डॉ. कनिका गुप्ता के पास एनेस्थिसियोलॉजी में MBBS और DNB की डिग्रियां है। वर्तमान में, डॉ गुप्ता एम्स, ऋषिकेश से न्यूरोएनेस्थेसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर में DM कर रही हैं और पिछ्ले 4.5 वर्षों से एनेस्थेसियोलॉजिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। THIP Media के साथ बातचीत में डॉ. कनिका गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर के साथ बातचीत चिकित्सीय गलत सूचना को किस प्रकार रोकती है।
मरीजों के द्वारा की जाने वाली आम गलतियां क्या हैं?
मरीजों के द्वारा की जाने वाली आम गलतियों में से एक सामाजिक त्रुटियों पर विश्वास करना और मेडिकल इतिहास की संपूर्ण जानकारी न देना है। वे मेडिकल इतिहास के महत्व को न समझने की भी गलती करते हैं।
स्वास्थ्य साक्षरता क्या है? यह महत्वपूर्ण क्यों है?
स्वास्थ्य साक्षरता का अर्थ मरीज द्वारा अपने मेडिकल इतिहास की जानकारी देने, शंका को साझा करने और बेझिझक प्रश्न करने की क्षमता है। स्वास्थ्य साक्षरता भारत जैसे देश में महत्वपूर्ण है जहां स्वास्थ्य सेवा व्यापक रूप से उपलब्ध है और दूरदराज क्षेत्रों में भी विभिन्न प्रकार की समस्याएं देखने को मिल रही हैं।
मरीज को उसके स्वास्थ्य की बुनियादी जानकारी होना उसके समग्र उपचार प्रणाली के लिए कितना सहायक है?
मरीज को उसके स्वास्थ्य की बुनियादी जानकारी होना उसके समग्र उपचार प्रणाली के लिए काफी सहायक है क्योंकि इसकी सहायता से मरीज अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में खुलकर बात कर सकता है। इससे उपचार प्रणाली को पूरा किया जा सकता है और मरीज सही समय पर डॉक्टर के पास जाता है। इस प्रकार मरीज के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
चिकित्सीय गलत सूचना उपचार प्रक्रियाओं को किस प्रकार प्रभावित कर सकती है?
चिकित्सीय गलत सूचना उपचार प्रक्रियाओं की सफलता दर को कम कर देती है। इसके अलावा यह डॉक्टर के लिए मरीज की स्थिति को समझने में बाधा भी बन सकती है।
आपके मरीजों के सबसे आम मिथक क्या हैं?
रोगियों के मन में विभिन्न प्रकार के मिथक होते हैं। उदाहरण के लिए, वे मधुमेह दवाइयां नहीं लेते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि इनसे कैंसर हो सकता है। इसके अलावा वे कोई भी सर्जरी कराने से पहले तक धूम्रपान करना जारी रखते हैं क्योंकि उन्हें यह लगता है कि यह उनके फैफड़ों को साफ करता है।
ऑनलाइन स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं से कैसे बचा जा सकता है?
सभी मरीजों को मेरी यही सलाह है कि – किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की स्थिति में अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें और इसके बारे में ऑनलाइन पर सर्च न करें क्योंकि वहां भाम्रक जानकारी हो सकती है।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.


