दस्त (डायरिया): कुछ आम गलतियां स्थिति गंभीर बना सकती हैं

Just In

हर साल दुनिया भर में लाखों बच्चों को डायरिया होता है, लेकिन उनकी जान अक्सर दस्त से नहीं, बल्कि डिहाइड्रेशन अर्थात् कि पानी की कमी से जाती है क्योंकि डिहाइड्रेशन से बचाने का सबसे असरदार और सस्ता उपाय ORS दशकों से उपलब्ध है, लेकिन फिर भी कई माता-पिता इसे सही समय पर नहीं देते, गलत तरीके से घोलते हैं या बच्चे का खाना और स्तनपान बंद कर देते हैं।

बच्चे को दस्त (डायरिया) शुरू होते ही अधिकांश माता-पिता की पहली चिंता होती है कि किसी तरह दस्त रुक जाए। कोई दवा देने लगता है, कोई घरेलू नुस्खों पर भरोसा करता है, तो कई लोग बच्चे का खाना-पीना ही बंद कर देते हैं लेकिन इस जल्दबाजी में अक्सर एक ऐसी चीज़ का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता, जिसने पिछले कई दशकों में लाखों बच्चों की जान बचाई है- ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS)।

दस्त (डायरिया) से होने वाली मौतों की मुख्य वजह दस्त नहीं बल्कि शरीर में पानी और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 1 से 59 महीने की उम्र के बच्चों में मौत का तीसरा मुख्य कारण डायरिया (दस्त) है जबकि इनमें से अधिकांश मौतों को समय पर ORS, जिंक और सही पोषण देकर रोका जा सकता है।

भारत में ORS की पहुंच पहले की तुलना में बेहतर हुई है लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आज भी कई माता-पिता इसे सही तरीके से प्रयोग नहीं करते हैं। कोई ORS देर से शुरू करता है, कोई इसे गलत तरीके से घोलता है, तो कई लोग दस्त कम होते ही इसे बंद कर देते हैं। यही वजह है कि एक सामान्य-सी बीमारी भी कई बार गंभीर रूप ले लेती है।

एक लड़की की सेहत का बिगड़ना 

दो साल की अनाया को सुबह से बार-बार पतले दस्त हो रहे हैं। घरवालों को लगता है कि अगर उसे दूध या खाना दिया गया तो दस्त और बढ़ जाएंगे इसलिए उसका खाना बंद कर दिया जाता है। ORS भी तब तक नहीं दिया जाता, जब तक बच्ची सुस्त न दिखने लगे। शाम तक अनाया की आंखें धंसने लगती हैं, मुंह सूख जाता है और वह बार-बार पानी मांगने लगती है। जब परिवार उसे अस्पताल लेकर पहुंचता है, तब तक उसके शरीर में पानी की काफी कमी हो चुकी होती है और उसे नस (IV) के जरिए तरल पदार्थ चढ़ाने पड़ते हैं। इस प्रकार की स्थिति वास्तविक जीवन में अक्सर देखने को मिलती है। अधिकांश मामलों में अगर दस्त शुरू होते ही बच्चे को सही तरीके से ORS दिया जाए, स्तनपान और उम्र के अनुसार भोजन जारी रखा जाए तथा जिंक की पूरी खुराक दी जाए, तो गंभीर डिहाइड्रेशन और अस्पताल में भर्ती होने जैसी स्थिति से बचा जा सकता है।

दस्त नहीं, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) है असली खतरा

हर बार दस्त (डायरिया) होने पर शरीर से सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि सोडियम, पोटैशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। छोटे बच्चों में शरीर में पानी का भंडार कम होता है इसलिए उनमें डिहाइड्रेशन बहुत तेजी से हो सकता है। यही वजह है कि ORS को दस्त रोकने की दवा नहीं, बल्कि डिहाइड्रेशन से बचाने वाला जीवनरक्षक घोल माना जाता है। बच्चों में निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं- 

  • पेट का मरोड़कर दर्द करना 
  • पेट या निचले हिस्से में दर्द 
  • पेट का फूल जाना
  • बुखार
Dietitian-Garima-Dev-Verman-THIP-Media

गरिमा देव वर्मा, आहार विशेषज्ञ (Dietitian) और प्रमाणित डायबिटिक एजुकेटर (Certified Diabetic Educator), MSc फूड एंड न्यूट्रिशन, बताती हैं, “ORS दस्त (डायरिया) के दौरान शरीर से निकलने वाले पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन केवल ORS देना ही पर्याप्त नहीं है। वहीं, उम्र के अनुसार आसानी से पचने वाला भोजन शरीर को ऊर्जा देता है और आंतों को जल्दी ठीक होने में मदद करता है। इसके अलावा, जिंक की खुराक डायरिया की अवधि और गंभीरता को कम करने के साथ-साथ भविष्य में दोबारा डायरिया होने के जोखिम को भी घटाती है इसलिए बच्चों में डायरिया के प्रभावी इलाज के चार प्रमुख आधार हैं- ORS, स्तनपान जारी रखना, उम्र के अनुसार पौष्टिक भोजन देना और जिंक की पूरी खुराक देना।”

