योनि शुष्कता (Vaginal dryness): कार्यस्थल पर सहज कैसे रहें

Just In

योनि शुष्कता एक मुख्य समस्या है, लेकिन इस पर खुलकर बात नहीं की जाती है। कई कामकाजी महिलाओं के लिए यह गंभीर समस्या बनी हुई है—मीटिंग में लंबे समय तक बैठने पर असहजता, लंबे काम के दौरान जलन, या एक ऐसा अजीब-सा एहसास इस समस्या के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। चूंकि, इसके लक्षण तुरंत नज़र नहीं आते हैं इसलिए अक्सर इसे नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। इस लेख में हमने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है।

योनि शुष्कता क्या होता है?

योनि की अंदरूनी परत हार्मोन, विशेषकर एस्ट्रोजन, पर निर्भर करती है। जब शरीर में एस्ट्रोजन सही मात्रा में होता है, तब यह परत मोटी, लचीली, अच्छी तरह नम रहती है और जलन या संक्रमण से बचाव करती है। एस्ट्रोजन खून के प्रवाह, कोलेजन की मात्रा और उन ग्रंथियों की गतिविधि को बनाए रखता है जो प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करती हैं। जब एस्ट्रोजन का स्तर कम होने लगता है या योनि का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ जाता है, तब यह परत पतली और कम लचीली हो जाती है और नमी भी कम हो जाती है। इसके कारण सूखापन, जलन, खुजली, कसाव महसूस होना, बैठने या चलने में असहजता, और कभी-कभी बार-बार पेशाब संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। इन बदलावों को आमतौर पर हार्मोनल बदलावों से संबंधित जनन-मूत्र प्रणाली की स्थिति का हिस्सा माना जाता है। लेकिन यह समझने की आवश्यकता है कि यह उन महिलाओं में भी हो सकता है जिनके हार्मोन स्तर सामान्य होते हैं।

कामकाजी महिलाओं को यह समस्या अधिक क्यों महसूस होती है?

आधुनिक कामकाजी जीवनशैली योनि शुष्कता पैदा भी कर सकती है और उसके जोखिम को बढ़ा भी सकती है। यह समस्या विभिन्न कारणों से हो सकती है। जैसे—हार्मोन से संबंधित बदलाव, जिनमें डिलीवरी के बाद का समय, स्तनपान, पेरिमेनोपॉज़, रजोनिवृत्ति या कुछ ऐसे हार्मोनल गर्भनिरोधक शामिल हैं जो एस्ट्रोजन को दबा देते हैं। लगातार बना रहने वाला तनाव भी अन्य कारण है क्योंकि यह शरीर के हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करता है और ऊतकों पर एस्ट्रोजन के असर को कम कर सकता है। लंबे कार्यदिवसों के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना भी आम है, जिससे शरीर में नमी की कमी हो जाती है। इसके अलावा कुछ दवाएँ—जैसे एलर्जी की दवाएँ, एंटीडिप्रेसेंट्स और कुछ एक्ने के उपचार में प्रयोग होने वाली दवाएँ—शरीर की प्राकृतिक नमी को कम कर सकती हैं। लंबे समय तक बैठकर काम करना और टाइट या असहज कपड़े पहनना भी समस्या को बढ़ाता है, क्योंकि इससे हवा का प्रवाह कम होता है, रगड़ बढ़ती है और स्थानीय जलन हो सकती है। कई महिलाओं में ये सभी कारण एक साथ मौजूद होते हैं, जिससे सूखापन कभी-कभार नहीं बल्कि लगातार बना रहता है।

इस समस्या को गंभीरता से लेना क्यों महत्वपूर्ण है?

