कैंसर रिबन केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं हैं; वे विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगियों के लिए आशा, समर्थन और वकालत का प्रतिबंब है। इन रिबन का रंग कैंसर के विशिष्ट प्रकार को दर्शाता है, जो इस बात को याद दिलाता है कैंसर के प्रति जंग अभी भी जारी है। अत: कैंसर रिबन के इन रंगों और उनके महत्व को समझने से जागरूकता और भाईचारे की भावना जागृत करने में मदद मिलती है। इस लेख में हमने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है।
कैंसर रिबन के रंग, अर्थ और जागरूकता माह
कैंसर रिबन के अलग-अलग रंग होते हैं, जिनमें से प्रत्येक विशिष्ट प्रकार के कैंसर को दर्शाता है। प्रत्येक रंग को एक विशिष्ट प्रकार के कैंसर के लिए नामित किया जाता है और दुनिया भर में अलग-अलग महीनों में इनको मनाया जाता है। इनकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:
Gold Ribbon: बचपन का कैंसर

अर्थः यह रिबन बचपन के कैंसर का प्रतिनिधित्व करता है, जो बच्चों के महत्व और इस बीमारी से लड़ने के लिए उनकी सहनशक्ति का प्रतीक है। बचपन के कैंसर में ल्यूकेमिया, मस्तिष्क कैंसर, लिम्फोमा और ठोस ट्यूमर (न्यूरोब्लास्टोमा और विल्म्स ट्यूमर) शामिल हैं।जागरूकता माहः सितंबर
Pink Ribbon: स्तन कैंसर

अर्थः Pink Ribbon स्तन कैंसर जागरूकता का प्रतीक है। यह इस कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए ताकत, आशा और समर्थन का प्रतिनिधित्व करता है।
जागरूकता माहः अक्टूबर इसमें स्तन कैंसर की जल्दी पहचान और उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान करना शामिल है।
Yellow Ribbon: मूत्राशय कैंसर (Bladder Cancer)

अर्थः Yellow Ribbon मूत्राशय कैंसर जागरूकता को दर्शाता है। इसका अर्थ रोगी के निदान और उपचार में बदलाव लाने का प्रयास करना है। मूत्राशय कैंसर (Bladder Cancer) तब शुरू होता है जब मूत्राशय के आंतरिक अस्तर में असामान्य कोशिकाएं बढ़ती हैं और अनियंत्रित तरीके से विभाजित होती हैं।
जागरूकता माहः मई
Light Blue Ribbon: प्रोस्टेट कैंसर

अर्थः Light Blue Ribbon प्रोस्टेट कैंसर के लिए जागरूकता बढ़ाता है और पुरुषों को नियमित जांच के लिए प्रोत्साहित करता है। प्रोस्टेट कैंसर तब शुरू होता है जब पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि में कोशिकाएं अनियंत्रित होने लगती हैं।
जागरूकता माहः सितंबर
Orange Ribbon: ल्यूकेमिया

अर्थः Orange Ribbon ल्यूकेमिया जागरूकता को दर्शाता है और इसके रोगियों के लिए अधिक शोध का समर्थन करता है। ल्यूकेमिया अस्थि मज्जा (bone marrow) और लसीका प्रणाली (lymphatic system) सहित शरीर के रक्त बनाने वाले ऊतकों का कैंसर है।
जागरूकता माहः सितंबर
White Ribbon: फेफड़े का कैंसर

अर्थः White Ribbon फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरूकता का प्रतीक है, जिसमें रोकथाम और अनुसंधान पर जोर दिया गया है। धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर का प्रमुख कारण है, जो लगभग 85% मामलों के लिए जिम्मेदार है।
जागरूकता माहः नवंबर
Purple Ribbon: अग्नाशय कैंसर (pancreatic cancer)

अर्थः Purple Ribbon अग्नाशय कैंसर के प्रति जागरूकता का प्रतीक है, जो इसके खिलाफ लड़ाई की आवश्यकता को दर्शाता है। यह एक घातक प्रकार का कैंसर है जो अग्नाशय के ऊतकों में उत्पन्न होता है।
जागरूकता माहः नवंबर
Blue Ribbon: कोलन कैंसर

