डॉ. ज्योति शर्मा, बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी, के पास इस क्षेत्र में सात साल का अनुभव है। वह वर्तमान में नई दिल्ली में अपना क्लिनिक चला रही हैं। THIP Media के साथ बातचीत में डॉ. ज्योति शर्मा ने बताया कि डॉक्टर से बातचीत करना आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार लाभकारी हो सकता है।
मरीजों के द्वारा की जाने वाली आम गलतियां क्या हैं?
डॉक्टर से बात करते समय मरीज संपूर्ण जानकारी न देने की गलती करते हैं। इससे इन दोनों के बीच भम्र की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और उपचार में देरी हो सकती है।
स्वास्थ्य साक्षरता क्या है? यह महत्वपूर्ण क्यों है?
स्वास्थ्य साक्षरता से तात्पर्य केवल स्वास्थ्य के बारे में पढ़ने-लिखने से ही नहीं है बल्कि स्वास्थ्य की संपूर्ण जानकारी देने और स्वास्थ्य व उपचार संबंधी निर्णय लेने की क्षमता से है।
मरीज को उसके स्वास्थ्य की बुनियादी जानकारी होना उसके समग्र उपचार प्रणाली के लिए कितना सहायक है?
मरीज को उसके स्वास्थ्य की बुनियादी जानकारी होना उसके समग्र उपचार प्रणाली के लिए बहुत सहायक हो सकता है। इससे मरीज अपने स्वास्थ्य विकास (उदाहरण के लिए शुरुआती लक्षण, दुष्प्रभाव, एलर्जी आदि) और उन दवाओं के प्रति सचेत रह सकते हैं जो उपचार प्रणाली में आवश्यक भूमिका निभाती हैं।
चिकित्सीय गलत सूचना उपचार प्रक्रियाओं को किस प्रकार प्रभावित कर सकती है?
चिकित्सीय गलत सूचना उपचार प्रक्रिया को बहुत प्रभावित करती है। उपचार प्रक्रिया में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां शामिल होती हैं जिसमें रोगी के सहयोग की आवश्यकता होती है। चिकित्सीय गलत सूचना से प्रभावित मरीज ऐसा करने में असमर्थ हो सकता है।
आपके मरीजों के सबसे आम मिथक क्या हैं?
मरीजों के सबसे आम मिथकों में होम्योपैथी के प्लेसिबो प्रभाव और आहार संबंधी मिथक शामिल हैं। हालांकि होम्योपैथी लाभकारी है लेकिन अवास्तविक अपेक्षाएं या स्वास्थ्य लक्ष्य बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।
ऑनलाइन स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं से कैसे बचा जा सकता है?
स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय स्रोतों का प्रयोग करना चाहिए। इसका मुख्य कारण सोशल मीडिया, साइटों पर जानकारी और लोगों द्वारा किए जाने वाले दावों का होना है। इस प्रकार के मिथकों, दावों व जानकारी से बचना चाहिए क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

