कश्मीर में स्तनपान चिंताजनक दर से घट रहा है

स्तनपान सिर्फ शिशुओं के लिए ही नहीं, बल्कि माताओं के लिए भी लाभदायक है। लेकिन स्तनपान को लेकर मौजूदा स्थिति चिंताजनक है। आगे पढ़ें...

Just In

स्तनपान मां द्वारा अपने बच्चे के लिए किए जाने वाले सबसे अच्छे और लाभदायक कामों में से एक है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कश्मीर में स्तनपान का चलन कम हुआ है। इसके कई कारण हैं, जैसे अधिक महिलाओं का काम के लिए घर से बाहर जाना, इसके लाभों के बारे में जागरूकता की कमी और सार्वजनिक जगहों पर बच्चे को स्तनपान कराने के लिए उचित सुविधाओं का न होना। डॉक्टरों का मानना है कि बच्चे को मां के दूध से वंचित करना शिशु और मां, दोनों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

स्तनपान से दूरी के कारण

खदीजा बानो, 34 वर्ष (नाम बदला हुआ है), सरकारी कर्मचारी हैं और समाज कल्याण विभाग में काम करती हैं। खदीजा बताती हैं, “हमारे कार्यालय में बच्चों के लिए नर्सरी की सुविधा नहीं है, इसलिए मैं अपने बच्चे को ऑफिस नहीं ला सकती है। यह जानते हुए मैंने बहुत जल्दी बच्चे को बोतल से दूध पिलाना शुरू कर दिया, क्योंकि मेरी गैरमौजूदगी में परिवार के लिए भी ऐसा करना आसान था।”

हलीमा बताती हैं, “बोतल से दूध पिलाने में कुछ गलत नहीं है। मैं टीवी पर रोजाना इसके बारे में बहुत सारे विज्ञापन देखती हूं।” वे आगे बताती है कि शुरुआत में उन्होंने बच्चे को स्तनपान कराया, लेकिन जल्द ही उनकी तबीयत खराब होने लगी और वह कमजोर महसूस करने लगीं। हालांकि, डॉक्टर उर्मिला शफीक बताती है कि शुरुआत में ऐसा हो सकता है, लेकिन बाद में महिलाओं का वजन बढ़ सकता है। उनके अनुसार, बच्चे को स्तनपान कराने से मां को आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस और कूल्हे के फ्रैक्चर के खतरे से बचाने में मदद मिलती है। वह आगे बताती हैं, “स्तनपान कराने से मां का शरीर गर्भावस्था से पहले की स्थिति में जल्दी लौटने में मदद करता है। इसके दौरान मां रोजाना लगभग 500 से 1,500 कैलोरी तक जला सकती है। यह एक ऐतसी प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो बिना सख्त आहार या अतिरिक्त व्यायाम के गर्भावस्था के दौरान बढ़े अतिरिक्त वजन को कम करने में मदद कर सकती है।”

एक अन्य विशेषज्ञ, डॉ. यासमीन बताती हैं, “कई मामलों में बार-बार गर्भधारण करने के कारण महिलाएं स्तनपान बंद कर देती हैं, जिससे बच्चे मां के दूध से वंचित रह जाते हैं।” उनके अनुसार, नई मांओं को आमतौर पर कम से कम दो साल तक स्तनपान जारी रखने के महत्व की जानकारी नहीं होती है। कई कारणों से वे दो साल पूरे होने से पहले ही स्तनपान बंद कर देती हैं।

उन्होंने अपने शोध पत्र में बताया कि स्तनपान बंद करने का मुख्य कारण मां के दूध का कम या बंद हो जाना था। यह जम्मू में 63.8%, कश्मीर में 57.6% और लद्दाख में 24.4% मामलों में पाया गया।

महिलाओं में जागरूकता की कमी

स्तनपान मां और बच्चे के बीच एक जुड़ी हुई प्रक्रिया है। यह बच्चे के भावनात्मक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और मां-बच्चे के बीच प्यार और लगाव को मजबूत करता है। इसके अलावा, स्तनपान बच्चों को सांस से जुड़ी बीमारियों, अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम, बोटुलिज्म और कई अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

डॉ. सैयदा तबस्सुम, बाल रोग विशेषज्ञ बताती हैं कि हाल के वर्षों में बच्चों में सांस से जुड़ी बीमारियां, कान का संक्रमण, निमोनिया, एलर्जी और अस्थमा के मामले काफी बढ़े हैं। “इनमें से ज्यादातर मामले उन बच्चों में देखने को मिलते हैं, जिन्हें शुरुआती महीनों में मां का दूध नहीं मिला। ऐसे बच्चों में दांतों में सड़न और कैविटी जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं,” उन्होंने कहा।

