योनि स्राव (Vaginal discharge) महिला यौन स्वास्थ्य का एक प्रमुख घटक है। यह योनि स्वच्छता को बनाए रखने, संक्रमण से लड़ने और यौन क्रिया को बढ़ाने के लिए आवश्यक है। किसी भी महिला के लिए योनि स्राव के विभिन्न रंगों, बनावट और प्रकारों की जानकारी होना महत्वपूर्ण है ताकि वह संभावित जोखिम से स्वयं की रक्षा कर सके। इस लेख में हमने योनि स्राव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी है इसलिए इसे पूरा पढ़ें।
योनि स्राव (Vaginal discharge) क्या है?

गर्भाशय ग्रीवा और योनि की मृत कोशिकाएँ, कीटाणु और योनि से निकलने वाले तरल पदार्थ को योनि स्राव कहा जाता है। यह स्राव मुख्य रूप से योनि को साफ और चिकना रखता है। इसके अतिरिक्त यह योनि संबंधी संक्रमण की संभावना को कम करता है और महिला के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर रखता है। मासिक धर्म (period) के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण योनि स्राव के प्रकार समय के साथ-साथ मात्रा और स्थिरता के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। इस क्षेत्र की विशेषज्ञ, डॉ. चंद्रिका आनंद, कंसल्टेंट-ऑब्स्टेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल्स, नगरभवी, बेंगलुरु बताती हैं, “सामान्य योनि स्राव थोड़ा पतला और पानीदार होता है जिसमें कोई गंध नहीं होती है। यदि योनि स्राव बहुत झागदार हो जाता है। तो यह trichomonas संक्रमण का संकेत हो सकता है।”
गर्भावस्था के दौरान योनि स्राव
गर्भावस्था के दौरान योनि स्राव में वृद्धि योनि से गर्भाशय में संक्रमण के फैलने की संभावना को कम करती है। गर्भावस्था के दौरान प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, जो गर्भाशय ग्रीवा के cervical mucus को मोटा करता है और स्राव की मात्रा को भी बढ़ाता है। गर्भावस्था के अंत में योनि स्राव में गुलाबी धारियाँ गर्भाशय cervical mucus के कम होने का संकेत देते हैं। यह प्रसव (labour) से पहले की अवस्था होती है।
Period से पहले योनि स्राव
मासिक धर्म (Period) से पहले योनि स्राव में परिवर्तन देखने को मिलते हैं। Period की शुरुआत से ठीक पहले भूरे रंग के धब्बे उभर सकते हैं और Period के खत्म होने पर स्राव की मात्रा में कमी हो सकती है। ऐसा मुख्य रूप से गर्भाशय ग्रीवा के माध्यम से Period के रक्त के लंबे समय तक रहने की वजह से होता है। यह रक्त के ऑक्सीकरण (blood oxidation) और भूरे रंग (brownish tint) का कारण बनता है। जबकि भूरे रंग का स्राव (brown discharge) आमतौर पर सामान्य होता है, जिसकी जांच डॉक्टर द्वारा आसानी से की जा सकती है।
योनि स्राव के विभिन्न प्रकार क्या हैं?
प्रजनन स्वास्थ्य (reproductive health) का आकलन करने और किसी भी संक्रमण या अनियमितता का पता लगाने के लिए योनि स्राव की जानकारी होना महत्वपूर्ण है। यहाँ पर योनि स्राव के विभिन्न प्रकार और उनके संभावित प्रभावों या कार्यों की संक्षिप्त सूची दी गई है-
- सफेद स्राव (White Discharge): यह सबसे आम और सामान्य स्राव है जो period के समाप्त होने पर होता है। इस दौरान अगर किसी महिला को खुजली होती है तो उसे तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए क्योंकि यह बैक्टीरिया संक्रमण का संकेत हो सकता है।
- साफ एवं खिंचावदार स्राव (Clear and Stretchy Discharge): इसे ‘fertile’ mucous के नाम से भी जाना जाता है। यह मुख्य रूप से ओव्यूलेशन और फर्टिलिटी में वृद्धि को दर्शाता है।
- साफ एवं पानीदार स्राव (Clear and Watery Discharge): यह period के विभिन्न चरणों में होता है। यह आमतौर पर व्यायाम और शारीरिक थकावट की वजह से बढ़ जाता है।
- पीला या हरा स्राव (Yellow or Green Discharge): अगर यह किसी कॉटेज चीज़ के रूप में बाहर निकलता है, जिसमें से दुर्गंध भी आए तो यह संक्रमण का संकेत हो सकता है।
- भूरे रंग का स्राव (Brown Discharge): यह period के बाद निकलता है। यह आमतौर पर पुराने period का रक्त होता है। यह रक्त ऑक्सीकरण के परिणामस्वरूप होता है, जो कि एक सामान्य चीज़ है।
- खून के धब्बे (Spotting Blood): मध्य-चक्र स्पॉटिंग, ओवुलेटरी रक्तस्राव, या प्रारंभिक गर्भावस्था स्पॉटिंग हो सकता है जो भूरे रंग के स्राव की तरह दिख सकता है। यदि यौन क्रिया के बाद period की तरह स्पॉटिंग हो, तो गर्भावस्था जांच (pregnancy test) करानी चाहिए।
निष्कर्ष के तौर पर यह कहा जा सकता है कि योनि स्राव यौन स्वास्थ्य (reproductive health) का एक उपयोगी सूचक है क्योंकि यह संक्रमण period चरणों और हार्मोनल परिवर्तनों को प्रकट कर सकता है। डॉ. आनंद के अनुसार “अगर किसी महिला को रस्राव के रंग में कोई भी परिवर्तन या गंध, रक्तस्राव तथा खुजली या जलन जैसी समस्या हो रही है, तो यह एक असामान्य योनि स्राव का लक्षण हो सकता है।” स्राव के रंग और बनावट में भिन्नता होना सामान्य चीज़ है, लेकिन यदि किसी महिला में यह स्थिति काफी समय तक ऐसी ही बनी रहती है, तो उसे डॉक्टर से मिलना चाहिए। वे इन स्राव पर ध्यान देकर और समय रहते चिकित्सा मार्गदर्शन प्राप्त करके योनि स्वास्थ्य के साथ-साथ सम्रग स्वास्थ्य को बेहतर रख सकती हैं।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

