सारांश
एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार कैंसर की वैक्सीन लेने से 50 बच्चियों की तबीयत खराब हो गई है। जब हमने इस पोस्ट का तथ्य जाँच किया तब पाया कि यह दावा गलत है।

दावा
इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि कैंसर की वैक्सीन लेने से 50 बच्चियों की तबीयत खराब हो गई है।

तथ्य जाँच
क्या सच में ‘कैंसर की वैक्सीन’ दी जाती है?
असल में “कैंसर की वैक्सीन” नाम से कोई एक सामान्य टीका नहीं होता है। यहां जिस वैक्सीन की बात हो रही है, उसके बारे में संभावना है कि ये HPV वैक्सीन हो सकती है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) से बचाव के लिए दी जाती है। यह वैक्सीन कैंसर का इलाज नहीं करती है बल्कि कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करती है।
क्या कैंसर की वैक्सीन लेने से 50 बच्चियों की तबीयत खराब हो गई?
नहीं। जब हमने इस वीडियो को गुगल लेंस के जरिए जाँच किया तब पाया कि इस तरह के अन्य वीडियो भी वायरल हुए हैं। इसके अलावा दावाकर्ता द्वारा जारी इस वीडियो में 56.8K लाइक्स और 336 कमेंट्स हैं, जिस पर लोग भी इस दावे को सच मान रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर जो वीडियो जारी हुई है, उसमें बिहार के सहरसा आरण के किसी सरकारी स्कूल का जिक्र है, जहां लड़कियां घबराई हुई दिखाई जा रही हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि लड़कियों के माता-पिता स्कूल पहुंच गए हैं इसलिए किसी भी तरह की वैक्सीन लेने से बच्चियों को बचाएं। हालांकि हमने स्कूल का नाम खोजने की कोशिश की लेकिन कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी।
अपने गुगल सर्च के दौरान हमें एक न्यूज की लिंक मिली, जिसमें सहरसा के सत्तर कटैया प्रखंड के मध्य विद्यालय आरन का जिक्र है। इस खबर के अनुसार HPV वैक्सीन लगाने से वहां बच्चियों की तबीयत खराब हो गई थी लेकिन ये खबर 17 अक्टूबर 2025 की है। वहीं दावाकर्ता ने जो वीडियो जारी किया है, वो 2026 का है।
क्यों इस तरह के पोस्ट्स वायरल होते हैं?
इसका एक अहम कारण ये हो सकता है समाज में स्त्रियों का प्रमुख कार्य प्रजनन माना जाता है और वैक्सीन विरोधी दल इस बात का फायदा उठाने का प्रयास करते हैं कि कैसे कोई नयी वैक्सीन स्त्रियों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती है जो लड़कियों के भविष्य के लिए गलत हो सकता है। यही कारण है कि किसी भी वीडियो में लड़कियों या महिलाओं को हैरान-परेशान दिखा कर आम जनता को आकर्षित किया जाता है।
इस तरह के वीडियो आसानी से लोगों का ध्यान खिंचते हैं। यही कारण है कि लोग इस तरह के वीडियो पर रुकते हैं, जिससे भ्रामक खबरें आसानी से फैलती हैं। हमने पहले भी इस तरह के दावों की जाँच की है, जिसमें कैंसर लगाने से कभी माँ ना बन पाने का दावा किया जा रहा था।
दावाकर्ता की प्रोफाइल से हमें क्या मिला?
दावाकर्ता की प्रोफाइल का नाम Mr Fact Boy और आईडी का नाम upfactofficial है। इस प्रोफाइल पर 286 पोस्ट्स, 343K फॉलोवर्स और 1 फॉलोविंग है।
साथ ही इस प्रोफाइल से इस तरह के पोस्ट्स जारी किए गए हैं, जो लोगों की भावनाओं से सीधे जुड़ते हैं और लोगों को प्रोफाइल पर रुकने के लिए मज़बूर करते हैं। इन्हीं सब चीज़ों से भ्रामक खबरें वायरल होती हैं।
अतः उपरोक्त तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह दावा बिल्कुल गलत है। अगर आपको कोई भी दावा संदिग्ध लगता है, तो गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए इसकी रिपोर्ट करें। आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं अथवा हमारी WhatsApp हेल्पलाइन नंबर +91 8507885079 पर भी संदेश/message भेज सकते हैं।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.
