सारांश
सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट के के अनुसार सलमान खान के पिता, सलीम खान का निधन हो गया है। जब हमने इस पोस्ट का तथ्य जाँच किया तब पाया कि यह दावा बिल्कुल गलत है।

दावा
फेसबुक पर जारी एक पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के पिता, सलीम खान का निधन हो गया है।

तथ्य जाँच
क्या सलमान खान के पिता का निधन हो गया है या यह सिर्फ एक वायरल अफवाह है?
सलीम खान सलमान खान के पिता हैं। उन्हें लेकर ही सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से फैल रहा है कि उनका निधन हो गया है। इस खबर के लिखे जाने तक सलीम खान के निधन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त ना तो खान परिवार की ओर से और ना ही किसी अधिकृत प्रतिनिधि की ओर से ऐसी कोई घोषणा की गई है। किसी विश्वसनीय मीडिया संस्थान ने भी उनके निधन की खबर प्रकाशित नहीं की है। इससे साफ संकेत मिलता है कि यह दावा झूठा है और संभवतः एक और सेलिब्रिटी डेथ होक्स है।
उनके निधन का दावा क्यों फैलना शुरू हुआ?
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुआ था और वे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हमने सलमान खान के X अकाउंट की भी जाँच की लेकिन वहां भी कोई आधिकारिक घोषणा मौजूद नहीं है।
देखा जाए तो, कई बार पुरानी तस्वीरें या किसी सामान्य अस्पताल विज़िट की फोटो दोबारा शेयर कर दी जाती हैं ताकि दावा सच जैसा लगे।
सेलिब्रिटी से जुड़ी मौत की अफवाहों में अक्सर यही तरीका अपनाया जाता है। जैसे- चौंकाने वाली हेडलाइन डालकर लोगों का ध्यान खींचना और भावनात्मक प्रतिक्रिया पैदा करना, जिससे खबर बिना जांचे-परखे तेजी से फैल जाए।
सेलिब्रिटी की मौत से जुड़ी अफवाहें सोशल मीडिया पर इतनी जल्दी क्यों फैलती हैं?
सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरें बहुत तेजी से फैलती हैं क्योंकि लोग सार्वजनिक हस्तियों से भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं। जब कोई चौंकाने वाला संदेश आता है, जैसे- निधन या गंभीर तौर पर बीमार तो लोग बिना जांच किए तुरंत उसे आगे शेयर कर देते हैं। कई लोग चिंता या सहानुभूति में ऐसे मैसेज फॉरवर्ड कर देते हैं।
कैसे जाँचे कि किसी सेलिब्रिटी की सेहत से जुड़ी खबर असली है या नहीं?
ऐसी खबर पर भरोसा करने या उसे शेयर करने से पहले स्वयं जाँचे कि-
- क्या यह खबर किसी भरोसेमंद और प्रसिद्ध मीडिया संस्थान ने प्रकाशित की है?
- क्या परिवार या आधिकारिक प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि की है?
- क्या मैसेज में साफ और विश्वसनीय स्रोत का उल्लेख है?
अक्सर भरोसेमंद न्यूज़ वेबसाइट्स पर एक छोटी सी खोज करने से कुछ ही मिनटों में सच्चाई पता चल सकती है।
किसी की सेहत या निधन से जुड़ी संवेदनशील खबर शेयर करने से पहले आपको क्या करना चाहिए?
किसी की सेहत या मौत की खबर बहुत निजी और संवेदनशील होती है। बिना पुष्टि की जानकारी साझा करना ना केवल उस व्यक्ति को, बल्कि उसके परिवार और प्रशंसकों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। फिलहाल, सलमान खान के पिता सलीम खान के निधन के दावे का कोई प्रमाण नहीं है।
हमने पहले भी इस तरह के दावों की जाँच की है। जैसे- क्या सोनिया गांधी दिल्ली के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं? और क्या अमिताभ बच्चन की हालत वाकई गंभीर है?
अतः उपरोक्त तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह दावा बिल्कुल गलत है। अगर आपको कोई भी दावा संदिग्ध लगता है, तो गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए इसकी रिपोर्ट करें। आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं अथवा हमारी WhatsApp हेल्पलाइन नंबर +91 85078 85079 पर भी संदेश/message भेज सकते हैं।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.
