महिला के शरीर में विभिन्न प्रकार के परिवर्तन होते हैं। इनमें मासिक धर्म (Period) भी शामिल है। एक महिला युवावस्था से लेकर रजोनिवृत्ति की शुरुआत तक और फिर period में कई बदलावों का अनुभव करती है। इस दौरान Period blood में भी परिवर्तन होता है, जो इस दौरान उनके शरीर की आंतरिक गतिविधियों को इंगित करते हैं। सभी महिलाओं के लिए अपने स्वास्थ्य के बारे में सर्तक रहने और Period blood के विभिन्न रंगों की संपूर्ण जानकारी होना आवश्यक है ताकि वे इस दौरान खुद का ख्याल रख सके।
Period blood के काले रंग का क्या अर्थ है?

यद्यपि Period blood का काला रंग किसी भी महिला को चिंतित कर सकता है परंतु यह एक सामान्य चीज़ है। काला रक्त आमतौर पर पुराने रक्त को दर्शाता है जो आपके शरीर से बाहर निकलता है। डॉ. चंद्रिका आनंद, कंसल्टेंट-ऑब्स्टेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल्स, नगरभवी, बेंगलुरु बताती हैं “रक्त के काफी देर तक uterus में प्रवाहित होने और ऑक्सीकरण तथा ऑक्सीजन के संपर्क में आने से Period blood का रंग गहरा हो जाता है। यह एक प्राकृतिक घटना है जो आमतौर पर Period की शुरूआत या अंत में होती है।” हालांकि period blood का काला रंग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे lochia, संक्रमण, योनि में किसी वस्तु का फंसना या गर्भपात इत्यादि का संकेत भी देता है। इसके अतिरिक्त अगर किसी महिला के मन में Period blood के काले रंग को लेकर कोई दूविधा है, तो उसे इस दूविधा को दूर करने के लिए डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
Period के भूरे या गहरे लाल रंग का क्या अर्थ है?
काले रक्त की तरह ही period की शुरुआत या अंत में खून का रंग भूरा या गहरे लाल रंग का हो सकता है। जब पुराना रक्त शरीर से निकलने से पहले ऑक्सीकरण (oxidize) होता है, तब उसका रंग बदल जाता है। इसके अलावा पेरिमेनोपॉज़ (perimenopause), प्रसवोत्तर रक्तस्राव (postpartum haemorrhage) या गर्भावस्था के कारण भी खून का रंग भूरा या गहरा लाल हो सकता है। हालांकि यह एक सामान्य चीज़ है, लेकिन अगर आप Period के भूरे या गहरे लाल रंग सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर से मिलें।
Period blood का चमकीला लाल रंग क्या दर्शाता है?
Period के सबसे दर्दनाक दिन, जब ताजा रक्त का निरंतर प्रवाह होता है तब period के खून का रंग चमकीला लाल हो जाता है। शरीर से रक्त का जल्दी निकलने से कारण वह कम समय के लिए ऑक्सीकरण (oxidation) होता है, इसलिए खून का रंग चमकीला हो जाता है। एक ओर, कुछ महिलाओं का रक्त period के दौरान चमकीला लाल हो सकता है तो वहीं दूसरी ओर, अधिकांश महिलाओं का रक्त गहरा हो जाता है। इसके अलावा रक्त का चमकीला लाल रंग सामान्य period का संकेत भी दे सकता है।
Period blood का पिंक रंग क्या दर्शाता है?
Period की शुरुआत या समाप्ति पर रक्त प्रवाह के कम होने के कारण Period blood का रंग गुलाबी या पिंक हो जाता है। इसके अतिरिक्त रक्त और mucus के एक-दूसरे के संपर्क में आने से Period blood का रंग हल्का हो जाता है। इसके अलावा रक्त के गुलाबी, लाल या भूरा होने के अलावा कुछ महिलाओं को periods के दौरान धब्बे भी हो सकते हैं। ऐसा मुख्य रूप से रजोनिवृत्ति (menopause) और अनियमित मासिक धर्म (periods) के कारण होता है। इसके अतिरिक्त period blood एनीमिया, खराब आहार, या वजन के कम होने के कारण भी पिंक हो सकता है। डॉ. आनंद के अनुसार “अगर आपको period के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो आपको विशिष्ट मार्गदर्शन और सहायता के लिए किसी डॉक्टर या Dietitian से बात करनी चाहिए।”
निष्कर्ष के तौर पर यह कहा जा सकता है कि period blood के विभिन्न रंगों को पहचानने से आपके स्वास्थ्य और period से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। हालांकि period blood में परिवर्तन आमतौर पर सुरक्षित और अस्थायी होते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी किसी भी लक्षणों की पुष्टि चिकित्सक द्वारा की जानी चाहिए। आप अपने शरीर के संकेतों के बारे में जानकार और जागरूक रहकर अपने period और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.


