दंपत्ति sleep divorce क्यों चुन रहे हैं?

जैसे-जैसे अच्छी और पर्याप्त नींद के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, वैसे-वैसे अधिक से अधिक दंपति अपने रिश्ते पर कोई नकारात्मक असर डाले बिना अलग-अलग सोने का विकल्प अपना रहे हैं।

Just In

पुरानी पीढ़ी, विशेषकर बेबी बूमर पीढ़ी के लिए, पति-पत्नी का अलग-अलग कमरे में सोना रिश्ते के खिलाफ माना जाता था। इतना ही नहीं, आज भी कई लोग मानते हैं कि एक ही बिस्तर पर सोना प्यार और नज़दीकी की निशानी है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह सोच बदलने लगी है। अब कई दंपत्ति यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या साथ सोना हमेशा अच्छी नींद और बेहतर रिश्ते की गारंटी देता है?

इसी वजह से अब कई दंपत्ति Sleep Divorce अपना रहे हैं। हालांकि, यह नाम सुनकर यह डरावना लग सकता है, लेकिन इसका तलाक से कोई संबंध नहीं है। इसका अर्थ सिर्फ इतना है कि पति-पत्नी बेहतर नींद के लिए अलग-अलग बिस्तर या अलग कमरे में सोने का फैसला करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह रिश्ते में दूरी की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ रही नींद की समस्या (Sleep Crisis) से निपटने का एक व्यावहारिक तरीका हो सकता है।

नींद में क्या-क्या बाधा डालता है?

Dr Akshay Budhraja

डॉ. अक्षय बुधराजा, वरिष्ठ सलाहकार एवं विभागाध्यक्ष, श्वसन एवं स्लीप मेडिसिन, आकाश हेल्थकेयर बताते हैं, “जो दंपत्ति एक ही बिस्तर पर सोते हैं, उनमें 30–50% लोगों की नींद किसी न किसी वजह से प्रभावित होती है।” उनके अनुसार, नींद खराब होने के प्रमुख कारण हैं खर्राटे लेना, पति-पत्नी के सोने-जागने का अलग-अलग समय, नींद में बार-बार करवट बदलना और कमरे का तापमान या रोशनी को लेकर मतभेद।

हैदराबाद के रिया और अर्जुन, जिनकी शादी को छह साल हो चुके हैं, भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे थे। अर्जुन के खर्राटे और दोनों की अलग-अलग दिनचर्या के कारण रिया, जो हल्की नींद सोती हैं, अक्सर थकी हुई और चिड़चिड़ी रहती थीं। आखिरकार उन्होंने अलग-अलग कमरों में सोने का फैसला किया। कुछ ही दिनों में दोनों को फर्क महसूस हुआ। रिया की नींद बेहतर हो गई और अर्जुन भी अपनी देर रात की आदतें बिना किसी चिंता के जारी रख सके। दोनों ने अपने रिश्ते की नज़दीकी बनाए रखने के लिए सुबह साथ चाय पीना और सोने से पहले बातचीत करना जारी रखा। 35 वर्षीय रिया बताती हैं, “अलग सोने से हमारे रिश्ते में दूरी नहीं आई। बल्कि हम पहले से ज्यादा शांत, धैर्यवान और खुश रहने लगे हैं। पहले छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट होने लगी थी। मेरी रात की दिनचर्या में मंत्र सुनना, पैरों की हल्की मालिश और जर्नल लिखना शामिल है, जबकि अर्जुन रात में पढ़ना या कुछ देखना पसंद करते हैं। ऐसे में एक ही कमरे में दोनों की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा था। सिर्फ दो अलग-अलग बेड रखने से भी यह समस्या हल नहीं होती।”

यह सिर्फ एक दंपत्ति की कहानी नहीं है। रेज़मेड ग्लोबल स्लीप सर्वे 2026 के अनुसार, रिश्ते में रहने वाले अधिकांश लोगों ने माना कि उनके पार्टनर की वजह से उनकी नींद प्रभावित होती है। इसके सबसे आम कारण खर्राटे और अलग-अलग स्लीप शेड्यूल हैं। सर्वे में यह भी सामने आया कि नींद के महत्व को समझने के बावजूद, कई लोगों को सप्ताह में केवल कुछ ही रात अच्छी नींद मिल पाती है।

वहीं, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंटिफिक रिसर्च एंड इंजीनियरिंग डेवलपमेंट में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन (AASM) 2024 के सर्वे में लगभग 29% लोग बताते हैं कि उन्होंने अपने पार्टनर की सुविधा के लिए अलग बिस्तर या अलग कमरे में सोना चुना। कई अन्य लोगों ने भी कहा कि वे कभी-कभी ऐसा करते हैं।

नींद सोच से कहीं ज़्यादा ज़रूरी है

अलग-अलग सोना कुछ लोगों को सिर्फ एक लाइफस्टाइल चॉइस लग सकता है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार नींद में बार-बार रुकावट आना एक स्वास्थ्य समस्या है। डॉ. अक्षय बुधराजा के अनुसार, “अगर पर्याप्त नींद न मिले या बार-बार नींद टूटे, तो इसका सीधा असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इससे चिंता, चिड़चिड़ापन और अवसाद का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो सकती है, जिससे बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।”

समय के साथ इसके असर और भी गंभीर हो सकते हैं। डॉ. बुधराजा बताते हैं, “लंबे समय तक नींद का बार-बार टूटना या ठीक से नींद न आना हृदय रोग, मोटापा और याददाश्त व सोचने-समझने की क्षमता में कमी (कॉग्निटिव डिक्लाइन) जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।” खराब नींद और लंबे समय में होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के बीच संबंध को कई वैज्ञानिक अध्ययनों में साबित किया गया है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) और नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ (NIH) जैसी संस्थाओं के शोध भी इसकी पुष्टि करते हैं।

