IVF की शुरुआत करना थोड़ा जटिल लग सकता है। इस दौरान इंजेक्शन, दवाइयों और बार-बार डॉक्टर के पास जाने जैसी चीज़ों से गुजरना पड़ता है। वहीं, व्यक्ति के मन में विभिन्न प्रकार के प्रश्न आते हैं। हालांकि, इस दौरान नींद को प्राथमिकता नहीं दी जाती है लेकिन यह एक अहम भूमिका निभाती है। अच्छी नींद हार्मोन को संतुलित करने, तनाव को कम करने और शरीर को IVF के बेहतर परिणामों के लिए तैयार करने में मदद करती है। कई बार, सही समय पर दवा लेने जितना ही ज़रूरी है अच्छी नींद लेना।
इस लेख में हमने IVF प्रक्रिया में नींद की भूमिका को अच्छी तरह से स्पष्ट किया है और उसे प्राप्त करने के विभिन्न तरीकों का भी उल्लेख किया है।
अच्छी नींद IVF की सफलता में कैसे मदद करती है?
IVF के दौरान शरीर पहले से ही दवाइयों, इंजेक्शनों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजर रहा होता है। ऐसे में अच्छी नींद लेना बहुत ज़रूरी हो जाता है। जब कोई व्यक्ति ठीक से सोता है, तब उसका शरीर आराम करता है और खुद को ठीक करता है, महत्वपूर्ण हार्मोन जैसे मेलाटोनिन और कोर्टिसोल संतुलित होते हैं और ये हार्मोन अंडाणुओं की गुणवत्ता, गर्भाशय की तैयारी और तनाव को प्रबंधित में मदद करते हैं।
अध्ययन से पता चलता है कि जो महिलाएं रोज़ाना 7–8 घंटे की नींद लेती हैं, उनके IVF के सफल होने की संभावना अधिक होती है। अगर नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर को ठीक से रिकवर करने का समय नहीं मिल पाता, जिससे IVF के सफल होने की संभावना कम हो सकती है।
ये सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं है — पुरुषों के लिए भी नींद उतनी ही ज़रूरी है। अगर नींद पूरी नहीं होती, तो शुक्राणुओं की गुणवत्ता, गति और DNA पर असर पड़ सकता है। इसलिए IVF के सफर में दोनों लोगों के लिए नींद को प्राथमिकता देना बहुत जरूरी है।
क्या खराब नींद IVF के नतीजों और तनाव को प्रभावित कर सकती है?

डॉ. देवयानी मुखर्जी, रिप्रोडक्टिव एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, बिरला फर्टिलिटी एंड IVF , राजौरी गार्डन, दिल्ली बताती हैं, “ हाँ, नींद की कमी और तनाव संबंधित हैं। IVF के दौरान परिणाम को लेकर चिंता होना आम बात है और इसी चिंता की वजह से नींद ठीक से नहीं आती है। लेकिन यही एक चक्र बना देता है: कम नींद → ज़्यादा तनाव, ज़्यादा तनाव → कोर्टिसोल (तनाव का हार्मोन) बढ़ता है, ज्यादा तनाव → नींद और भी मुश्किल हो जाती है और यह सब IVF के नतीजों को प्रभावित कर सकता है। इसीलिए IVF के दौरान नींद को प्राथमिकता देना बहुत ज़रूरी है।”
अगर कोई व्यक्ति अच्छी नींद नहीं लेता है, तो इससे शरीर की प्राकृतिक घड़ी (जिसे सर्केडियन रिदम कहा जाता है) को बिगाड़ सकती है और फर्टिलिटी को भी प्रभावित हो सकता है। यह घड़ी तय करती है कि व्यक्ति को कब नींद आएगी और कब कौन से हार्मोन रिलीज़ होंगे। जब लोग देर रात तक जागते हैं या बिस्तर पर मोबाइल चलाते हैं, तो यह रिदम गड़बड़ा जाती है। इससे हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है, जो IVF प्रक्रिया को जटिल बना सकता है।
एम्ब्रियो ट्रांसफर (embryo transfer) के बाद कुछ महिलाओं को बहुत नींद आती है — और यह बिल्कुल सामान्य है। शरीर को हार्मोनल बदलावों की वजह से अत्यधिक आराम चाहिए होता है। अपने शरीर पर ध्यान देना, दिन में 20–30 मिनट की झपकी लेना और रात की नींद को खराब करने वाली चीज़ों से बचना, जैसे सोने से पहले स्क्रीन देखना, आवश्यक है।
IVF के दौरान शादीशुदा जोड़े बेहतर नींद के लिए कौन से कदम उठा सकते हैं?
IVF के दौरान बेहतर नींद के लिए तरीके निम्नलिखित हैं:
- नियमित समय बनाएं: हर दिन एक ही समय पर सोएं और उठें।
- स्क्रीन से बचें: सोने से पहले मोबाइल या टीवी न देखें। इनकी रोशनी शरीर को जागते रहने का संकेत देती है।
- कमरे को आरामदायक बनाएं: कमरा शांत, अंधेरा और ठंडा रखें ताकि जल्दी नींद आए।
- साथ में आराम करें: सोने से पहले गहरी सांस लें, हल्की स्ट्रेचिंग करें या धीमा संगीत सुनें।
- स्वयं से दवाई न लें: बिना डॉक्टर से पूछे सोने की दवाई या हर्बल इलाज न करें क्योंकि यह IVF की दवाओं को प्रभावित कर सकता है।
अगर कोई व्यक्ति बहुत थके हुए महसूस कर रहा है तो दिन में थोड़ी देर के लिए झपकी लेना मदद कर सकता है। लेकिन ज्यादा देर तक झपकी न लें क्योंकि इससे रात की नींद पर असर पड़ सकता है।
IVF शरीर और मन दोनों के लिए एक मुश्किल समय होता है और अक्सर नींद की परवाह नहीं होती है। लेकिन IVF के दौरान अच्छी नींद बहुत जरूरी है। अच्छी नींद हार्मोन को संतुलित रखती है, तनाव कम करती है, अंडाणु और शुक्राणु के स्वास्थ्य में मदद करती है और शरीर को ताकत देती है।
अगर किसी व्यक्ति को IVF के दौरान नींद आने में परेशानी हो रही है, तो वह अकेला नहीं है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव, साथी का साथ और डॉक्टर की सलाह बहुत मदद कर सकती है। अपने आप के साथ दयालु बनें—आराम करना IVF के दौरान कोई विलासिता नहीं, बल्कि इलाज का हिस्सा है।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

