक्ति को किसी डॉक्टर या अस्पताल में इलाज कराने से रोकती है, जिससे उपचार प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह इस गलत धारणा को भी बढ़ावा देता है कि डॉक्टर मरीज का इलाज करने के बजाय पैसे एटते हैं। इसके अलावा ऐसा भी हो सकता है कि मरीज और उसके रिश्तेदार स्थिति की गंभीरता को न समझें और यह मान लें कि यह बीमारी अपने आप ही ठीक हो जाएगी।
आपके मरीजों के सबसे आम मिथक क्या हैं?
मुझे मरीजों में काफी सारे मिथक देखने को मिलते हैं, जिनकी वजह से उनका इलाज करना काफी मुश्किल हो जाता है। उदाहरण के लिए अधिकांश मरीज ऐसा मानते हैं कि डॉक्टर बेवजह इतनी सारी दवाई दे रहें हैं, जबकि मेरी बीमारी एक या दो दवाई से ही ठीक हो सकती है। इसके कारण वे डॉक्टर से परामर्श लेने के बजाय उपचार के अन्य विकल्पों को चुनते हैं।
ऑनलाइन स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं से कैसे बचा जा सकता है?
मेरी सलाह है कि किसी डॉक्टर या नर्सिंग समुदाय की वेबसाइट पर परिणामों और उपचार सर्च न करें। किसी भी रोग के उपचार के लिए विदेशी वेबसाइट का उपयोग न करें और इसके साथ में ऑनलाइन उपचार के अन्य तरीकों (पत्थर, जादुई या प्राकृतिक औषधी) सर्च न करें। इनका रोगी के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

