शाम के समय अक्सर हमें कुछ खाने की इच्छा होती है। यही वो समय होता है जब हम अक्सर अस्वस्थ चीज़ें खा लेते हैं इसलिए समझदारी से स्नैक चुनना बहुत ज़रूरी है।
पिस्ता एक अच्छा स्नैक है—यह कुरकुरा, स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमें देर तक भरा हुआ महसूस कराता है और ऊर्जा भी देता है। अगर आप अपनी डाइट सुधारना चाहते हैं या बस कोई अच्छा स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो पिस्ता एक समझदारी भरा विकल्प है।
पिस्ता: स्वादिष्ट और पौष्टिक
पिस्ता प्रोटीन की संदर्भ में बहुत अच्छा होता है, जो कि हमारे खाने का एक ज़रूरी हिस्सा है। एक सर्विंग (लगभग 49 पिस्ता या 28 ग्राम) में 6 ग्राम पौधे से मिलने वाला प्रोटीन होता है। यह लगभग उतना ही होता है जितना एक अंडे में। इसलिए पिस्ता शाकाहारी और वीगन डाइट वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन प्रोटीन स्रोत है।
पिस्ता इसलिए भी खास है क्योंकि यह “कम्पलीट प्रोटीन” है — इसमें सभी नौ जरूरी अमीनो एसिड होते हैं जो हमारे शरीर को चाहिए लेकिन जो हमारा शरीर खुद नहीं बना सकता। ज़्यादातर पौधों में ये सभी अमीनो एसिड एक साथ नहीं मिलते, लेकिन पिस्ता एक अपवाद है।
प्रोटीन के अलावा, पिस्ता में 30 से ज़्यादा विटामिन, मिनरल और पोषक तत्व होते हैं, जैसे कॉपर, मैंगनीज़, थायमिन और विटामिन B6 — जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। एक सर्विंग में 3 ग्राम फाइबर भी होता है, जो पाचन को अच्छा रखने में मदद करता है।
प्रोटीन से भरपूर और प्राकृतिक रूप से पौष्टिक
प्रोटीन हमें ऊर्जा देता है, लेकिन इसे पचने में कार्बोहाइड्रेट्स से ज़्यादा समय लगता है। इसी वजह से पिस्ता में मौजूद प्रोटीन धीरे-धीरे और लंबे समय तक ऊर्जा देता है, न कि सिर्फ थोड़ी देर के लिए। पिस्ता में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होते हैं — ये तीनों मिलकर पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप अगले खाने में ज़्यादा खाने से बच सकते हैं।
पिस्ता कैसे फायदेमंद है
पिस्ता ह्रदय के लिए अच्छा होता है। इसमें प्राकृतिक कोलेस्ट्रॉल नहीं होता और हर 28 ग्राम सर्विंग में ट्रांस-फैट भी नहीं होता। अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार हर रोज़ कम मात्रा में पिस्ता जैसे नट्स खाना, अगर आप कम सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल वाली डाइट ले रहे हैं, तो यह ह्रदय रोग के खतरे को कम कर सकता है। 28 ग्राम पिस्ता में कोई ऐडेड शुगर नहीं होती और सिर्फ 2 ग्राम प्राकृतिक चीनी होती है।
पिस्ता को कई तरह से खाया जा सकता है — आप इसे सीधा छिलके से निकालकर खा सकते हैं या दूसरे खाने में मिलाकर। आप इसे सलाद पर डाल सकते हैं, स्मूदी में ब्लेंड कर सकते हैं या दही और ओट्स में मिला सकते हैं। पिस्ता मीठे और नमकीन दोनों तरह के पकवानों में इस्तेमाल होता है। इसका हरा रंग और खास स्वाद किसी भी डिश को और अच्छा बना देता है।
पोषण (Nutrition) विशेषज्ञ मानते हैं कि पिस्ता में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स होते हैं और इसमें कोई ऐडेड शुगर नहीं होती — इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी स्नैक हो सकता है।
सही स्नैकिंग का असर
स्नैक खाना खराब नहीं है — ज़रूरी है कि आप क्या खाते हैं। अगर आप पौष्टिक चीज़ें जैसे पिस्ता चुनते हैं, तो इससे भूख भी शांत होती है और आपकी सेहत को फायदा भी होता है। पिस्ता में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, फाइबर और ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं। यह ह्रदय के लिए अच्छा होता है और आपको बार-बार खाने की इच्छा से बचा सकता है। सही स्नैक चुनने का अर्थ है सिर्फ खाना नहीं, बल्कि अपनी सेहत में निवेश करना।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

