वेजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी या बच्चेदानी हटाने की सर्जरी में बच्चेदानी को मूत्राशय और मलाशय से अलग कर दिया जाता है। इसके अतिरिक्त, बच्चेदानी से संबंधित अंगों को उससे हटाया जाता है और रक्त वाहिकाओं को दूसरे अंगों से जोड़ा जाता है। यह एक जटिल प्रक्रिया है क्योंकि इसका महिला के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
बच्चेदानी का ऑपरेशन (hysterectomy) कराने के बाद महिला को निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए:-
- अपने डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें: सर्जरी के बाद सामान्य दिनचर्या में आने के लिए चिकित्सक द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण है।
- आराम करें: शरीर को ऑपरेशन से उबरने के लिए कुछ समय दें। अत: सर्जरी के बाद कुछ हफ्तों में मेहनत वाली गतिविधि न करें।
- दर्द निवारक दवाएं लें: डॉक्टर द्वारा बताई गई दर्द निवारक दवाइयों का सेवन करें। इससे सर्जरी के बाद होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।
- अपने चीरों/घाव का ध्यान रखें: चीरों को साफ और सूखा रखें और डॉक्टर के द्वारा उनकी ड्रेसिंग नियमित रूप से कराएं।
- संक्रमण से सावधान रहें: संक्रमण के विभिन्न लक्षणों जैसे लालिमा, सूजन, बुखार या चीरों से द्रव्य निकलने को नज़रअदाज़ न करें। यदि किसी महिला को इनमें से कोई भी लक्षण नज़र आता है, तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- स्वस्थ भोजन करें: पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें, जिसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन हो। अत: हमेशा संतुलित भोजन करें।
- पानी पीते रहें: हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्राप्त हो सके।
- धूम्रपान ना करें: धूम्रपान के कारण घाव भरने में देरी हो सकती है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है इसलिए धूम्रपान करने या उसके धुएं के संपर्क में आने से बचें।
- शराब से बचें: शराब
- से भी घाव भरने में देरी हो सकती है इसलिए शराब जैसे नशीली पदार्थों का सेवन न करें।
- भारी वस्तुएं ना उठाएं: ऑपरेशन के बाद कम से कम 6 सप्ताह तक भारी वस्तुएं उठाने से बचें।
- यौन क्रिया (sex) न करें: डॉक्टर इस बात की जानकारी मरीज को दे सकते हैं कि उसके लिए कब यौन क्रिया (sex) करना सुरक्षित है। डॉक्टर आमतौर पर 4-6 सप्ताह तक यौन क्रिया न करने की सलाह देते हैं।
यौन क्रिया (sex) के बारे में जानकारी
- डॉक्टर से सलाह लें: सर्जरी के बाद सेक्स कब करना सुरक्षित है, यह जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
- धीरे-धीरे शुरुआत करें: सेक्स की शुरूआत धीरे-धीरे करें। अगर इस दौरान महिला को दर्द या असुविधा महसूस होती है, तो उसे तुरंत रूक जाना चाहिए।
- लुब्रिकेंट का उपयोग करें: सेक्स को सहज बनाने के लिए लुब्रिकेंट का प्रयोग किया जा सकता है।
- यौन क्रिया (sex) की विभिन्न मुद्राओं को करने का प्रयास करें: यौन क्रिया (sex) की ऐसी मुद्राओं (sex postions) को करने का प्रयास करें, जो महिला के लिए सुविधाजनक हो।
- बातचीत महत्वपूर्ण है: महिला का अपने साथी के साथ खुलकर बात करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, यह प्रत्येक व्यक्ति की भी जिम्मेदारी है कि वो अपने साथी का ख्याल रखें और उनकी मनोदशा (mood) को समझने की कोशिश करें।
निष्कर्ष के तौर पर यह कहा जा सकता है कि प्रत्येक महिला की रिकवरी (ठीक होने की समय-सीमा) अलग-अलग होती है इसलिए उसे डॉक्टर के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, अगर उसे स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो उसे अपने डॉक्टर से संपर्क करने में संकोच नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

