सारांश
एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार संत प्रेमानंद महाराज गंभीर रुप से बीमार हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं। जब हमने इस पोस्ट का तथ्य जाँच किया तब पाया कि यह दावा बिल्कुल गलत है।

दावा
इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज गंभीर रुप से बीमार हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं।

तथ्य जाँच
प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) वृंदावन के एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत और राधा-कृष्ण भक्ति के प्रवक्ता माने जाते हैं। उनका पूरा नाम श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज है। वे उत्तर प्रदेश के वृंदावन में रहकर सत्संग, भजन और प्रवचनों के माध्यम से लोगों को भक्ति, नाम-जप और सरल आध्यात्मिक जीवन का संदेश देते हैं। उनके प्रवचन और “भजन मार्ग” से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं, जिसके कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनसे जुड़ते हैं और वृंदावन आकर उनके सत्संग में भाग लेते हैं।
क्या प्रेमानंद महाराज को कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है
हां। प्रेमानंद महाराज को किडनी से जुड़ी एक गंभीर बीमारी बताई जाती है। रिपोर्टों के अनुसार वे पॉलीसिस्टिक किडनी डिज़ीज़ (Polycystic Kidney Disease) से पीड़ित हैं, जिसमें किडनी के अंदर तरल से भरे छोटे-छोटे सिस्ट बनने लगते हैं और समय के साथ किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। बताया जाता है कि इसी वजह से उन्हें नियमित रूप से डायलिसिस जैसी चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसके बावजूद वे समय-समय पर सत्संग और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं।
हाल के सार्वजनिक कार्यक्रम और अपडेट उनकी स्थिति के बारे में क्या बताते हैं?
हाल के दिनों में सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर प्रेमानंद महाराज के कुछ वीडियो और अपडेट सामने आए हैं, जिनमें वे अपने आध्यात्मिक कार्यक्रमों और भक्तों के साथ संवाद करते दिखाई देते हैं। ये अपडेट इस वायरल दावे के विपरीत हैं, जिनमें उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कई बार पुराने वीडियो या तस्वीरों का इस्तेमाल करके भी इस तरह की अफवाहों को सच जैसा दिखाने की कोशिश की जाती है।
क्या प्रेमानंद महाराज अस्पताल में भर्ती हैं?
फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिसमें यह कहा गया हो कि प्रेमानंद महाराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है या उनकी हालत गंभीर है। उनके आश्रम, करीबी लोगों या विश्वसनीय समाचार संस्थानों की ओर से भी इस तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है। आमतौर पर यदि किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की तबीयत गंभीर होती है, तो इसकी जानकारी आधिकारिक बयान या भरोसेमंद मीडिया रिपोर्ट के जरिए सामने आती है।
दावाकर्ता की प्रोफाइल से हमें क्या मिला?
दावाकर्ता की इंस्टाग्राम प्रोफाइल का नाम अंशुल कुमार है और आईडी का नाम taazakhabar8 है। इसके 3672 पोस्ट्स हैं, 725K फॉलोवर्स हैं और 89 फॉलोविंग है।
जब हमने प्रेमानंद महाराज से जुड़े वीडियो को गुगल लेंस के जरिए जाँचने की कोशिश की, तब हमें कुछ और वीडियो मिले, जो बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। जैसे- इस वीडियो पोस्ट को आप देख सकते हैं। वही एक अन्य वीडियो यहां है।
इससे साफ पता चलता है कि AI की मदद से इस वीडियो को बनाया गया है। इसकी पुष्टी के लिए हमने दो AI टूल्स का उपयोग किया। सबसे पहले हमने Zero GPT से जाँच की, जिसमें ये परिणाम सामने आया। नीचे स्क्रीनशॉट देखें-

उसके बाद हमने Decopy AI की मदद से जाँच की, जिसमें हमें ये परिणाम मिले। विस्तृत जानकारी के लिए आप यहां देख सकते हैं।

अतः उपरोक्त तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह दावा बिल्कुल गलत है। अगर आपको कोई भी दावा संदिग्ध लगता है, तो गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए इसकी रिपोर्ट करें। आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं अथवा हमारी WhatsApp हेल्पलाइन नंबर +91 85078 85079 पर भी संदेश/message भेज सकते हैं।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.