अर्थः Light blue ribbon कोलन कैंसर की जागरूकता का प्रतीक है, जिसमे नियमित जांच के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कोलन कैंसर बड़ी आंत (बृहदान्त्र) या मलाशय में विकसित होता है, जो पाचन तंत्र का एक प्रमुख हिस्सा है। यह कैंसर के सबसे आम प्रकारों में से एक है, जिसका जल्दी निदान होने पर इसका इलाज किया जा सकता है।
जागरूकता माहः मार्च
Teal Ribbon: अंडाशय कैंसर (Ovarian Cancer)

अर्थः Teal Ribbon का अर्थ अंडाशय कैंसर (Ovarian Cancer) से पीड़ित महिलाओं के लिए जागरूकता बढ़ाना और इसके लिए शोध की आवश्यकता को रेखांकित करना है। अंडाशय कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो अंडाशय ( महिलाओं में अंडे के उत्पादन के लिए जिम्मेदार ग्रंथि है) में उत्पन्न होता है।
जागरूकता माहः सितंबर
Black Ribbon: मेलानोमा

अर्थः Black Ribbon मेलेनोमा जागरूकता का प्रतीक है। यह रिबन त्वचा की देखभाल और आत्म- परीक्षण (self-examination) की आवश्यकता का संकेत देता है। मेलानोमा एक प्रकार का त्वचा कैंसर है जो हमारी त्वचा के वर्णक मेलेनिन के उत्पादन के लिए जिम्मेदार कोशिकाओं (melanocytes) में होता है।
जागरूकता माहः मई
Green Ribbon: लिवर कैंसर

अर्थः Green Ribbon लिवर कैंसर की जागरूकता और बेहतर रोकथाम तथा देखभाल की आवश्यकता का प्रतीक है। लिवर कैंसर आमतौर पर यकृत (liver) में शुरू होता है और दुनिया भर में कैंसर से संबंधित मौतों के मुख्य कारणों में से एक है।
जागरूकता माहः अक्टूबर
Lavender Ribbon: सभी कैंसर
अर्थः Lavender Ribbon सभी कैंसरों के लिए एक जागरूकता प्रतीक है, जो आशा और समर्थन की भावना देता है। यह कैंसर रोगियों और उससे ठीक हो चुके (survivors) लोगों की चुनौतियों और अनूठी कहानियों को दर्शाता है, जिनसे अपनेपन की भावना उत्पन्न होती है।
जागरूकता माहः फरवरी आमतौर पर वह महीना होता है जिसमें लैवेंडर रिबन को 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के हिस्से के रूप में दर्शाया जाता है।
कैंसर के प्रति जागरूकता क्यों आवश्यक है?

डॉ. राकेश शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार और HOD मेडिकल ऑन्कोलॉजी, SHALBY सनार इंटरनेशनल हॉस्पिटल, गुरुग्राम बताते हैं, “कैंसर रिबन और उनके महीने विभिन्न प्रकार के कैंसर के प्रति जागरूकता को बढ़ाने का काम करते हैं। वे कैंसर के मूल कारणों की जानकारी प्रदान करने का कार्य करते हैंः सहायता, किसी मित्र या परिवार के सदस्य से स्क्रीन कराने का आग्रह करना, या केवल उनसे बात करना। कैंसर रिबन कुछ सांत्वना प्रदान करते हैं और कैंसर रोगियों को याद दिलाते हैं कि वे इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं। ये रिबन विभिन्न कैंसरों को उनके अलग-अलग रंगों के माध्यम से लोगों में आत्मीयता की भावना को जागृत करने का कार्य करते हैं।”
निष्कर्ष
कैंसर रिबन को समझना, वे क्या प्रतीक करते हैं और कैंसर के लिए निर्धारित जागरूकता माह इस बीमारी के खिलाफ जंग को लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चाहे वह रिबन का प्रयोग करना हो, जागरूकता-संग्रह समारोहों (awareness-gathering functions) में भाग लेना हो या केवल जानकारी साझा करना हो, यह उन लोगों के जीवन में बदलाव लाता है जो कैंसर से लड़ रहे हैं, लड़ चुके हैं या हार गए हैं। आइए इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.


