सोशल मीडिया करियर के विकल्पों को कैसे प्रभावित करता है?

Just In

आजकल सोशल मीडिया ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है, विशेषकर भारत के युवाओं के लिए। इंस्टाग्राम, यूट्यूब, लिंक्डइन और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म केवल मनोरंजन और बातचीत के लिए ही नहीं, बल्कि सपनों को आकार देने, करियर की प्रेरणा पाने और नए अवसर खोजने के लिए भी इस्तेमाल किए जाते हैं। सोशल मीडिया का करियर चयन पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का असर हो सकता है। आइए समझते हैं कि यह आज के युवाओं के करियर निर्णयों को कैसे प्रभावित कर रहा है।

सपने को आकार देनाः करियर की आकांक्षाओं पर सोशल मीडिया का प्रभाव

सोशल मीडिया युवाओं को ऐसे अलग-अलग करियर, इंडस्ट्रीज़ और जीवनशैलियों के बारे में जानने का मौका देता है, जिनके बारे में उन्हें पहले नहीं पता था। यह भारत के युवाओं के लिए एक ऑनलाइन खिड़की की तरह काम करता है, जिससे वे नए और अनोखे करियर की कल्पना कर सकते हैं —उदाहरण के लिए, प्रोफेशनल इंफ्लुएंसर या सफल उद्यमी (entrepreneurs) बनना।

इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग फैशन, फिटनेस या गेमिंग जैसे क्षेत्रों में कंटेंट बनाकर सफल हो सकते हैं। लिंक्डइन पर कॉर्पोरेट जगत (corporate world) की झलक मिलती है और ट्विटर पर टेक्नोलॉजी, राजनीति और संस्कृति पर चर्चा होती हैं। अत: इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवा अपनी रुचियां खोज सकते हैं, मेंटर्स से जुड़ सकते हैं और नए कार्य क्षेत्रों (fields) में कदम रख सकते हैं।

सोशल मीडिया सभी लोगों को सफल होने का अवसर देता है। आजकल एक कलाकार, लेखक या संगीतकार को अपनी कला दुनिया तक पहुंचाने के लिए किसी पब्लिशर या रिकॉर्ड लेबल की आवश्यकता नहीं है। सही रणनीति और रचनात्मकता के साथ कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन नज़र आ सकता है और अपना करियर बना सकता है।

भारतीय युवाओं के लिए नए और लोकप्रिय करियर: कंटेंट क्रिएशन, टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्र

सोशल मीडिया ने विभिन्न प्रकार के करियर को बढ़ावा दिया है, विशेषकर कंटेंट क्रिएशन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल मार्केटिंग में। यहां कुछ सबसे लोकप्रिय करियर विकल्प दिए गए हैं जिन्हें सोशल मीडिया ने भारत के युवाओं के बीच लोकप्रिय बना दिया है:

  • कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स: कई युवा भारतीयों ने ब्लॉगर्स, व्लॉगर्स और इंफ्लुएंसर्स के रूप में करियर बनाए हैं, जो ब्यूटी, ट्रैवल, फिटनेस या गेमिंग जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ हैं।
  • डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया प्रबंधन: जैसे-जैसे व्यवसाय सोशल मीडिया पर मार्केटिंग के लिए अधिक निर्भर होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ऐसे लोगों की मांग बढ़ रही है जो कैंपेन चला सकें, आंकड़ों का विश्लेषण कर सकें और आकर्षक कंटेंट बना सकें।
  • फ्रीलांसिंग और रिमोट वर्क: विशेष रूप से लिंक्डइन और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्मों ने फ्रीलांसर्स को अपने पोर्टफोलियो प्रस्तुत करने, ग्राहकों से जुड़ने और लेखन, ग्राफिक डिजाइन, कोडिंग और अन्य क्षेत्रों में अवसर प्रदान किया है।
  • टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स: सोशल मीडिया युवाओं को AI, ब्लॉकचेन और ऐप डेवलपमेंट जैसी नई तकनीकी से परिचित कराता है, जिससे वे टेक्नोलॉजी के करियर को अपनाने या अपना खुद का व्यापार शुरू करने के लिए प्रेरित होते हैं।
  • ई-कॉमर्स और छोटे व्यवसाय: कई युवा सोशल मीडिया का प्रयोग करके छोटे पैमाने पर व्यवसाय शुरू करते हैं, जो सीधे अपने ग्राहकों को हाथ से बने शिल्प, कपड़े या खाद्य पदार्थ बेचते हैं।

