डॉ. महिमा काक नागपॉल ने UK से प्रजनन चिकित्सा (Reproductive Medicine) में मास्टर डिग्री के साथ-साथ प्रसूति एवं स्त्री रोग में MBBS और MD की डिग्री प्राप्त की है। डॉ. नागपॉल को नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है और इनकी विशेषज्ञता स्त्री रोग विज्ञान में है। इसके अलावा यह वर्तमान समय में दक्षिण दिल्ली में एक निजी प्रैक्टिस संचालित करती हैं। सर्वाइकल कैंसर की जांच और रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अलावा THIP Media के साथ बातचीत में डॉ. महिमा काक नागपॉल ने बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी में स्वास्थ्य साक्षरता कितनी महत्वपूर्ण है।
मरीजों के द्वारा की जाने वाली आम गलतियां क्या हैं?
अधिकतर मरीज अपनी बीमारी की पूरी जानकारी न देने की गलती करते हैं। इसके कारण डॉक्टर उनका उपचार सही तरीके से नहीं कर पाते हैं।
स्वास्थ्य साक्षरता क्या है? यह महत्वपूर्ण क्यों है?
स्वास्थ्य साक्षरता आज के युग में महत्वपूर्ण है। मेरा मानना है कि प्रत्येक रोगी को उपचार के विकल्पों के बारे में सूचित किया जाना चाहिए और जहां तक उसके उपचार का प्रश्न है तो रोगी को पूर्ण स्वायत्तता (autonomy) दी जानी चाहिए।
मरीज को उसके स्वास्थ्य की बुनियादी जानकारी होना उसके समग्र उपचार प्रणाली के लिए कितना सहायक है?
जब मरीजों को अपनी स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में अच्छी समझ होती है, तब वे डॉक्टरों का सहयोग करते हैं। इसके अलावा वे नियमित नियुक्तियों (appointments) और दवा का भी पालन करते हैं।
चिकित्सीय गलत सूचना उपचार प्रक्रियाओं को किस प्रकार प्रभावित कर सकती है?
बहुत ज्यादा। चिकित्सीय गलत सूचना का प्रसार उपचार प्रक्रियाओं को बाधित कर सकता है और डॉक्टर-मरीज के रिश्ते में विश्वास को कम कर सकता है। इसके परिणामस्वरूप रोगी अक्सर विभिन्न अस्पतालों और चिकित्सकों से मिल सकते हैं।
आपके मरीजों के सबसे आम मिथक क्या हैं?
मैं स्वयं फर्टिलिटी के आयुर्वेदिक उपचार में विश्वास नहीं करती हूं इसलिए मरीजों को भी ऐसा नहीं करना चाहते हैं।
ऑनलाइन स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं से कैसे बचा जा सकता है?
मेरी सलाह है कि Google पर अपने रोग संबंधी लक्षणों को खोजना नहीं चाहिए। इसका मुख्य कारण लोग अक्सर सोशल मीडिया या किसी अन्य वेबसाइट पर मौजूद स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का प्रयोग स्वयं पर ही करते हैं, जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

