डॉ. पूजा खुल्लर, MBBS, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में DNB। यह वर्तमान समय में धर्मशिला नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, दिल्ली में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इनकी विशेषज्ञता IMRT, IGRT, SBRT, SRT, SRS, 3D ब्रैकीथेरेपी और रेस्पिरेटरी गेटिंग जैसी उन्नत रेडियोथेरेपी तकनीकों में है। THIP Media के साथ बातचीत में डॉ. पूजा खुल्लर ने बताया कि किसी भी उपचार प्रणाली के लिए स्वास्थ्य जानकारी महत्वपूर्ण है।
मरीजों के द्वारा की जाने वाली आम गलतियां क्या हैं?
अधिकांश मरीज, रोग संबंधी संपूर्ण जानकारी नहीं देते हैं। इसके बजाय वे उन लक्षणों की ही चर्चा करते हैं जो पिछ्ले 1 से 2 दिनों से नज़र आ रहे हैं।
स्वास्थ्य साक्षरता क्या है? यह महत्वपूर्ण क्यों है?
स्वास्थ्य साक्षरता का अर्थ है कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति कितने सचेत और जागरूक हैं। यह रोगी की देखभाल में महत्वपूर्ण है। ऐसे मरीज उपचार प्रणाली के प्रति अधिक उत्सुक होते हैं।
मरीज को उसके स्वास्थ्य की बुनियादी जानकारी होना उसके समग्र उपचार प्रणाली के लिए कितना सहायक है?
मरीज को उसके स्वास्थ्य की बुनियादी जानकारी होना उपचार प्रणाली के लाभ और नुकसान को समझने में सहायता करता है। ऐसा मरीज उपचार प्रणाली के दौरान धैर्य रखता है और उपचार प्रणाली का पालन करता है।
चिकित्सीय गलत सूचना उपचार प्रक्रियाओं को किस प्रकार प्रभावित कर सकती है?
चिकित्सीय गलत सूचना मरीजों को गुमराह करके उपचार प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकती है। इससे संभावित जोखिमों की संभावना बढ़ सकती है।
आपके मरीजों के सबसे आम मिथक क्या हैं?
मरीज विभिन्न प्रकार के मिथकों से प्रभावित होते हैं। उदाहरण के लिए, वे ऐसा सोचते हैं कि बायोप्सी से कैंसर फैल सकता है, चीनी के सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है और कैंसर संक्रामक है।
ऑनलाइन स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं से कैसे बचा जा सकता है?
मैं अपने सभी मरीज को चिकित्सक से सलाह लेने, अपने पसंदीदा विषय की पुस्तक पढ़ने की सलाह देती हूं। इसके अलावा, उन्हें ऑनलाइन जानकारी पर आंख-मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि यह गलत हो सकती है।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

