IVF प्रक्रिया के सामान्य दुष्प्रभावों में से इसकी वित्तीय, शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियाँ शामिल हैं। IVF उपचार कराने वाले दंपति अक्सर अलग-थलग महसूस करते हैं क्योंकि वे इसे गुप्त रखना चाहते हैं या वे वास्तव में अपने संघर्षों को समझ नहीं पाते हैं। इसकी वजह से उन्हें निराशा की भावना महसूस होती है। इसके परिणामस्वरूप अवसाद की संभावना बढ़ जाती है। भावनात्मक तनाव और चिंता आमतौर पर IVF विफलता के कारण बन सकते हैं। इनकी वजह से विभिन्न समस्याएँ भी हो सकती हैं। हालांकि, दंपति टीम के साथ खुले तौर पर संवाद करके और उनकी सहायता से इस समस्या से निपट सकते हैं। आइए इस प्रक्रिया के दौरान भावनात्मक पहलू को समझें और IVF के दौरान भावनात्मक संघर्ष से निपटने में कारगर तरीकों पर भी चर्चा करें।
IVF के दौरान आम भावनात्मक चुनौतियां क्या हैं?
IVF प्रक्रिया भावनात्मक, शारीरिक और आर्थिक रूप से थका देने वाली हो सकती है। इस प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से गुजरते हुए, हार्मोनल इंजेक्शन, विभिन्न चक्र इत्यादि आपको प्रभावित कर सकते हैं। अत: इस भावनात्मक रूप से कठिन समय के दौरान दंपत्तियों के लिए एक-दूसरे का समर्थन करना और भी अधिक आवश्यक है।
इस प्रक्रिया की असफलता अक्सर अत्यधिक तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। बार-बार चक्रों का असर इसे कराने वाले महिला को शारीरिक रूप से थका सकते हैं। अधिकांश IVF प्रक्रिया के दौरान अलग-थलग महसूस या इसे गुप्त रख सकते हैं या उन्हें ऐसा लग सकता है कि लोग उनके संघर्षों को नहीं समझेंगे। यदि यह उपचार सफल नहीं होता है, तो दंपति आमतौर पर असहाय और अवसादग्रस्त हो सकते हैं।

डॉ. सुदेशना मुखर्जी,MBBS, MD, DNB, कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट, शांति माइंडकेयर, नियोटिया मेडिप्लस और ब्रेन एंड पेन क्लिनिक, सिलीगुड़ी बताती हैं, “IVF कराने वाले अक्सर अधिकांश दंपति को अवसाद, चिंता और तनाव से जूझना पड़ता है, जिनका असर उपचार के परिणामों पर पड़ता है। इसके परिणामस्वरूप IVF की सफलता दर कम हो सकती है। IVF प्रक्रिया का अर्थ है अपरिचित दवाओं और उपचार प्रोटोकॉल से गुजरना जिसका गर्भधारण के बाद भी प्रभाव पड़ता है। ऐसी महिलाएँ अक्सर सामान्य गर्भधारण की तुलना में अधिक तनाव का अनुभव करती हैं।”
दंपति IVF के दुष्प्रभावों को कैसे दूर कर सकते हैं?
IVF प्रक्रिया से गुजरना दंपति के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अत: उन्हें हर संभव तरीके से समर्थन देना महत्वपूर्ण होता है। दंपति को आने वाली चुनौतियों के लिए एक-दूसरे को समझना और प्रोत्साहित करना चाहिए।
इसके अलावा, दंपति को एक-दूसरे का आकलन किए बिना अपनी भावनाओं, भय, आशाओं, कुंठाओं और अपेक्षाओं को खुले तौर पर व्यक्त करने की आवश्यकता है। IVF प्रक्रिया करा रही वृद्ध महिलाओं को यह समझने की आवश्यकता है कि यदि IVF काम नहीं करता है तो उनके लिए अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं। दंपति को कठिन समय के दौरान आराम प्रदान करते हुए भावनात्मक रूप से उपलब्ध रहने का प्रयास करना चाहिए। लगातार एक-दूसरे को आश्वस्त करें कि वे साथ हैं और एक-दूसरे को याद दिलाएं कि परिणाम उनके मूल्य और प्रयास का प्रतिबिंब नहीं हैं। अधिक घरेलू जिम्मेदारियों को निभाना, एक साथ डॉक्टर की नियुक्तियों में भाग लेना और एक साथ परामर्श सत्रों में जाना कुछ ऐसी चीजें हैं जो दंपति IVF उपचार के दुष्प्रभावों को नियंत्रित के लिए कर सकते हैं। IVF प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक छोटी सी उपलब्धि का जश्न मनाएँ, चाहे वह एक चक्र का पूरा होना या एक कठिन दिन का पूरा होना है।
क्या भारत में IVF दंपति के लिए परामर्श सेवाएँ उपलब्ध हैं?

डॉ. निधि झा, वरिष्ठ सलाहकार IVF और कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी, संस्थापक, केयर एन क्योर क्लिनिक, दिल्ली बताती हैं, “सभी IVF केंद्रों में मनोवैज्ञानिक उपलब्ध होने चाहिए। यह एक बहु-विषयक दृष्टिकोण है। अधिकांश IVF केंद्रों में हर पहलू में आपका मार्गदर्शन करने के लिए मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, आहार विशेषज्ञ (dieticians) और मूत्र रोग विशेषज्ञ (urologists) होते हैं।”
जैसा कि डॉ. निधि ने बताया है, अधिकांश IVF क्लीनिकों में डॉक्टरों होते हैं जो कई पहलुओं में परामर्श प्रदान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दंपति के लिए ऑनलाइन परामर्श सेवाएँ भी उपलब्ध हैं। वे सहायता समूहों में भी शामिल हो सकते हैं, जहाँ वे समान चरण से गुजर रहे लोगों से मिल सकते हैं। इस प्रकार, IVF कराने वाले दंपति में अलगाव की भावना को कम करने में सहायक हो सकता है।
डॉ. मुखर्जी के अनुसार, “भावनात्मक संतुलन रखने के लिए, आमतौर पर एक बार में एक कदम उठाना और अपने चिकित्सक के साथ किसी भी संदेह पर चर्चा करना महत्वपूर्ण है। ध्यान, गहरी सांस लेने और योग जैसी स्व-देखभाल की आदतों को जारी रखा जाना चाहिए। एक सहायक व मजबूत रिश्ते के होने से तनाव से निपटने में मदद मिल सकती है। एक चिकित्सक से बात करने और बुनियादी सहायक परामर्श लेने से भी मदद मिल सकती है। किसी भी मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों की सूचना स्त्री रोग विशेषज्ञ को दी जानी चाहिए और तदनुसार मनोरोग रेफरल किया जा सकता है।”
भावनात्मक चुनौतियों का होना IVF के दुष्प्रभावों में से एक है। हालांकि, दंपत्ति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करके और अपने साथी तथा उनकी देखभाल करने वालों के साथ प्रभावी ढंग से बातचीत करके इसे दूर कर सकते हैं। इसके अलावा, सहायता समूहों में शामिल होने से दंपत्ति को प्रभावी रूप से अन्य दंपत्तियों से मिलने में मदद मिल सकती है जो इसी दौर से गुजर रहे हैं। इस प्रकार, वे बेहतर महसूस कर सकते हैं।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

