सारांश

सॉशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक ऑडियो प्रसारित हो रहा है| इस ऑडियो में लोगों को COVID-19 बिमारी के लक्षण बताये गए हैं और जनता को यह सलाह दी गयी है कि वे लक्षण दिखने के बाद भी जांच ना करवाएं क्योंकि भारत के पास COVID-19 की जांच करने वाली किट्स की कमी है| हालंकि इस ऑडियो में वक्ता का विवरण नहीं दिया गया है, पर इस ऑडियो के साथ एक फोटो भी भेजा जा रहा है जिसमे नारायणा हेल्थ के अध्यक्ष और संस्थापक, डॉ. देवी शेट्टी है| किसी ने जानकर ऐसा किया है ताकि ऐसा प्रतीत हो कि यह सन्देश डॉ. शेट्टी ने स्वयं दिया है| हमारी खोज से पता चला कि डॉ. शेट्टी ने यह जानकारी नहीं दी है और ना ही इस सन्देश में कही गयी बातें सही हैं बल्कि चिकित्सकीय नज़रिये से यह जानकारी घातक हो सकती है|
दावा
इस ऑडियो में बहुत से दावे किये गए हैं| पहले तो डॉ. शेट्टी की फोटो साथ में भेजने से ऐसा लगता है मानो यह सब कथन डॉ. शेट्टी ने कहे हों| दूसरा, इसमें COVID-19 बीमारी के लक्षण कुछ इस तरह बताये गए हैं जैसे कि प्रतिदिन के हिसाब से लक्षण प्रकट होंगे| तीसरा, वक्ता ने कोविद-19 का पता लगाने वाली जांच करवाने से मना किया है चाहे लक्षण आठवें दिन भी दिखाई दें|

फैक्ट चेक
क्या यह ऑडियो डॉ. देवी शेट्टी ने जारी किया है?
नहीं| हालांकि, इस ऑडियो में वक्ता ने अपनी पहचान नहीं बतायी और ना ही डॉ. देवी शेट्टी होने का दावा किया है| साथ ही डॉ. देवी शेट्टी की फोटो जनता को गुमराह करने के लिए लगाई है| कईं फेसबुक यूज़र्स जैसे कर्नाटक मेडिकल एसोसिएशन ने इस पोस्ट और ऑडियो क्लिप को यह सोच कर शेयर कर दिया कि इसे डॉ. शेट्टी ने जारी किया है| (Archived link )
इस मुद्दे की डॉ. देवी शेट्टी द्वारा स्थापित नारायणा हेल्थ ने पुष्टि की है और अपने टवीट में यह कहा है कि इस ऑडियो को बेवजह डॉ. शेट्टी के नाम से जोड़ा गया है|
क्या ऑडियो में बताये गए COVID-19 के लक्षण सही हैं? क्या सभी पीड़ित लोगों को लक्षण इसी तरह आएंगे?

नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के शवसन सम्बन्धी, क्रिटिकल केयर और निद्रा औषधि विभाग के विशेषज्ञ, डॉ. निखिल मोदी कहते हैं, ” लक्षण सभी रोगियों में एक जैसे नहीं हो सकते | COVID-19 बीमारी के मुख्य लक्षण बुखार, शरीर में दर्द का अनुभव, साँस लेने में कठिनाई, खांसी , इत्यादि हैं|लेकिन यह आवश्यक नहीं कि सभी पीड़ितों को एक जैसे लक्षण आएंगे| किसी को शरीर का दर्द तो किसी को बुखार और खांसी जैसे लक्षण आ सकते हैं|
किसी डॉक्टर के पास COVID -19 की जांच के लिए जाने से पहले करीब आठ दिन तक घर में ही कोवरनटाईन होकर रहना चाहिए?

आयुष मंत्रालय के फार्माकोविजिलेन्स अधिकारी , डॉ. विमल एन. कहते हैं, ” यदि आप भीड़ भरे क्षेत्रों में नहीं जा रहे हैं, यदि आपको पता है कि आप किसी COVID-19 पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आये हैं, यदि आपकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, तब अधिकतम अनुमान यह है कि आप COVID-19 से बचे हुए हैं| पर यदि आप को ज़रा भी शक हो तो आपको तुरंत ही अपने चिकित्सक के पास परामर्श के लिए जाना चाहिए| लक्षण आने के बाद भी केवल घर में ही कोवरनटाईन या अलग हो जाना एक सही बात नहीं है इससे आप अपने ही घर के लोगों और सम्बन्धियों को संक्रमित कर देंगे|
डॉ. मोदी आगे कहते हैं, “यदि आपको कोई भी लक्षण दिखे तो आपको तुरंत अपने चिकित्सक के पास परामर्श के लिए जाना चाहिए| इससे वह व्यक्ति घर पर ही बाकी जनता से अलग रहकर ठीक हो सकता है और ऐसा करने से प्राथमिक जांच भी हो जायेगी| ख़ास तौर पर ऐसे व्यक्ति जो 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं या जिन्हे पहले ही कोई बीमारी है, उन्हें लक्षण दिखने पर तुरंत ही चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए|
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.