सारांश
सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission) ने 2022 बैच से MBBS छात्रों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) लागू कर दिया है। जब हमने इस पोस्ट का तथ्य जाँच किया तब पाया कि यह दावा बिल्कुल गलत है।

दावा
सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने 2022 बैच से MBBS छात्रों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) लागू कर दिया है। इस पोस्ट में नेशनल मेडिकल कमीशन के नाम पर जारी एक नोटिस की तस्वीर है, जिसके जरिए इस दावे को वायरल किया जा रहा है।

तथ्य जाँच
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) क्या है?
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) भारत की एक सरकारी संस्था है, जो देश में मेडिकल शिक्षा और डॉक्टरों के कामकाज को नियंत्रित करती है। यह तय करती है कि मेडिकल कॉलेज कैसे चलेंगे, छात्रों को क्या पढ़ाया जाएगा और डॉक्टर बनने के लिए किन नियमों का पालन करना होगा।
पहले यह काम Medical Council of India करता था लेकिन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए उसकी जगह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग बनाया गया। यह संस्था मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देती है, पढ़ाई का स्तर तय करती है, डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन करती है और महत्वपूर्ण परीक्षाओं से जुड़े फैसले लेती है। सरल शब्दों में NMC यह सुनिश्चित करता है कि देश में डॉक्टरों की शिक्षा और सेवाएं सही और सुरक्षित तरीके से हों।
NExT परीक्षा क्या है और क्यों महत्वपूर्ण है?
NExT (नेशनल एग्जिट टेस्ट) एक प्रस्तावित परीक्षा है, जिसका उद्देश्य-
- MBBS की अंतिम परीक्षा लेना है
- डॉक्टर के रूप में काम करने के लिए लाइसेंस देना है
- पोस्टग्रेजुएट (PG) में प्रवेश के लिए एक ही परीक्षा बनाना है
यानी यह परीक्षा मेडिकल छात्रों के करियर के लिए बहुत अहम मानी जा रही है।
क्या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने 2022 बैच से MBBS छात्रों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट लागू कर दिया है?
नहीं। यह नोटिस पूरी तरह फर्जी है। इसे किसी भी आधिकारिक संस्था ने जारी नहीं किया है। इसकी भाषा और फॉर्मेट भले ही असली जैसा लगे लेकिन यह विश्वसनीय नहीं है।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने भी अपने X अकाउंट के जरिए इस दावे को भ्रामक बताया है और इससे लोगों को सावधान रहने की अपील की है। इससे जुड़े किसी भी आधिकारिक अपटेड के लिए आयोग ने वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी है।
इसके अलावा सरकार ने भी अपने स्तर से जाँच करके इस पोस्ट को फर्जी बताया है।
क्या NExT पहले लागू होने वाली थी?
हां। NExT को पहले लागू करने की योजना थी लेकिन इसे कई बार टाल दिया गया है। इसकी वजह तैयारी, नियमों की स्पष्टता और सिस्टम को सही तरीके से लागू करना है। फिलहाल यह पूरी तरह लागू नहीं हुई है।
इस मुद्दे पर इतना भ्रम क्यों फैल रहा है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे-
- NExT को लेकर बार-बार घोषणाएं और बदलाव
- स्पष्ट और अंतिम दिशा-निर्देशों की कमी
- सोशल मीडिया पर फर्जी नोटिस का तेजी से फैलना
इन कारणों से लोग आसानी से भ्रमित हो जाते हैं।
छात्र और अभिभावक ऐसी जानकारी पर कैसे भरोसा करें?
इसके लिए निम्नलिखित बिंदूओं पर गौर करना जरूरी है। जैसे-
- केवल आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर भरोसा करें
- किसी भी वायरल मैसेज को बिना जांचे फॉरवर्ड ना करें
- विश्वसनीय स्रोतों से ही अपडेट लें
सावधानी बरतना ही गलत जानकारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है।
अतः उपरोक्त तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह दावा आधा सत्य है। अगर आपको कोई भी दावा संदिग्ध लगता है, तो गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए इसकी रिपोर्ट करें। आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं अथवा हमारी WhatsApp हेल्पलाइन नंबर +91 85078 85079 पर भी संदेश/message भेज सकते हैं।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.