माता-पिता की पांच सबसे आम गलतियां

कई बार ग्रामीण इलाकों में या मिथकों पर भरोसा कर लेने से भी माता-पिता अपने बच्चे को सही इलाज नहीं दे पाते या तत्काल सही उपाय नहीं कर पाते। गरिमा देव वर्मा निम्नलिखित बातें बताती हैं।

1. ORS शुरू करने में देर करना

कई लोग तब तक ORS नहीं देते, जब तक बच्चा कमजोर या सुस्त ना दिखने लगे।  बच्चे को पहला पतला दस्त होते ही ORS देना शुरू कर देना चाहिए। जितनी जल्दी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होगी, उतना ही डिहाइड्रेशन का खतरा कम होगा।

2. ORS को गलत तरीके से बनाना

यह सबसे आम और खतरनाक गलतियों में से एक है क्योंकि कई बार लोग

  • कम पानी में ORS घोल देते हैं।
  • ज्यादा पानी मिला देते हैं।
  • पूरे पैकेट की जगह आधा पैकेट बिना सही माप के इस्तेमाल करते हैं।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें चीनी या अन्य चीजें मिला देते हैं।

इससे ORS का सही संतुलन बिगड़ जाता है और उसका असर कम हो सकता है।

Dietitian-Garima-Dev-Verman-THIP-Media

गरिमा देव वर्मा, आहार विशेषज्ञ (Dietitian) और प्रमाणित डायबिटिक एजुकेटर (Certified Diabetic Educator), MSc फूड एंड न्यूट्रिशन बताती हैं, दस्त (डायरिया) के दौरान माता-पिता द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी गलतियों में से एक है बच्चे का खाना बंद कर देना या बिना किसी चिकित्सकीय सलाह के दूध, फल या ठोस आहार जैसी चीज़ों को पूरी तरह रोक देना। अधिकांश मामलों में ऐसा करने की आवश्यकता नहीं होती। बच्चे को उसकी उम्र के अनुसार हल्का, आसानी से पचने वाला और पौष्टिक भोजन देते रहना चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ, विशेष रूप से ORS देते रहना चाहिए। स्तनपान कराने वाली माताओं को स्तनपान बिल्कुल बंद नहीं करना चाहिए। बच्चे को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार भोजन देना और जैसे ही उसकी स्थिति में सुधार हो, उसे सामान्य संतुलित आहार पर वापस लाना चाहिए। इससे रिकवरी तेज़ होती है और कुपोषण का खतरा भी कम होता है।”

वे आगे बताती हैं कि “चावल का मांड, खिचड़ी, केला, दही और नारियल पानी जैसे कुछ खाद्य पदार्थ रिकवरी में मदद कर सकते हैं, लेकिन ये ORS का विकल्प नहीं हैं। इसी तरह कोल्ड ड्रिंक, पैकेट वाले जूस या मीठे पेय पदार्थ देने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें मौजूद अधिक चीनी दस्त को और बढ़ा सकती है।”

निष्कर्ष

ORS ने दस्त (डायरिया) से होने वाली लाखों मौतों को रोका है लेकिन इसकी असली ताकत तभी सामने आती है जब इसका सही तरीके से प्रयोग किया जाए। सही समय पर ORS शुरू करना, इसे सही मात्रा में बनाकर देना, स्तनपान और सामान्य भोजन जारी रखना तथा जिंक की पूरी खुराक देना। ये चार कदम किसी भी बच्चे को डिहाइड्रेशन और उसकी गंभीर जटिलताओं से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कई बार माता-पिता की छोटी-सी गलती बच्चे की हालत बिगाड़ सकती है, जबकि सही जानकारी और समय पर उठाया गया कदम उसकी जान भी बचा सकता है।

Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

History
First published on:

Disclaimer
Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can further read our Correction Policy here. Nothing in the content, product, or service should be considered or used as a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment. We do not endorse or promote any medical, nursing, or other professional healthcare advice, diagnosis, or treatment against the advice of their family physician. Read our Full Disclaimer Here for further information.

More in

Questions
Fact Check
Interviews
Stories
Videos

- Advertisement -spot_img
Saumya Jyotsna
Saumya Jyotsna
An award-winning journalist, Saumya brings out stories about grassroot level developments in the public health sector.
Read More