ओरल रीहाइड्रेशन साल्ट का कम प्रयोग: जानकारी और उपचार में अंतर

भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु (IIMB) के एक नए अध्ययन में सामने आया है कि बच्चों में दस्त के इलाज के लिए ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्ट्स (ओआरएस) कम लिखे जाने के कारण हर साल हजारों बच्चों की जान चली जाती है। आइए जानते हैं, अध्ययन में क्या खुलासे हुए हैं और यह समस्या इतनी गंभीर क्यों है।

Just In

ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्ट्स (ओआरएस) बच्चों में दस्त के इलाज के लिए एक जीवनरक्षक और सस्ता उपचार है। स्वास्थ्यकर्मी इसके फायदे अच्छी तरह जानते हैं, फिर भी कई बार इसे मरीजों को नहीं लिखते। भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु (IIMB) के एक नए अध्ययन में यह सामने आया कि दस्त से पीड़ित बच्चों के लिए 20% से भी कम स्वास्थ्यकर्मी ओआरएस लिखते हैं। इसके कम प्रयोग के कारण हर साल दुनिया भर में करीब 5 लाख छोटे बच्चों की जान चली जाती है।

दस्त पाचन तंत्र की एक बीमारी है, जो बैक्टीरिया, वायरस या परजीवियों के संक्रमण से हो सकती है। इससे बचाव के लिए साफ पानी पीना, अच्छी स्वच्छता बनाए रखना और साबुन से नियमित हाथ धोना आवश्यक है।

अध्ययन में क्या सामने आया?

ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्ट्स (ओआरएस) साफ पानी, चीनी और नमक का घोल है, जो दस्त के इलाज में बेहद प्रभावी है। इसके साथ 10 से 14 दिनों तक जिंक की घुलनशील गोलियां देने से दस्त जल्दी ठीक होता है और इलाज के बेहतर परिणाम मिलते हैं।

भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु (IIMB) के शोधकर्ताओं वैग्नर, एम. मोहनन, आर. जुत्शी, प्रो. अर्नब मुखर्जी और एन. सूद के अध्ययन में एक गंभीर समस्या सामने आई। डॉक्टर ओआरएस के लाभ जानते हैं, फिर भी अक्सर इसे मरीजों को नहीं लिखते हैं। इस अंतर को समझने के लिए बिहार और कर्नाटक के 253 शहरों में करीब 2,000 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं पर अध्ययन किया गया।

शोध में प्रशिक्षित लोगों को 2 साल के बच्चे के अभिभावक बनाकर डॉक्टरों के पास भेजा गया। कुछ ने एंटीबायोटिक, कुछ ने ओआरएस और कुछ ने कोई विशेष दवा की मांग नहीं की। इससे यह समझा गया कि मरीज की पसंद डॉक्टर के फैसले को कितना प्रभावित करती है।

शोधकर्ताओं ने यह भी जांचा कि क्या आर्थिक लाभ या इसकी उपलब्धता डॉक्टरों के निर्णय को प्रभावित करती है। इसके लिए कुछ मरीजों के अनुसार कि वे दवा किसी दूसरी दुकान से खरीदेंगे, ताकि डॉक्टर को आर्थिक लाभ, न मिले। वहीं, आधे शहरों में डॉक्टरों को 6 सप्ताह के लिए ओआरएस का अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया।

अध्ययन के मुख्य निष्कर्ष

Prof Arnab Mukherji IIMB

प्रो. अर्नब मुखर्जी, प्रोफेसर (लोक नीति), अध्यक्ष एवं पीजीपीपीएम (पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट) कार्यक्रम के चेयरपर्सन, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), बेंगलुरु बताते हैं उद्देश्य यह समझना था कि डॉक्टर ओआरएस कम क्यों लिखते हैं। जब मरीजों ने ओआरएस की मांग की, तब डॉक्टरों द्वारा ओआरएस लिखने की संभावना 27 प्रतिशत अंक बढ़ गई। इसकी कमी दूर करने से इसका प्रयोग 7 प्रतिशत अंक बढ़ा। आर्थिक लाभ खत्म करने का कुल मिलाकर ज्यादा असर नहीं पड़ा, हालांकि मेडिकल स्टोर्स पर इसका कुछ सकारात्मक प्रभाव देखा गया। ओआरएस कम लिखे जाने के 42% मामलों की वजह यह गलत धारणा थी कि मरीज ओआरएस नहीं चाहते। जबकि ओआरएस की कमी केवल 6% और आर्थिक कारण सिर्फ 5% मामलों के लिए जिम्मेदार थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 1 से 59 महीने के बच्चों में दस्त मृत्यु का तीसरा मुख्य कारण है। यह बीमारी रोकथाम योग्य और पूरी तरह इलाज योग्य है। हर साल दुनिया में 5 साल से कम उम्र के लगभग 4.4 लाख बच्चों की मौत दस्त से होती है। 5 से 9 वर्ष के लगभग 50 हजार बच्चों की भी जान चली जाती है।