इसको अक्सर सिर्फ यौन समस्या मान लिया जाता है, जबकि असल में इसका असर ज़्यादा होता है। काम के दौरान लगातार सूखापन ध्यान भटका सकता है, बैठने या खड़े रहने की मुद्रा बदलने पर मजबूर कर सकता है, लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने की सहनशीलता कम कर सकता है और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है। बार-बार जलन या पेशाब से संबंधित समस्याएँ होने पर डॉक्टर के पास बार-बार जाना पड़ सकता है, जिससे काम से छुट्टी भी लेनी पड़ती है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो योनि की प्राकृतिक सुरक्षा परत कमजोर हो सकती है, जिससे संक्रमण और बार-बार होने वाले मूत्र मार्ग संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसको शुरुआती चरण में ही पहचानकर उसका समाधान करना एक तरह की रोकथाम वाली स्वास्थ्य देखभाल है।

कार्यस्थल के अनुकूल उपाय

योनि शुष्कता को प्रबंधित करने के लिए न तो बड़े जीवनशैली बदलावों की आवश्यकता होती है और न ही किसी के सामने इस बारे में बताने की। छोटे लेकिन नियमित कदम आराम में सुधार ला सकते हैं।

  • पानी और अंदरूनी पोषण का महत्व: शरीर की सभी श्लेष्म परतों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना महत्वपूर्ण है। काम के दौरान नियमित रूप से पानी पीने से योनि की नमी और ऊतकों की मजबूती बनी रहती है। इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और पौधों से मिलने वाले फाइटोएस्ट्रोजन जैसे पोषक तत्व समय के साथ ऊतकों के स्वास्थ्य को सहारा दे सकते हैं, विशेषकर पेरिमेनोपॉज़ की अवस्था में।
  • कपड़ों का चुनाव और रगड़ से बचाव: टाइट और सिंथेटिक कपड़े रगड़ बढ़ाते हैं और गर्मी को अंदर फँसा लेते हैं, जिससे जलन और बढ़ सकती है। सूती और हवादार अंडरवियर तथा सही फिट वाले, ढीले कपड़े हवा के प्रवाह को बेहतर बनाते हैं और असहजता को कम करते हैं। यह एक साधारण लेकिन अक्सर कम आँका गया प्रभावी उपाय है।
  • नाज़ुक अंतरंग स्वच्छता और वेजाइनल वॉश की समस्या: इसे बढ़ाने वाला एक आम लेकिन नज़रअंदाज़ किया जाने वाला कारण है—व्यावसायिक वेजाइनल वॉश का नियमित प्रयोग। भले ही इन्हें साफ़-सफाई के लिए आवश्यक बताकर बेचा जाता हो, लेकिन अधिकांश मामलों में ये न तो आवश्यक होते हैं और न ही लाभदायक। योनि खुद को साफ़ रखने वाला अंग है, जहाँ संतुलित माइक्रोबायोम और हल्का अम्लीय पीएच संक्रमण और जलन से सुरक्षा देता है।

खुशबूदार, झाग बनाने वाले या रोज़ाना प्रयोग के लिए बनाए गए वेजाइनल वॉश योनि की प्राकृतिक सुरक्षा नमी को हटा सकते हैं, सामान्य पीएच को बिगाड़ सकते हैं, अच्छे बैक्टीरिया (लैक्टोबैसिली) को नुकसान पहुँचा सकते हैं और सूखापन, जलन की समस्या को बढ़ा सकते हैं। समय के साथ यह रासायनिक प्रभाव उन लक्षणों को और खराब कर देता है, जिनसे राहत पाने के लिए महिलाएँ इन उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं।

चिकित्सकीय अनुभव के अनुसार, कई महिलाएँ जो इस समस्या, बार-बार जलन या बिना किसी स्पष्ट कारण के जलने की शिकायत लेकर आती हैं, वे लंबे समय से अंतरंग वॉश का प्रयोग कर रही होती हैं। इसलिए स्वच्छता के लिए सरल और सौम्य तरीका सुरक्षित है—बाहरी गुप्तांग क्षेत्र की सफाई के लिए साधारण पानी या हल्का, साबुन-रहित क्लींजर पर्याप्त होता है। अंदरूनी सफाई, डूशिंग और पैंटी लाइनर का बार-बार प्रयोग, विशेषकर लंबे और थकाने वाले कार्यदिवसों में, से बचना चाहिए।

योनि शुष्कता के लिए साक्ष्य-आधारित उपचार विकल्प

प्रभावी उपचार लक्षणों की गंभीरता, मूल कारण और महिला की व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है। उपचार के विकल्प साधारण, बिना हार्मोन वाले उपायों से लेकर लक्षित चिकित्सकीय इलाज तक हो सकते हैं।