‘sleep divorce’ का बढ़ता चलन

आजकल ‘sleep divorce’ को लेकर चर्चा तेजी से बढ़ रही है। यह इस चीज़ का संकेत है कि लोग अब अच्छी नींद और स्वस्थ रिश्तों को लेकर अपनी सोच बदल रहे हैं।

डॉ. हिमांशु रस्तोगी, प्रोफेसर, एमिटी बिजनेस स्कूल, लखनऊ कैंपस ने अपने शोध Sleep Divorce: A New Emerging Trend Among Present Generation – An Analysis, जो इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंटिफिक रिसर्च एंड इंजीनियरिंग डेवलपमेंट में प्रकाशित हुआ है, में इतिहास से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी साझा की है। उन्होंने इतिहासकार हिलेरी हिंड्स की किताब A Cultural History of Twin Beds का उल्लेख किया है। इस किताब के अनुसार, 19वीं सदी में भी डॉक्टर बेहतर स्वास्थ्य के लिए पति-पत्नी को अलग-अलग सोने की सलाह देते थे। वर्ष 1861 में चिकित्सक विलियम व्हिटी हॉल ने अपनी किताब Sleep: Or the Hygiene of the Night में भी बेहतर नींद और स्वच्छता के लिए अलग-अलग बिस्तर पर सोने की सिफारिश की थी।

आज यह चलन फिर से लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि लोग नींद के विज्ञान (Sleep Science) और बेहतर स्वास्थ्य (Well-being) के महत्व को पहले से कहीं अधिक समझने लगे हैं।

अलग-अलग सोने के संभावित लाभ

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर पति-पत्नी आपसी सहमति और समझदारी से अलग-अलग सोने का निर्णय करें, तो इसके कई लाभ हो सकते हैं:

  • बेहतर नींद: खर्राटों या बार-बार करवट बदलने से नींद कम प्रभावित होती है।
  • मानसिक स्वास्थ्य में सुधार: चिंता, चिड़चिड़ापन और थकान कम हो सकती है।
  • झगड़े कम हो सकते हैं: अच्छी नींद लेने वाले पार्टनर अधिक शांत रहते हैं और बेहतर तरीके से बातचीत कर पाते हैं।
  • शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है: रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) मजबूत हो सकती है और लंबे समय में कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
  • ज़्यादा आराम: हर व्यक्ति अपनी पसंद के अनुसार कमरे की रोशनी, तापमान और बिस्तर का चुनाव कर सकता है।
  • रिश्ता बेहतर हो सकता है: छोटी-छोटी बातों पर तनाव कम होता है और जागते समय एक-दूसरे के साथ बिताया गया समय अधिक गुणवत्तापूर्ण बनता है।

क्या इससे रिश्ते की नज़दीकी प्रभावित होती है?

‘sleep divorce’ को लेकर सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि कहीं इससे पति-पत्नी के बीच भावनात्मक दूरी तो नहीं आ जाएगी।

लेकिन डॉ. अक्षय बुधराजा बताते हैं कि नींद और रिश्ते की नज़दीकी का संबंध हमेशा इतना सीधा नहीं होता है। उनके अनुसार, “कुछ दंपत्ति के लिए भावनात्मक रूप से करीब होना दोनों की नींद के लिए लाभदायक होता है। लेकिन अगर एक पार्टनर की नींद की समस्या दूसरे की नींद बार-बार खराब कर रही हो, तो यह फायदा कम हो सकता है।” वे बताते हैं कि कई दंपत्ति अलग-अलग सोने के बावजूद बातचीत, साथ समय बिताने और स्नेह जताने जैसे तरीकों से अपने रिश्ते की भावनात्मक और शारीरिक नज़दीकी बनाए रखते हैं।

खुलकर बातचीत करना है सबसे आवश्यक

विशेषज्ञों के अनुसार ‘sleep divorce’ को रिश्ते की असफलता नहीं समझना चाहिए। यह अच्छी नींद पाने का एक विकल्प भर है।

डॉ. बुधराजा बताते हैं, “पति-पत्नी को अपनी नींद संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करनी चाहिए और मिलकर ऐसा समाधान ढूंढना चाहिए, जिससे वे अच्छी नींद भी ले सकें और यदि संभव हो तो एक ही बिस्तर पर आराम से सो भी सकें।”

कुछ मामलों में खर्राटों या स्लीप एपनिया का उपचार, अलग-अलग कंबल प्रयोग करना या सोने का समय बदलना जैसी आसान बातें भी समस्या का समाधान कर सकती हैं। वहीं, कुछ लोगों के लिए अलग कमरे में सोना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

नाम भले ही यह हो, लेकिन इसका अर्थ रिश्ते में दूरी या अलगाव नहीं है। यह इस चीज़ का संकेत है कि आज के दंपत्ति अपनी सेहत, अच्छी नींद और आपसी सहमति को प्राथमिकता दे रहे हैं। कई लोगों के लिए यह एक व्यावहारिक फैसला है, क्योंकि अच्छी नींद कोई विकल्प नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए ज़रूरी है।

(गोपनीयता बनाए रखने के लिए कुछ लोगों के नाम बदले गए हैं।)

Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

History
First published on:

Disclaimer
Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can further read our Correction Policy here. Nothing in the content, product, or service should be considered or used as a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment. We do not endorse or promote any medical, nursing, or other professional healthcare advice, diagnosis, or treatment against the advice of their family physician. Read our Full Disclaimer Here for further information.

More in

Questions
Fact Check
Interviews
Stories
Videos

- Advertisement -spot_img
Read More