जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उन्हें अधिक स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता होती है। इसमें स्वास्थ्य बीमा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी लागत बढ़ती उम्र की समस्याओं, पुराने रोगों और अप्रत्याशित अस्पताल में भर्ती होने के कारण बढ़ सकती है। इस स्थिति में माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा लाभकारी हो सकता है क्योंकि यह सेवानिवृत्ति बचत को कम करने या आर्थिक बोझ बढ़ने के जोखिम को कम कर सकता है।
माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा (health insurance for parents) क्या है?

कुलिन शाह, सह-संस्थापक और मुख्य परिचालन अधिकारी, Onsurity बताते हैं, “जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे उनके बीमार होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस स्थिति में उनके लिए चिकित्सीय खर्चों का वहन करना मुश्किल हो जाता है। माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा में एक ऐसी पॉलिसी शामिल है जो अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी प्रक्रियाओं, दवाइयों की लागत और डॉक्टरों के साथ परामर्श जैसे चिकित्सा खर्चों को कवर करती है। ये प्लान आमतौर पर 50 या 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर लागू होते हैं और ये उनके लिए लाभकारी भी होते हैं। इनमें पहले से मौजूद स्थितियों (pre-existing conditions) के लिए उच्च कवरेज, गंभीर बीमारी riders और नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस उपचार शामिल हो सकते हैं।”
माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा खरीदने के कारण
कुलिन बताते हैं, “चिकित्सा उपचार की बढ़ती लागत को देखते हुए, माता-पिता के लिए एक स्वास्थ्य प्लान यह सुनिश्चित करता है कि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अच्छा इलाज करा सकें।” यहां पर माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा खरीदने के कारण दिए गए हैं:
आयु संबंधी स्वास्थ्य जटिलताएं (Age-related health complications)
आमतौर पर वरिष्ठ लोग उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं उदाहरण के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हड्डी रोग, हृदय रोग और प्रतिरक्षा की कमी से पीड़ित होते हैं। इनके प्रबंधन के लिए उन्हें बार-बार अस्पताल जाने, चिकित्सा जांच और लंबे समय तक अस्पताल में रहने की आवश्यकता होती है। अत: एक स्वास्थ्य बीमा प्लान इस तरह के खर्चों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद कर सकता है।
स्वास्थ्य देखभाल लागत (healthcare costs) का बढ़ना
भारत में डॉक्टर के परामर्श से लेकर नैदानिक जांच और अस्पताल में भर्ती होने के शुल्क तक, स्वास्थ्य देखभाल की लागत साल दर साल बढ़ रही है। यहां तक कि एक छोटे-से-छोटे अस्पताल में भी भर्ती होने का अर्थ हजारों का खर्चा हो सकता है। इस प्रकार, अधिकांश लोगों के लिए इन लागत को चुकाना (बीमा के बिना) मुश्किल हो सकता है। अस्पतालों में कैशलेस निपटान, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के कवरेज और अन्य प्रावधानों के साथ, एक स्वास्थ्य बीमा आपात स्थितियों में लाभकारी हो सकता है।
जीवनशैली से संबंधित बीमारियों का बढ़ना
बदलती जीवन शैली के साथ मधुमेह, मोटापा, हृदय संबंधी समस्याएं और श्वसन संबंधी विकार जैसी बीमारियां वरिष्ठ नागरिकों में तेजी से बढ़ रही हैं। उन्हें इनके लिए लंबे समय तक दवाइयां लेने और नियमित जांच की आवश्यकता होती है। इन खर्चें को स्वास्थ्य बीमा के तहत कवर किया जा सकता है।
माता-पिता के सेवानिवृत्ति धन (retirement fund) की रक्षा करना
अधिकांश वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्ति के बाद के खर्चों के लिए अपनी पेंशन या फिक्स्ड डिपॉजिट पर निर्भर होते हैं। अचानक अस्पताल में भर्ती होने या लंबे समय तक उपचार से उनकी मेहनत की कमाई खत्म हो सकती है। अत: स्वास्थ्य बीमा माता-पिता को चिकित्सा खर्चों को पूरा करने में सहायता करता है।
धारा 80D के तहत कर लाभ (Tax benefits)
अपने माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा खरीदना न केवल उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करता है बल्कि आपको कर लाभ भी देता है। आयकर अधिनियम की धारा 80 डी के अनुसार, आप अपने माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा पर भुगतान किए गए प्रीमियम पर कर कटौती का लाभ उठा सकते हैंः
- 60 वर्ष से कम आयु के माता-पिता के लिए ₹25,000।
- वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक) के लिए ₹50,000।
यह अंततः आपकी कर योग्य आय में कटौती करता है और आपके परिवार की वित्तीय सुरक्षा को भी सुनिश्चित करता है।
माता-पिता के लिए सही स्वास्थ्य बीमा कैसे चुन सकते हैं?