गलत धारणा कैसे बनती है?

अध्ययन के अनुसार, जब प्रशिक्षित मरीजों ने ओआरएस लेने की इच्छा जताई, तब डॉक्टरों द्वारा इसे लिखने की दर 27 प्रतिशत अंक बढ़ गई। जिन मरीजों ने कोई विशेष पसंद नहीं बताई, उनमें केवल 28% मामलों में ओआरएस लिखा या दिया गया। वहीं, जब मरीजों ने ओआरएस की मांग की, तो यह आंकड़ा बढ़कर 55% हो गया, अर्थात् 96% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।अध्ययन में यह भी सामने आया कि घर-घर किए गए सर्वेक्षण में ओआरएस सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला उपचार था, लेकिन डॉक्टरों का मानना था कि औसतन सिर्फ 18% मरीज ही ओआरएस चाहते हैं। यही गलत धारणा ओआरएस कम लिखे जाने की बड़ी वजह है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, ओआरएस कम लिखे जाने के 42% मामलों के लिए डॉक्टरों की यह गलतफहमी जिम्मेदार है कि मरीज ओआरएस नहीं चाहते। जबकि इसकी उपलब्धता की कमी और आर्थिक लाभ क्रमशः केवल 6% और 5% मामलों के लिए जिम्मेदार पाए गए।

प्रो. अर्नब मुखर्जी बताते हैं, “हमारे अध्ययन से पता चला है कि डॉक्टर और मरीज के बीच मरीज की पसंद को समझना कितना महत्वपूर्ण है। ऐसी रणनीतियां और व्यवहार परिवर्तन, जो डॉक्टरों को मरीज की पसंद बेहतर ढंग से समझने में मदद करें, या ऐसी तकनीकें जो बीमारी की सही जानकारी दें, बेहतर इलाज को बढ़ावा दे सकती हैं। इससे न केवल बीमारी का सही उपचार संभव होगा, बल्कि मरीजों की संतुष्टि भी बढ़ेगी। हमारा शोध यह भी संकेत देता है कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मरीजों की जरूरतों और अपेक्षाओं को समझने वाली रणनीतियों, संकेतों, प्रोत्साहनों और बेहतर जांच तकनीकों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।”

निष्कर्ष

अध्ययन से पता चलता है कि डॉक्टरों की गलत धारणाएं ओआरएस कम लिखे जाने की सबसे बड़ी वजह हैं। यदि इन गलतफहमियों को दूर किया जाए, तो बच्चों में दस्त के इलाज के लिए इसका प्रयोग काफी बढ़ाया जा सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि डॉक्टरों को यह जानकारी दी जानी चाहिए कि ज्यादातर मरीज और उनके परिजन वास्तव में ओआरएस को प्राथमिकता देते हैं, जितना डॉक्टर समझते हैं उससे कहीं अधिक। साथ ही, मरीजों और उनके देखभाल करने वालों को भी जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि वे इलाज के दौरान डॉक्टर से ओआरएस की मांग करने में संकोच न करें। इससे सही इलाज को बढ़ावा मिलेगा और दस्त से होने वाली बच्चों की मौतों को कम करने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

History
First published on:

Disclaimer
Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can further read our Correction Policy here. Nothing in the content, product, or service should be considered or used as a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment. We do not endorse or promote any medical, nursing, or other professional healthcare advice, diagnosis, or treatment against the advice of their family physician. Read our Full Disclaimer Here for further information.

More in

Questions
Fact Check
Interviews
Stories
Videos

- Advertisement -spot_img
Read More