डॉ. मधु वामसी/ MBBS, MD (मनोचिकित्सा), हैदराबाद में एक प्रतिष्ठित सलाहकार मनोचिकित्सक हैं। अपने रोगियों का इलाज करने के साथ-साथ 10 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं तथा लगभग 200 मानसिक जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं। THIP Media के साथ की गई एक बातचीत में डॉ.मधु वामसी ने बताया कि मरीजों के लिए स्वास्थ्य साक्षरता कितनी आवश्यक है:
मरीजों के द्वारा की जाने वाली आम गलतियां क्या हैं?
मरीजों द्वारा की जाने वाली सबसे आम गलती यह है कि वे अपनी बीमारी के लक्षणों का विस्तार से उल्लेख करने के बजाय खुद से निर्धारित उपचार विकल्प की ही बात करते हैं।
स्वास्थ्य साक्षरता क्या है? यह महत्वपूर्ण क्यों है?
स्वास्थ्य साक्षरता का अर्थ आपातकालीन स्थिति में खुद से इलाज करने के स्थान पर डॉक्टर की सहायता लेना है। ऐसे करके संभावित जोखिम को कम किया जा सकता है।
मरीज को उसके स्वास्थ्य की बुनियादी जानकारी होना उसके समग्र उपचार प्रणाली के लिए कितना सहायक है?
रोगी का ज्ञान फायदेमंद है क्योंकि यह निर्धारित उपचार प्रक्रिया में योगदान देता है। इस प्रकार, उपचार प्रक्रिया के सफल होने और रोगी के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
चिकित्सीय गलत सूचना उपचार प्रक्रियाओं को किस प्रकार प्रभावित कर सकती है?
चिकित्सीय गलत सूचना उपचार प्रक्रियाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जिसमें मरीज देखभाल में देरी, विभिन्न प्रकार की बाधाएँ और थेरेपी का सही समय पर न होना इत्यादि शामिल हैं।
आपके मरीजों के सबसे आम मिथक क्या हैं?
एक मनोचिकित्सक होने के नाते मुझे मरीजों में एक आम मिथक देखने को मिलता है, वह यह है कि वे देरी से डॉक्टर से मिलते हैं। इसी कारण हमें उन्हें हाई डोज़ वाली दवाइयां देनी पड़ती हैं। इन दवाइयों के कुछ दुष्रभाव भी होते हैं, जिनसे उपचार की प्रक्रिया बाधित होती है।
ऑनलाइन स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं से कैसे बचा जा सकता है?
मैं अपने मरीज को यही सलाह देता हूं कि किसी भी व्यक्ति या इन्फ्लुएंसर्स के दावों से प्रभावित न हो। इसके बजाय डॉक्टर से सलाह लेना समेत विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी लेना आवश्यक है।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