कुलिन बताते हैं, “आपको हमेशा अलग-अलग पॉलिसियों की तुलना करनी चाहिए और पॉलिसी दस्तावेजों में दी गई जानकारी (fine print) को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। स्वास्थ्य बीमा को बेहतर ढंग से समझने और उसका अधिकतम प्रयोग करने के लिए आप किसी वित्तीय सलाहकार की मदद ले सकते हैं। इस प्रकार आप अपने माता-पिता के लिए सही स्वास्थ्य बीमा का चयन कर सकते हैं।”
पर्याप्त बीमित राशि का लक्ष्य रखें
वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित चिकित्सा उपचार अक्सर महंगे हो सकते हैं। इसलिए, पर्याप्त बीमित राशि (₹ 5-10 लाख या उससे अधिक) वाली पॉलिसी की तलाश करें ताकि सही उपचार प्राप्त हो सके।
पहले से मौजूद बीमारियों (pre-existing diseases) की जांच करें
चूंकि माता-पिता अक्सर कई पहले से मौजूद बीमारियों से पीड़ित होते हैं, इसलिए मधुमेह या उच्च रक्तचाप का प्रबंधन करने के लिए, एक से दो साल के shorter waiting periods वाली पॉलिसी की तलाश करें। कुछ प्लान में पहले दिन से ही मौजूद बीमारी का कवरेज होता है, जिसके लिए अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करने की आवश्यकता होती है।
Exclusions और waiting periods की जांच करें
सभी स्वास्थ्य बीमा प्लान में पहले से मौजूद बीमारियों और कुछ उपचारों के लिए waiting periods होते हैं। अत: कम waiting periods और excludes वाले प्लान को चुनना चाहिए।
गंभीर बीमारी और डोमिसिलरी लाभ वाले प्लान चुनें
गंभीर बीमारी वाले riders आमतौर पर कैंसर, स्ट्रोक या गुर्दे की विफलता जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के दौरान एक बार के भुगतान के लिए कवरेज प्रदान करते हैं; जब अस्पताल में भर्ती होने की व्यवस्था नहीं की जा सकती है तब घरेलू अस्पताल में भर्ती (domiciliary hospitalization) की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है; ये माता-पिता के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।
प्रीमियम लागत और नवीनीकृत (renewability) की जांच करें
उम्र संबंधी जोखिमों के कारण, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य पॉलिसियां आमतौर पर महंगी होती हैं। इसी कारण, विभिन्न बीमाकर्ताओं (insurers) की तुलना करनी चाहिए ताकि आप सबसे किफायदी कवरेज प्राप्त कर सकें। पॉलिसी में आजीवन नवीनीकृत (renewability) होना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य बीमा कवरेज जारी रह सके।
निष्कर्ष
स्वास्थ्य योजना का अर्थ है कि माता-पिता का स्वास्थ्य सुरक्षित है और इसलिए, बच्चों की आर्थिक स्थिति भी सुरक्षित है। बढ़ती चिकित्सा लागत और बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियां व्यापक-स्पेक्ट्रम कवर के लिए एक मजबूत मामला प्रदान करती हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि माता-पिता को स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त है। प्लान में पर्याप्त कवरेज, बहुत कम waiting periods और एक कैशलेस उपचार सुविधा होनी चाहिए, इस प्रकार यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके माता-पिता को लंबे समय तक स्वास्थ्य सुरक्षा मिले।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.


