बदलते परिवेश में घूमना-फिरना, नये मौकों को तलाशना और सोलो ट्रिप पर जाना अब महिलाओं के लिए एक आम बात है। हालांकि मासिक धर्म की दुविधा के चलते महिलाएं अपने कई काम कल पर छोड़ देती हैं लेकिन अब इन बहानों से छुट्टी लेने का वक्त आ गया है। मासिक धर्म को एक बहाना न बनाकर कुछ सावधानियां बरतें और खुल कर जियें। हम आपके लिए लाए हैं, एक ऐसी जानकारी जो आपको बताने का प्रयास करेगी कि सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए कैसे तैयारी करें।
मेंस्ट्रुअल hygiene किट
- छोटा पाउच या बैग: एक छोटा, पानी प्रतिरोधी (water resistant) पाउच आपके सभी पीरियड्स प्रोडक्ट्स को एक जगह रखने के लिए उपयोगी हो सकता है।
- मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स: अपनी पूरी यात्रा के लिए पर्याप्त सैनिटरी पैड, टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप पैक करें ताकि अगर पीरियड्स ज्यादा वक्त तक चले, तो भी सामान की कमी ना हो। आप अपनी यात्रा की अवधि के अनुसार पीरियड प्रोडक्ट्स अपने बैग में रखें। ध्यान रखें कि आवश्यकता से थोड़ा अधिक पैड या टेम्पोंस रखना सदैव लाभकारी होता है।

- एक्टिविटीः आप अपनी यात्रा के दौरान किस तरह की एक्टिविटी करने की सोच रही हैं, इस अनुसार भी आप सामान पैक कर सकती है। कभी-कभी योनि (vagina) से पीरियड्स के अलावा भी डिस्चार्ज की समस्या होती है, जैसे- सफेद पानी (white discharge). इसके लिए आप अपने साथ पैंटी लाइनर रख सकती है, जो सैनिटरी पैड की तरह ही होते हैं लेकिन ये पतले, छोटे और कम सोखने वाले होते हैं। पैंटी लाइनर का इस्तेमाल पीरियड के अलावा उन दिनों में किया जाता है, जब आपको योनि स्राव और/या स्पॉटिंग का अनुभव होता है।

- दर्द निवारक (Pain relievers): पीरियड्स के दौरान होने वाले ऐंठन, abdominal cramps या सिरदर्द से बचने के लिए अपने डॉक्टर से बात करके दर्द निवारक दवा पैक करें ताकि दर्द के कारण सफर खराब ना हो।
- वाइप्स (wipes): अलग-अलग पैक किए गए बिना सुगंध वाले वाइप्स तरोताजा होने और टॉयलेट का उपयोग करने के बाद सफाई के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसकी मदद से आप अंदरूनी हिस्सों को सफाई के साथ पोंछ सकती हैं और तरोताजा महसूस कर सकती हैं।
- डिस्पोजेबल बैग: इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड को यहां-वहां फेंकना सही नहीं है क्योंकि ये प्रदूषण का कारण बन सकते हैं इसलिए इनका सही निपटान करना आवश्यक है। खासकर यदि आप ऐसी जगहों पर यात्रा कर रही हैं, जहां इन सुविधाओं की पहुंच सीमित है। आप ऐसे बैग चुन सकती हैं, जो विशेष रूप से महिलाओं के स्वच्छता उत्पादों के लिए डिज़ाइन किए गए हों ताकि आप इसमें सैनिटरी पैड या वाइप्स रखकर आसानी से डिस्पोज कर सकें। ध्यान रखें कि ये प्रोडक्ट्स (डिस्पोजेबल बैग) ईको-फ्रेंडली हो।
- टॉयलेट सीट कवर: डिस्पोजेबल टॉयलेट सीट कवर आपको पब्लिक टॉयलेट से होने वाले संक्रमण से बचाते हैं। इन्हें भी साथ रखना जरूरी है क्योंकि ये पीरियड्स के दौरान होने वाले संक्रमण से आपको सुरक्षित रखते हैं।
- हैंड सैनिटाइजर: अपने हाथों को साफ रखने के लिए हैंड सैनिटाइजर की एक छोटी बोतल सदैव अपने साथ रखें। इनकी आवश्यकता उस समय विशेष रूप से बढ़ जाती है जब आप सेनेटरी पैड, टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप बदल रही हों।

- Pee funnel: इसका उपयोग उन जगहों पर किया जा सकता है, जहां टॉयलेट की सुविधा बेहद कम जगह में हो। आप इन Pee funnel का उपयोग खड़े होकर टॉयलेट करने के लिए कर सकती हैं।
- आरामदायक अंडरवियर: अपनी यात्रा के लिए पर्याप्त आरामदायक अंडरवियर पैक करें।
तो, मेंस्ट्रुअल हाइजिन किट पैक करके आप तनाव मुक्त और आरामदायक यात्रा का अनुभव सुनिश्चित कर सकती हैं। याद रखें कि यात्रा शुरू करने से पहले आप किसी पीरियड्स कैलेंडर एप की मदद से अपने आने वाले पीरियड्स की डेट भी चेक कर लें ताकि आप ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी पीरियड्स के लिए तैयार रहें।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