  • वेजाइनल मॉइस्चराइज़र: कई महिलाओं के लिए वेजाइनल मॉइस्चराइज़र पहला और सबसे महत्वपूर्ण इलाज होते हैं। ये लुब्रिकेंट्स से अलग होते हैं क्योंकि इन्हें नियमित प्रयोग के लिए बनाया जाता है और ये समय के साथ योनि के ऊतकों में नमी और लचीलापन लौटाने में मदद करते हैं। हफ्ते में कई बार प्रयोग करने से रोज़मर्रा की असहजता कम होती है। जो महिलाएँ हार्मोन-रहित विकल्प चाहती हैं, उनके लिए यह उपयुक्त होता है। आजकल के अधिकांश मॉइस्चराइज़र नॉन-ग्रीसी होते हैं, आसानी से प्रयोग किए जा सकते हैं और दैनिक जीवन में बाधा नहीं डालते हैं।
  • लुब्रिकेंट्स: लुब्रिकेंट्स रगड़ को कम करके तुरंत लेकिन अस्थायी राहत देते हैं। ये यौन क्रिया के दौरान उपयोगी होते हैं, लेकिन लंबे समय से बने सूखेपन के लिए अकेले पर्याप्त इलाज नहीं हैं। केवल लुब्रिकेंट्स पर निर्भर रहने से रोज़मर्रा की परेशानी बनी रह सकती है।
  • स्थानीय वेजाइनल एस्ट्रोजन थेरेपी: जिन महिलाओं में लक्षण मध्यम से गंभीर होते हैं, उनके लिए स्थानीय एस्ट्रोजन थेरेपी सबसे प्रभावी उपचारों में से एक है। यह क्रीम, टैबलेट या रिंग के रूप में दी जाती है और सीधे योनि के ऊतकों पर काम करके मोटाई, लचीलापन और प्राकृतिक नमी को बहाल करती है। इसका शरीर में समग्र अवशोषण बहुत कम होता है, इसलिए सही चिकित्सकीय सलाह के साथ यह अधिकांश महिलाओं के लिए सुरक्षित मानी जाती है। कई महिलाओं में इससे आराम, पेशाब संबंधी लक्षणों और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।
  • अन्य चिकित्सकीय विकल्प: कुछ विशेष मामलों में, डॉक्टर की निगरानी में वेजाइनल DHEA या एस्ट्रोजन-रहित उपचारों पर विचार किया जा सकता है, विशेषकर उन महिलाओं के लिए जो एस्ट्रोजन का प्रयोग नहीं कर सकती हैं। नई उभरती हुई थेरेपी और ऊर्जा-आधारित उपचारों पर भी शोध चल रहा है, लेकिन इनका प्रयोग सोच-समझकर और व्यक्तिगत स्थिति के अनुसार ही किया जाना चाहिए।

सहायता कब लेनी चाहिए

अगर बुनियादी उपाय अपनाने के बाद भी योनि शुष्कता की समस्या बना रहे, दर्द या जलन होने लगे, बार-बार पेशाब से संबंधित समस्याएँ हों, या यह रोज़मर्रा के कामकाज में बाधा डालने लगे, तो डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। जब ऊतकों में बदलाव ज़्यादा हो चुके हों, तब केवल खुद से किया गया इलाज अक्सर पर्याप्त नहीं होता है। यह समस्या एक महिला के कार्यदिवस को प्रभावित कर सकती है, लेकिन इसे प्रबंधित किया जा सकता है। वैज्ञानिक समझ, कार्यस्थल के अनुकूल व्यावहारिक तरीकों और सही चिकित्सकीय देखभाल के साथ महिलाएँ काम के दौरान आरामदायक, एकाग्र और आत्मविश्वास से भरी रह सकती हैं।

Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

History
First published on:

Disclaimer
Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can further read our Correction Policy here. Nothing in the content, product, or service should be considered or used as a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment. We do not endorse or promote any medical, nursing, or other professional healthcare advice, diagnosis, or treatment against the advice of their family physician. Read our Full Disclaimer Here for further information.

More in

Questions
Fact Check
Interviews
Stories
Videos

- Advertisement -spot_img
Read More