कुछ महंगे टूथपेस्ट में आमतौर पर विशिष्ट तत्व होते हैं जो दांतों की संवेदनशीलता और दांतों का सफेद कम होने जैसी दंत स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। यदि आप मुंह की स्वच्छता को बनाए रखते हैं तो नियमित टूथपेस्ट और महंगे टूथपेस्ट दोनों आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। इसके बावजूद अपने टूथपेस्ट या किसी अन्य मुंह की स्वच्छता संबंधी उत्पादों को बदलने से पहले दंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
किफायती vs. महंगे टूथपेस्ट की तुलना कैसे की जाती है?

डॉ. किरण धनोत्रा, BDS, MDS कंसल्टेंट पीडियाट्रिक डेंटिस्ट,MRR चिल्ड्रन हॉस्पिटल, महाराष्ट्र बताती हैं, “अगर आप अपने मुंह की स्वच्छता संबंधी बातों अर्थात् दिन में दो बार ब्रश करना, मुंह धोना और फ्लॉसिंग इत्यादि का पालन करते हैं तो आपके लिए किफायती टूथपेस्ट ही पर्याप्त हो सकता है। इसके अलावा कुछ टूथपेस्ट में मौजूद फ्लोराइड के प्रकार और मात्रा, ज़ाइलिटोल जैसे स्वीटनर विकल्प, दांतों को सफेद करने वाले तत्व, डिसेन्सिटाइज़िंग एजेंट इत्यादि के कारण उनकी कीमत अधिक हो सकती है। जबकि कुछ की कीमत उनकी आकर्षक पैकेजिंग और ब्रांडिंग के कारण अधिक हो सकती है।”
महंगे और किफायती टूथपेस्ट के बीच मुख्य अंतर उनमें मौजूद सामग्री के प्रकार और गुणवत्ता का होता है। ये प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावशीलता और उपयोगकर्ताओं के अनुभव को प्रभावित कर सकती हैं। यहां बताया गया है कि एक किफायती टूथपेस्ट महंगे टूथपेस्ट से कैसे अलग होता है:
सामग्री
एक सामान्य या किफायती टूथपेस्ट में अक्सर विभिन्न प्रकार की सामग्रियां होती हैं। उदाहरण के लिए, फ्लोराइड के माध्यम से एंटी-कैविटी प्रभाव , हल्के घर्षण के साथ सतहों को पॉलिश करना और सोडियम लॉरिल सल्फेट (SLS)- 1-2% पर अनुमेय सीमा जैसे डिटर्जेंट के साथ झाग का उत्पादन करना। कभी-कभी उनमें विशिष्ट सामग्री नहीं होती हैं क्योंकि उन्हें मुंह की स्वच्छता के लिए डिजाइन किया जाता है।
महंगे टूथपेस्ट में कुछ उन्नत सामग्रियां हो सकती हैं जिसमें एक्टिव चारकोल, प्राकृतिक अर्क (उदाहरण के लिए, एलोवेरा, लौंग, नीम, आदि) शामिल हैं। इसके अलावा इसमे आवश्यक तेल और एंजाइम, प्रोबायोटिक्स, या फ्लोराइड जैसे घटक इत्यादि शामिल हैं। अत: यह विभिन्न लाभ प्रदान कर सकता है। इसमें दांतों को सफेद करना, दांतों को मजबूत और मसूड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखना शामिल हैं।
प्रभावशीलता
किफायती टूथपेस्ट आपके दांतों की बुनियादी देखभाल सकता है, जिसमें प्लाक की सफाई, सांसों को तरोताजा करना और कैविटी की रोकथाम करना शामिल है। इसके बावजूद यह दांतों को सफेद करने या संवेदनशीलता से राहत दिलाने जैसी विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने में उतना कारगर नहीं हो सकता है। इसके अलावा, महंगे टूथपेस्ट आमतौर पर मुंह की देखभाल कर सकता है। यह बेहतर तरीके से काम करता है जो इनमेल और दांतों की संवेदनशीलता जैसी समस्याओं को कम करने के साथ-साथ दांतों को बेहतर तरीके से साफ कर सकते हैं।
उपयोगकर्ता का अनुभव
किफायती टूथपेस्ट का स्वाद आमतौर पर नरम होता है, लेकिन यह कारगर साबित हो सकता है। फोमिंग का एक समृद्ध स्तर है। इसके विपरीत महंगे टूथपेस्ट में चिकनी बनावट और स्वाद हो सकते हैं, चाहे वह उत्पादों का प्राकृतिक स्वाद हो या कम कठोर यौगिक हों। चूंकि इसमें SLS या पैराबेन जैसे कैमिकल नहीं होते हैं इसलिए वे मुंह के लिए कोमल होते हैं।
प्रभावी टूथपेस्ट में आपको क्या देखना चाहिए?
डॉ. किरण धनोत्रा के अनुसार, “कैविटी, संवेदनशीलता और प्लाक जमा जैसी सबसे आम दंत समस्याओं के लिए-फ्लोराइड (इनमेल को मजबूत करना), पोटेशियम नाइट्रेट (संवेदनशीलता को कम करना) और कैल्शियम कार्बोनेट (एक हल्का अपघर्षक पट्टिका को हटाने में सहायक) जैसे तत्व लाभकारी साबित हो सकते हैं।”

डॉ. प्रियंवदा, BDS, MPH, नई दिल्ली बताती हैं, “फ्लोराइड दांतों की रक्षा करता है और उन्हें सड़ने से बचाता है। यह टूथपेस्ट का एक महत्वपूर्ण घटक है क्योंकि यह दांतों के इनमेल को फिर से मजबूत करता है, जिससे सड़न जैसी बीमारियों की रोकथाम हो सकती है। अत: ऐसा टूथपेस्ट चुनना महत्वपूर्ण है जिसमें कम मात्रा में फ्लोराइड हो। WHO ने टूथपेस्ट में 1000-1500 ppm फ्लोराइड को मंजूरी दी है।
क्या सभी प्राकृतिक मंहगे ब्रांड की अधिक कीमत होना सही हैं?
कुछ हद तक, सभी प्राकृतिक मंहगे ब्रांड की अधिक कीमत होना सही हो सकता है। यह आमतौर पर आपके बजट, व्यक्तिगत पसंद, स्वास्थ्य स्थिति और अपेक्षाओं इत्यादि पर निर्भर कर सकता है। उदाहरण के लिए, अधिकांश किफायती टूथपेस्ट समग्र मुंह के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इसके बावजूद यदि आप विशिष्ट परिणाम चाहते हैं जैसे सफेद दांत, दांतों की संवेदनशीलता को दूर करना इत्यादि तो आप इन समस्याओं को ठीक करने के लिए डिजाइन किए गए विशिष्ट टूथपेस्ट का प्रयोग कर सकते हैं। ये टूथपेस्ट अन्य प्रकार के टूथपेस्ट की तुलना में अधिक महंगे हो सकते हैं।
निष्कर्ष के तौर पर यह कहा जा सकता है किसी भी ट्यूपेस्ट को खरीदने से पहले उसकी पैकेजिंग और लागत के अलावा हमेशा फ्लोराइड, फ्लेवर, फोमिंग इत्यादि सामग्रियों की जांच करनी चाहिए। आवश्यक सामग्री के बिना एक महंगा टूथपेस्ट उतना प्रभावी नहीं हो सकता है। इसके अलावा, टूथपेस्ट को बदलने से पहले एक दंत चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए क्योंकि वे आपके मुंह के स्वास्थ्य अनुसार उपयुक्त टूथपेस्ट की सलाह दे सकते हैं।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

