विश्व उच्च रक्तचाप दिवस हर साल 17 मई को मनाया जाता है ताकि लोग उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूक हो सकें, जिसे अक्सर “silent killer” कहा जाता है। चूंकि, इसके लक्षण समय रहते नज़र नहीं आते हैं इसलिए इससे दिल का दौरा, स्ट्रोक और किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। दुनिया भर में 1.4 अरब से अधिक लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे लिए नियमित रूप से ब्लड प्रेशर जांच कराना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और अपने समग्र स्वास्थ्य की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है।
उच्च रक्तचाप, the silent killer
उच्च रक्तचाप (Hypertension) एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके धमनियों की दीवारों पर खून का दबाव अधिक होता है। सामान्य रक्तचाप आमतौर पर 120/80 mmHg से कम होता है। अगर आपका रक्तचाप बार-बार 130/80 mmHg या उससे ज़्यादा आता है, तो यह उच्च रक्तचाप हो सकता है। अगर इसका समय पर इलाज न हो, तो उच्च रक्तचाप रक्त धमनियों को नुकसान पहुंचा सकता है जिसे ह्रदय रोग या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
उच्च रक्तचाप के दो प्रकार होते हैं:
- प्राथमिक (Primary) हाइपरटेंशन – यह धीरे-धीरे समय के साथ विकसित होता है और इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं होता है।
- माध्यमिक (Secondary) हाइपरटेंशन – यह किसी पहले से मौजूद बीमारी जैसे गुर्दे की बीमारी, थायराइड या अन्य दवाइयों की वजह से होता है।
चूंकि, आमतौर पर उच्च रक्तचाप के कोई विशिष्ट लक्षण नहीं होते है, इसलिए 40 से अधिक उम्र के लोगों और इसके प्रति संवेदनशील लोगों के लिए अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराना महत्वपूर्ण है।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day) महत्वपूर्ण क्यों है?
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण है:
- कई लोगों को पता ही नहीं कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर है: अधिकांश लोग जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर होता है, उन्हें इसका पता नहीं होता है। अत: यह दिन लोगों को अपना ब्लड प्रेशर की जांच करने के लिए प्रेरित करता है।
- इसे रोका जा सकता है: अगर हम स्वस्थ भोजन, शारीरिक व्यायाम करें, नमक का सेवन कम करें और तनाव कम करें तो उच्च रक्तचाप को रोका जा सकता है।
- यह एक वैश्विक समस्या है: वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग (WHL) के अनुसार उच्च रक्तचाप दुनिया में ह्रदय रोगों और जल्दी मौत का मुख्य कारण है।
- कम-आय वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान: जागरूकता अभियान इस बात पर ज़ोर देते हैं कि गरीब इलाकों में जाँच और इलाज आसानी से उपलब्ध होना चाहिए ताकि वहां रहने वाले लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सके।
इस साल की थीम Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, Live Longer,” है जो यह दर्शाती है कि सही जाँच और इलाज कितने जरूरी हैं।
क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
उच्च रक्तचाप की रोकथाम और नियंत्रण के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा सकते हैं:
- ब्लड प्रेशर की नियमित जाँच कराना: साल में कम से कम एक बार अपना ब्लड प्रेशर चेक कराएं। अगर आप अति संवेदनशील हैं, तो घर पर या क्लिनिक में इसे और भी बार चेक करें।
- स्वस्थ भोजन करना: DASH डाइट अपनाएं – फल, सब्जियाँ, साबुत अनाज और कम वसा वाला दूध-दही लें। कम नमक और कम चिकनाई वाला भोजन करें। पैक्ड और प्रोसेस्ड खाने से बचें। स्वाद के लिए नमक की जगह हर्ब्स और मसालों का इस्तेमाल करें। शराब कम करें और धूम्रपान छोड़ें क्योंकि ये दोनों ब्लड प्रेशर को बढ़ाते हैं और दिल को नुकसान पहुंचाते हैं।
- शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और तनाव कम करें: हफ्ते में ज़्यादातर दिनों में कम से कम 30 मिनट पैदल चलने, साइकिल चलाने जैसे हल्के-फुल्के व्यायाम करें। योग, ध्यान, गहरी साँस लेना या कोई पसंदीदा कार्य करके तनाव को कम करें।
अगर डॉक्टर ने हाई ब्लड प्रेशर की दवा दी है, तो उसे नियमित रूप से और सही तरीके से लें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना बंद न करें।
निष्कर्ष
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस सिर्फ एक सामान्य तारीख नहीं है, बल्कि यह सेहत के प्रति जागरूक होने का एक अवसर है। उच्च रक्तचाप एक “साइलेंट किलर” है, जो बिना किसी लक्षण के हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप के खतरे के बारे में जागरूक करना, समय पर जाँच करवाने के लिए प्रेरित करना और एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर ज़ोर देना है। सही जानकारी, समय पर लक्षणों की पहचान और जीवनशैली में बदलाव से इस खतरे को रोका जा सकता है।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

