चलना सबसे आसान और असरदार व्यायामों में से एक है। इसके बावजूद, इससे संबंधित विभिन्न प्रकार के मिथक देखने को मिलते हैं जो लोगों को गुमराह कर सकते हैं। अत: इन मिथकों की वास्तविकता का पता लगाना आवश्यक है।
मिथक 1: चलना असली व्यायाम नहीं है
वास्तिवकता: ये बिल्कुल गलत है! चलना आपके ह्रदय, मूड और वजन के लिए अच्छा होता है। यह जोड़ों पर हल्का दबाव डालता है और वजन प्रबंधन में सहायता करता है।
मिथक 2: सिर्फ लंबा चलना ही फायदेमंद देता है
वास्तिवकता: छोटे-छोटे चलने के सेशन्स भी फायदेमंद होते हैं, अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते रहें। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट चलना अच्छा रहता है।
मिथक 3: चलने से वजन नहीं घटता है
वास्तिवकता: चलना वजन कम करने या नियंत्रित करने में मदद करता है, विशेषकर जब आप संतुलित आहार करते हैं। एक अध्ययन से पता चलता है कि अधिक वजन वाले लोगों को धीरे चलना चाहिए ताकि नियमितता बनी रही। तेज चलना जरूरी नहीं, धीरे-धीरे और लगातार चलना महत्वपूर्ण है।
मिथक 4: हर रोज़ 10,000 कदम चलना ज़रूरी है
वास्तिवकता: 10,000 कदम एक अच्छा लक्ष्य है, लेकिन हर किसी के लिए जरूरी नहीं। अपनी सुविधा और क्षमता के अनुसार कदम बढ़ाएं।
मिथक 5: ट्रेडमिल पर चलना सही नहीं होता
वास्तिवकता: ट्रेडमिल और बाहर चलना दोनों के अपने फायदे हैं। ट्रेडमिल पर आप गति और ढलान कंट्रोल कर सकते हैं, और बाहर ताजी हवा मिलती है। अत: अपनी क्षमता के अनुसार चयन करना महत्वपूर्ण है।
मिथक 6: चलना सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों के लिए होता है
वास्तिवकता: यह एक बेहतरीन व्यायाम है जो हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा है। यह शरीर पर ज्यादा जोर नहीं डालता और सभी लोगों के फिटनेस स्तर के लिए उपयुक्त है। नियमित रूप से चलने से ह्रदय रोगों से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। चाहे आप किशोर हों, कामकाजी हों या रिटायर हो चुके हों — यह एक ऐसा अभ्यास है जिसे कोई भी कर सकता है।
निष्कर्ष
चलना फिट रहने का एक मज़ेदार और लचीला तरीका है। जब हम इससे संबंधित मिथकों की वास्तविकता जान लेते हैं, तो हम बेहतर महसूस करते हैं। अगर आपके मन में इस व्यायाम से संबंधित कोई भी प्रश्न है, तो डॉक्टर से बात करें।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.