डॉ. सोहेल नाइक, पूर्व अध्यक्ष, डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर (DAK) बताते हैं, “इसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। मां अपने बच्चे को स्तनपान कराकर उसके वर्तमान और भविष्य के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। जो बच्चे पर्याप्त स्तनपान करते हैं, उनमें उल्टी और दस्त की समस्या कम देखने को मिलती है। स्तनपान बच्चों को गैस्ट्रोएंटेराइटिस से बचाने और लंबे समय तक रहने वाली कब्ज, पेट दर्द और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं के खतरे को कम करने में भी मदद करता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि पर्याप्त स्तनपान पाने वाले बच्चों का आगे चलकर IQ बेहतर हो सकता है और उनका तंत्रिका तंत्र भी बेहतर विकसित हो सकता है।”

डॉ. सोहेल नाइक ने विशेष रूप से केवल मां का दूध पिलाने अर्थात् Exclusive Breastfeeding (EBF) के प्रभावों पर व्यापक शोध किया है। उनके अनुसार, कश्मीर में केवल स्तनपान कराने की दर 36% है, जो राष्ट्रीय स्तर के 64% आंकड़े से कम है। उनका मानना है कि स्वास्थ्य विभाग को इसको बढ़ावा देने के लिए सहयोग करना चाहिए और शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए विशेष रूप से केवल स्तनपान को बढ़ावा देने के तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।

डॉ. नाइक आगे बताते हैं कि “पूरे कश्मीर में स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त गतिविधियां नहीं हो रही हैं।” उनका सुझाव है कि समुदायों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों, सरकारी और निजी अस्पतालों में स्तनपान को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

वे बताते हैं “इसलिए, बच्चे के जीवन के पहले छह महीनों में स्तनपान को बढ़ावा देना और छह महीने के बाद भी उचित ऊपरी आहार के साथ इसे जारी रखना जरूरी है। इसके साथ ही केवल स्तनपान को प्रभावित करने वाले कारणों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।,”

सार्वजनिक जगहों पर स्तनपान के लिए अलग जगह की कमी

38 वर्षीय ज़ूना अख्तर प्रसव के बाद नियमित जांच के लिए श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज जाती हैं। लेकिन अस्पताल में उन्हें बच्चे को स्तनपान कराने के लिए कोई अलग और निजी जगह नहीं मिलती है।

ज़ूना बताती हैं, “यह निजता का मामला है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोई भी मां अपने बच्चे को आसानी से स्तनपान नहीं करा सकती है। ऐसी जगहों पर महिलाएं शर्म महसूस करती हैं, इसलिए स्तनपान का चलन कम हो रहा है।”

सरकारी मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की प्रमुख रह चुकीं और अब सेवानिवृत्त प्रजनन विशेषज्ञ डॉ. राबिया हसन (नाम बदला हुआ है) का मानना है कि सरकार को कार्यालयों और अस्पतालों में महिलाओं के लिए निजी जगह बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अस्पतालों, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं काम करती हैं, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी विभागों में ऐसी अलग जगह नहीं है, जहां मां थोड़ी देर का ब्रेक लेकर अपने बच्चे को दूध पिला सके।

महिलाओं में गलत धारणाएं

कश्मीर की कई महिलाओं में स्तनपान को लेकर कई तरह की गलत धारणाएं हैं, जो इसके कम होने का एक कारण हैं। कई महिलाओं को लगता है कि केवल स्तनपान कराने से वे कमजोर हो जाएंगी और उनके शरीर का आकार बिगड़ जाएगा।

डॉ. सोहेल नाइक बताते हैं कि ये धारणाएं सही नहीं हैं। उनके अनुसार यह महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकता है। वह सुझाव देते हैं कि कश्मीर में स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए मांओं को मानसिक रूप से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और उन्हें इसके महत्व के बारे में सही जानकारी दी जानी चाहिए।

क्या कदम उठाए जाने चाहिए?

2003 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और UNICEF ने सभी सरकारों से कामकाजी महिलाओं के स्तनपान के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाने और उन्हें लागू करने की व्यवस्था करने की सिफारिश की थी।

2019 में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि भारत में मां का नौकरी करना स्तनपान को प्रभावित करता है। इस समीक्षा में बताया गया कि कार्यस्थल पर ऐसी सुविधाएं और व्यवस्थाएं जरूरी हैं, जो कामकाजी महिलाओं को स्तनपान जारी रखने में मदद और प्रोत्साहन दें।

जागरूकता बढ़ाने के लिए श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के सोशल प्रिवेंटिव मेडिसिन (SPM) विभाग ने एक अच्छी पहल शुरू की है। यहां महिलाओं के लिए एक अलग कमरा बनाया गया है, जहां वे अपने बच्चों को स्तनपान करा सकती हैं। उम्मीद है कि सरकारी और निजी संस्थानों में भी ऐसी और पहल की जाएंगी।

Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

History
First published on:

Disclaimer
Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can further read our Correction Policy here. Nothing in the content, product, or service should be considered or used as a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment. We do not endorse or promote any medical, nursing, or other professional healthcare advice, diagnosis, or treatment against the advice of their family physician. Read our Full Disclaimer Here for further information.

More in

Questions
Fact Check
Interviews
Stories
Videos

- Advertisement -spot_img
Read More