सारांश
एक वेबसाइट द्वारा प्रकाशित लेख में कहा गया है कि सेब के सिरके का इस्तेमाल दांतों को सफेद करने में मदद मिलती है। जब हमने इस दावे का तथ्य जाँच किया तब पाया कि यह दावा ज्यादातर गलत है।
दावा
एक वेबसाइट द्वारा प्रकाशित लेख के जरिए दावा किया जा रहा है कि सेब के सिरके का इस्तेमाल करने से दांतों को सफेद करने में मदद मिलती है।
तथ्य जाँच
दांत सफेद करने का मतलब क्या है?
अध्ययन बताते हैं कि दांतों को करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली किसी भी प्रक्रिया को ‘टीथ व्हाइटनिंग’ कहा जाता है। दांतों को सफेद करने की प्रक्रिया में पारंपरिक और पूरी तरह से प्राकृतिक दोनों तरह के उपचार शामिल हैं। शराब, चाय, कॉफी, धूम्रपान, दवाओं आदि के दाग हटाने के लिए दांतों को सफेद करने की आवश्यकता होती है क्योंकि ये दांतों के रंग को प्रभावित करते हैं।
क्या सेब का सिरका हानिकारक है?
नहीं। सेब के रस का उपयोग सेब के सिरके को बनाने के लिए किया जाता है। इसमें संभवतः एसिटिक एसिड, पेक्टिन, विटामिन बी1, बी2, बी6, बायोटिन, फोलिक एसिड, नियासिन और विटामिन सी होता है। एसिटिक एसिड में ‘अच्छे बैक्टीरिया’ के विकास को प्रोत्साहित करने की क्षमता होती है। साथ ही हानिकारक मतलब ‘खराब बैक्टीरिया’ को खत्म करने की शक्ति होती है। इसके अलावा शोध बताते हैं कि यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में भी कार्य करता है क्योंकि यह हानिकारक रोगाणुओं को समाप्त करता है। सेब के सिरके से त्वचा, पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली सभी को बिना किसी प्रतिकूल दुष्प्रभाव के प्राकृतिक रूप से लाभ मिल सकता है।
क्या सेब का सिरका दांतों को सफेद करने में उपयोगी है?
ज़रूरी नहीं। सेब का सिरका बनाने के लिए अन्य विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दांतों को सफेद करने वाले गुणों को प्रदर्शित करता है। अध्ययन बताते हैं कि सेब के सिरके की अम्लता दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती है। दांतों की सबसे ऊपरी परत को इनेमल कहा जाता है। इसके अलावा क्षय हो चुकी इनेमल की परत को दोबारा ठीक नहीं किया जा सकता है। शोध बताते हैं कि सेब के सिरके का उपयोग होममेड ऑर्गेनिक, प्राकृतिक टूथ-वाइटनिंग एजेंट के रूप में इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाना आवश्यक है कि उसमें पानी की मात्रा कितनी है। इसके अलावा सेब के सिरके का उपयोग करने में अतिरिक्त समस्याएं भी हैं। जैसे – इससे होने वाला संभावित प्रतिकूल प्रभाव इसलिए बिना चिकित्सक की सलाह के सेब के सिरके को दांतों को सफेद बनाने के लिए उपयोग करने की अनुशंसा नहीं की जाती है।
इस विषय पर डेंटल एक्सपर्ट डॉ. पूजा भारद्वाज ने कहा, “सेब का सिरका ब्लीचिंग गुणों के लिए जाना जाता है, जो छोटे एवं बाहरी दागों और प्लाक को हटा सकता है, जिससे दांत साफ दिखाई देते हैं। इसकी एंटीसेप्टिक विशेषताओं के कारण यह सूक्ष्मजीवों को मारने और सांसों की बदबू को रोकने में सक्षम हो सकता है। हालांकि एसिटिक एसिड की अम्लीय प्रकृति इसे दांत की बाहरी परत (इनेमल) में प्रवेश करने की अनुमति दे सकती है, जिसके परिणामस्वरूप लाभ से ज्यादा नुकसान हो सकता है। ऐसे में जरुरी है कि हमेशा दंत चिकित्सक से बात करनी चाहिए।”
क्या घर पर दांतों को सुरक्षित रूप से सफेद करने के लिए प्राकृतिक उपचारों का उपयोग किया जा सकता है?
नहीं, हमेशा नहीं। दांतों को स्वाभाविक रूप से सफेद करने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें से अधिकतर प्रक्रियाएं दांतों की सतह के दागों को सावधानी से हटाकर काम करती हैं। हालांकि इन घरेलू विकल्पों की तुलना में अधिकांश दंत चिकित्सक पर्याप्त रूप से अधिक प्रभावी वाइटनिंग प्रक्रियाएं प्रदान करते हैं, जो गंभीर रूप से फीके पड़े दांतों के लिए अधिक प्रभावी हो सकते हैं। यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि दांतों को सफेद करने वाले उत्पादों का अत्यधिक उपयोग आपके दांतों को संवेदनशील बना सकता है।
अतः उपरोक्त दावों एवं चिकित्सक के बयान के आधार पर कहा जा सकता है कि यह दावा ज्यादातर गलत है। सेब का सिरका दांतों को सफेद करने का दावा करता है लेकिन इसके नियमित उपयोग से इनेमल कमजोर भी हो सकते हैं। यह इसकी अम्लीय प्रकृति के कारण हो सकता है। चूंकि हानिकारक प्रभावों की उपेक्षा नहीं की जा सकती है इसलिए यह निर्धारित करने के लिए और शोध की आवश्यकता होगी जो यह बता सकेंगे कि सेब का सिरका दांतों को प्रभावी ढंग से सफेद कर सकता है या नहीं।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.