IUI (Intrauterine Insemination) कराना भावनात्मक रूप से जटिल हो सकता है। इस दौरान घबराहट और चिंता करना स्वभाविक है। लेकिन राहत की बात यह है कि कुछ आसान उपाय को अपनाकर खुद को शांत किया जा सकता है। इस लेख में हमने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है।
IUI के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होने के लिए क्या करना चाहिए?

डॉ. शीतल पंजाबी, IVF विशेषज्ञ और शाश्वत IVF एंड वूमन्स हॉस्पिटल की संस्थापक निदेशक, अहमदाबाद, गुजरात, बताती हैं, “ IUI के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होना ज़रूरी है। तनाव की वजह से महिला थकान और बेचैनी महसूस कर सकते हैं। इस स्थिति में गहरी सांस लेना, हल्का संगीत सुनना या थोड़ी देर टहलना जैसे कार्य करना लाभकारी साबित हो सकता है। इसके अलावा हल्का, घर का भोजन करना और पानी या नारियल पानी पीते रहना भी लाभदायक हो सकता है।
डॉ. पंजाबी आगे बताती है, “अधिकांश महिलाएं IUI से पहले विभिन्न कार्य करती हैं, जैसे किताब पढ़ना, प्रार्थना करना या शांति से चाय पीना। इससे तनाव कम हो सकता है। याद रखें, शांत रहना भी लाभकारी हो सकता है क्योंकि इससे उपचार प्रणाली के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।”
IUI के बाद देखभाल कैसे की जा सकती है?
IUI के बाद देखभाल की आवश्यकता होती है। हालांकि, डॉक्टर कुछ देर आराम करने की सलाह दे सकते हैं, लेकिन इसका अर्थ हर समय बिस्तर पर रहना नहीं है। इस स्थिति में हल्की शारीरिक गतिविधि, जैसे घर में धीरे-धीरे टहलना, लाभकारी हो सकता है क्योंकि इससे खून का संचार बेहतर होता है। संतुलित आहार करें — जैसे फल, सब्ज़ियाँ, साबुत अनाज और प्रोटीन (जैसे दाल, अंडा या मछली)। इससे शरीर को ताकत मिलती है।
यह समय भावनात्मक रूप से थोड़ा जटिल हो सकता है, विशेषकर दो हफ्तें। इस दौरान शांत रहने के लिए ध्यान (मेडिटेशन), डायरी लिखना या किसी भरोसेमंद दोस्त से बात करना सहायक हो सकता है। इसके अलावा हर रोज़ सिर्फ़ 10 मिनट गहरी साँस लेना भी लाभदायक हो सकता है। इस समय मन और शरीर दोनों की देखभाल ज़रूरी है।
पानी खूब पिएं और खाना ना छोड़ें। डॉक्टर की सलाह मानें। अगर कोई समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
IUI के बाद किन चीज़ों से बचना चाहिए?
IUI के बाद खुद का ख्याल रखने के लिए यह जानना ज़रूरी है कि क्या नहीं करना चाहिए। भारी व्यायाम जैसे दौड़ना, वजन उठाना या तेज कसरत करने से बचें क्योंकि इससे शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसके अलावा अत्यधिक गर्म पानी से नहाना, सॉना लेना और बहुत तीखा या तला-भुना भोजन करना नुकसानदायक हो सकता है।
IUI के बाद “क्या करना है और क्या नहीं” यह जानना बहुत ज़रूरी है। कुछ महिलाएं जल्दी-जल्दी इंटरनेट पर जानकारी ढूंढती हैं या बार-बार प्रेगनेंसी टेस्ट कर लेती हैं। इससे अनावश्यक तनाव हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि डॉक्टर की सलाह मानें और सही समय तक टेस्ट कराएं।
चाय, कॉफ़ी जैसी कैफीन वाली चीज़ें, शराब और धूम्रपान से बचें। ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इनका सेवन न करें।
अपनी स्थिति की तुलना अन्य लोगों से न करें। चूंकि, हर महिला का शरीर अलग होता है इसलिए तुलना करना सही नहीं है। अपने प्रति दयालु और धैर्यवान रहें — यह सबसे ज़रूरी है।
IUI सिर्फ़ एक मेडिकल प्रक्रिया नहीं है। यह ध्यान रखने का एक तरीका है। अच्छा भोजन करें, शांत रहें और अनावश्यक तनाव से बचें। इससे शरीर इस प्रणाली के प्रति बेहतर तरीके से प्रतिक्रिया देता है।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