दोधारी तलवार: सोशल मीडिया द्वारा संचालित करियर के फायदे और चुनौतियां।

सोशल मीडिया नए और रचनात्मक करियर के रास्ते खोलता है। इसके बावजूद युवाओं को संभावित चुनौतियों की जानकारी होनी चाहिए।

अवसर:

  • वैश्विक पहुंच: सोशल मीडिया भौगोलिक सीमाओं को पार करता है, जिससे युवा भारतीयों को दुनिया भर के लोगों और बाजारों से जुड़ने का मौका मिलता है।
  • कौशल विकास: यह वीडियो एडिटिंग, SEO और एनालिटिक्स जैसे डिजिटल कौशल सीखने में मदद करता है, जिनकी आज के दौर में काफी मांग है।
  • नेटवर्किंग: सोशल मीडिया मशहूर हस्तियों, संभावित सहयोगियों और समान विचारधारा वाले लोगों से जुड़ने में मदद करता है।

चुनौतियाँ:

  • दबाव: लाइक्स, फॉलोअर्स और एंगेजमेंट्स के पीछे लगातार भागना तनाव, थकावट और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • नौकरी की स्थिरता का न होना: सोशल मीडिया-आधारित करियर में, नौकरी की स्थिरता, नियमित आय या स्वास्थ्य बीमा जैसे लाभ प्राप्त नहीं होते हैं।
  • मिथक: सोशल मीडिया पर सफलता की झूठी छवियां गलतफहमी पैदा करती हैं और वास्तविकता से निराश करती हैं, जो सच्चाई से मेल नहीं खाती है।
  • एल्गोरिदम पर निर्भरता: सोशल मीडिया-आधारित करियर प्लेटफार्मों और उनके एल्गोरिदम में बदलाव के प्रति संवेदनशील होते हैं, जो किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण और आय को प्रभावित कर सकते हैं।

संतुलन बनाना: सोशल मीडिया का सही तरीके से प्रयोग करना

Dr Dharandheer

डॉ. पी. धरणीधर, MBBS, MD (मनोचिकित्सा) सलाहकार मनोचिकित्सक और सहायक प्रोफेसर, कामिनेनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, नारकेटपल्ली, तेलंगाना बताते हैं “लोगों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सही तरीके से प्रयोग करना महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद, यह नकारात्मक टिप्पणियों और पोस्ट्स का कारण भी बन सकता है, जिसका व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ सकता है। महिलाओं के Cyberbullying का शिकार होने की संभावना अधिक होती है। यह रिश्तों और रोज़मर्रा की गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकता है। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों में करियर को नुकसान पहुंचना, judge किए जाने का डर और सामाजिक त्रुटि का सामना करना शामिल हैं।”

सोशल मीडिया के साथ अनुभव की कमी और इसके संभावित नुकसान किसी भी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।

डॉ. धरणीधर आगे बताते हैं “सोशल मीडिया के संभावित नुकसानों की जानकारी होना महत्वपूर्ण है ताकि हम खुद को सुरक्षित रख सकें। अध्ययन से पता चलता है कि सोशल मीडिया की वजह से चिंता, तनाव, अवसाद और PTSD जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। अत: इन समस्याओं से बचने के लिए सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करना, खुद के प्रति ईमानदार रहना, लोगों से जुड़ना, आसान लक्ष्य (जिन्हें हासिल किया जा सके) निर्धारित करना और समय-समय पर ब्रेक लेना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या है तो उसे मनोचिकित्सक से मिलना चाहिए।”

निष्कर्ष

सोशल मीडिया ने युवा भारतीयों के करियर को देखने के नजरिये को बदल दिया है। यह उन्हें नए रास्ते खोजने, मेंटर्स तक पहुंचने और अलग तरीके से करियर बनाने में मदद करता है। इसके बावजूद, इसमें कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। अत: अगर युवा सोशल मीडिया का समझदारी से इस्तेमाल करें और अपने सपनों व हकीकत के बीच संतुलन बनाए रखें, तो यह फायदेमंद हो सकता है। इस प्रकार, सोशल मीडिया सपनों को साकार करने का एक माध्यम बन सकता है।

Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

History
First published on:

Disclaimer
Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can further read our Correction Policy here. Nothing in the content, product, or service should be considered or used as a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment. We do not endorse or promote any medical, nursing, or other professional healthcare advice, diagnosis, or treatment against the advice of their family physician. Read our Full Disclaimer Here for further information.

More in

Questions
Fact Check
Interviews
Stories
Videos

- Advertisement -spot_img
Read More