आजकल बहुत से लोग—चाहे वैज्ञानिक हों या आम लोग—यह मान रहे हैं कि स्तंभन दोष (ED) और पोर्न की लत के बीच एक गहरा संबंध है। पहले ED को शारीरिक बीमारी माना जाता था, लेकिन अब शोध से पता चलता है कि अत्यधिक पोर्न देखना भी इसकी वजह हो सकता है। इस लेख में हमने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है।
पोर्न देखने पर मस्तिष्क में क्या होता है?
जब कोई व्यक्ति पोर्न देखता है, तब उसके मस्तिष्क में डोपामीन नाम का एक “फील-गुड” केमिकल रिलीज़ होता है। यह हमें अच्छा महसूस कराता है। लेकिन अगर आप बार-बार और लंबे समय तक पोर्न देखते हैं, तो मस्तिष्क को उस खुशी को महसूस करने के लिए ज्यादा और अलग तरह की उत्तेजना की ज़रूरत पड़ने लगती है।
यह अर्थ है कि जो चीज़ें पहले अच्छी लगती थीं, जैसे अपने पार्टनर के साथ यौन क्रिया करना, अब उतनी रोमांचक या संतोषजनक नहीं लगती हैं। मस्तिष्क को वही खुशी (डोपामिन रिलीज़) पाने के लिए अब और ज़्यादा तीव्र या अश्लील पोर्न देखने की ज़रूरत महसूस होती है। समय के साथ, यह पोर्न की लत बन सकती है और यौन क्रिया के दौरान प्रदर्शन से संबंधित समस्याएं, जैसे स्तंभन दोष, हो सकती हैं।
अत्यधिक पोर्न देखने से स्तंभन दोष की समस्या कैसे होती है?
स्तंभन दोष की समस्या को आमतौर पर अन्य रोगों उदाहण के लिए मधुमेह या ह्रदय रोग से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन अब कुछ शोध से पता चलता है कि यह समस्या अत्यधिक पोर्न देखने की वजह से भी हो सकती है। इस तरह की समस्या को पोर्न से प्रेरित स्तंभन दोष (PIED) कहा जाता है। PIED से पीड़ित पुरुषों को यौन क्रिया के दौरान इरेक्शन बनाए रखने में दिक्कत होती है, लेकिन जब वे पोर्न देखते हैं, तो कोई समस्या नहीं होती है।
ऐसा क्यों होता है? अगर कोई व्यक्ति पोर्न देखकर हस्तमैथुन (masturbates) करता है — विशेषकर नए या बहुत ज्यादा उत्तेजक कंटेंट पर — तो उसका मस्तिष्क केवल विज़ुअल अर्थात् देखने से ही उत्तेजित होना सीख जाता है। असली ज़िंदगी की नज़दीकी और अंतरंगता अब उत्तेजना देने के लिए पर्याप्त नहीं लगती है। इसके परिणामस्वरूप मानसिक उत्तेजना और शारीरिक प्रदर्शन के बीच तालमेल नहीं बैठता है।
यह समस्या विशेषकर युवाओं में ज्यादा देखी जाती है, क्योंकि हाई-स्पीड इंटरनेट की वजह से पोर्न आसानी से और हर वक्त मिल जाता है। इनके मामले में ED किसी बीमारी या उम्र की वजह से नहीं, बल्कि मस्तिष्क में हुए बदलाव और गलत यौन अपेक्षाओं के कारण होता है।
अत्यधिक पोर्न देखने से मस्तिष्क और शरीर के बीच का संबंध कैसे बदल जाता है, जिससे स्तंभन दोष की समस्या होती है?

डॉ. निकुंज गोखणी, MD मनोचिकित्सा, हेल्थकेयर सलाहकार, ALLO हेल्थ, मुंबई बताते हैं कि “पोर्न से प्रेरित स्तंभन दोष (PIED) से पीड़ित पुरुषों में, मस्तिष्क का रिवॉर्ड सिस्टम अधिक उत्तेजित हो जाता है, जिससे वह समय के साथ कम संवेदनशील हो जाता है। मस्तिष्क केवल पोर्न को उत्तेजना से जोड़ने लगता है, जिससे इरेक्शन के लिए मस्तिष्क और शरीर के बीच जो संबंध होता है, वह कमजोर हो जाता है। चूंकि, असली ज़िंदगी की नज़दीकी पोर्न की तुलना में कम रोमांचक लगने लगती है, इसलिए उनके लिए असली संबंधों पर प्रतिक्रिया देना मुश्किल हो जाता है। यह चक्र लत को बढ़ाता है और स्तंभन दोष का कारण बनता है।”
पोर्न से प्रेरित स्तंभन दोष के लिए मदद लेने की आवश्यकता बताने वाली चेतावनी के संकेत
सभी पोर्न का प्रयोग नुकसानदायक नहीं होता है, लेकिन अगर यह आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी या सेक्स लाइफ में दखल देने लगे, तो इन चेतावनी संकेतों पर ध्यान दें:
- आपको पोर्न के बिना उत्तेजित होने में परेशानी होती है।
- आपको केवल असली सेक्स के दौरान ED होती है।
- पोर्न देखने को लेकर आपको चिंता, शर्मिंदगी या अपराधबोध महसूस होता है।
- आप पोर्न देखने को कम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन असफल हो जाते हैं या यह आपको चिंतित करता है।
- समय के साथ आपको संतुष्ट होने के लिए ज़्यादा तीव्र कंटेंट की आवश्यकता होती है।
अगर ये लक्षण नज़र आते हैं, तो किसी मनोवैज्ञानिक या सेक्स थेरेपिस्ट से बात करना मददगार हो सकता है। संज्ञानात्मक-व्यवहार थेरेपी (CBT) और “पोर्न डिटॉक्स” या ब्रेक लेने जैसी व्यवहारिक उपचार विधियाँ कई लोगों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं।
सुधार की दिशा: आप क्या कर सकते हैं?
पोर्न से प्रेरित स्तंभन दोष ठीक हो सकता है। सबसे पहला कदम पोर्न को देखना छोड़ना है। अधिकतर लोग कुछ हफ्तों या महीनों तक पोर्न देखना छोड़ने के बाद अपनी यौन क्रिया और उत्तेजना में सुधार देखते हैं। यह इसलिए होता है क्योंकि मस्तिष्क अपनी प्राकृतिक उत्तेजना की रास्तों को फिर से सुधारने लगता है।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, जैसे नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव कम करना और भावनात्मक नज़दीकी बनाना, भी ठीक होने की संभावना को बढ़ा सकता है।
निष्कर्ष
हालाँकि, आज के डिजिटल युग में पोर्न को व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है, लेकिन इसका अत्यधिक प्रयोग यौन स्वास्थ्य, विशेषकर इरेक्शन, पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। अत: यह समझना कि मस्तिष्क बार-बार उत्तेजना पाने पर कैसे प्रतिक्रिया करता है, लत के लक्षणों को पहचानने और सुधार की दिशा में प्रभावी कदम उठाने में मदद कर सकता है। अगर आपको स्तंभन दोष (ED) हो रहा है और कोई स्पष्ट मेडिकल कारण नहीं है, तो शायद यह समय है कि आप अपनी पोर्न की आदत पर नज़र डालें—और अगर ज़रूरत हो तो विशेषज्ञ मदद लें।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

