असहज महसूस होना, गैस होना या पेट का भरा हुआ लगना बहुत परेशान कर सकता है। ऐसे में अधिकांश लोग तुरंत कोई दवाई ले लेते हैं, ये सोचकर कि इससे आराम मिल जाएगा। लेकिन हर पेट की समस्या की वजह अलग होती है और हर बार दवाई लेना सही नहीं होता। इस लेख में हमने इसे आसान भाषा में समझाया है।
क्या एक ही तरह की दवा गैस, पेट फूलने और कब्ज — तीनों समस्याओं में मदद कर सकती है?

सीधा जवाब है — नहीं। हालांकि, ये तीनों समस्याएं एक साथ हो सकती है इसलिए इनके कारण हमेशा एक नहीं होता है। डॉ. कार्तिक राजपाल, MBBS, MD, इंटरनल मेडिसिन, सीनियर रेजिडेंट, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय (SVSU), मेरठ, उत्तर प्रदेश, बताते हैं, “पेट फूलना और गैस अक्सर खाने की चीज़ों से एलर्जी, ज्यादा हवा निगलने या पेट की बैक्टीरिया में बदलाव की वजह से होता है — न कि सिर्फ पेट साफ न होने से। ऐसे मामलों में दवाई (laxative) लेने से ज़्यादा फायदा नहीं होता, बल्कि स्थिति बिगड़ सकती है क्योंकि ये दवाएं आंतों की हलचल बढ़ा देती हैं, जो ज़रूरी नहीं होती है। दवाई का प्रयोग सिर्फ तब करना चाहिए जब कब्ज हो — अर्थात् जब पेट अच्छे से साफ न हो या मल बहुत सख्त हो।”
- पेट फूलने का अर्थ पेट का भारी या टाइट लगना है।
- गैस तब होती है जब पेट में हवा जमा हो जाती है।
दवा सिर्फ कब्ज दूर करने के लिए होती हैं, गैस या पेट फूलने के लिए नहीं। कभी-कभी लोगों को कब्ज ठीक होने के बाद पेट हल्का लगता है, लेकिन ऐसा तभी होता है जब पेट फूलने की वजह सख्त मल हो।
अगर पेट फूलने की वजह खाना न पचना, एसिडिटी या गलत खानपान है, तो दवाई लेने से आराम नहीं मिलता है।
कौन सी दवाई (laxatives) पेट फूलने में काम आती है और उसे कब लेना चाहिए?
हर दवाई एक जैसी नहीं होती है। ये अलग-अलग तरीके से काम करती हैं:
- फाइबर वाली दवा (जैसे इसबगोल / psyllium husk):ये पेट में फाइबर बढ़ाती हैं, जिससे मल (stool) नरम होता है और कब्ज में राहत मिलती है। अगर पेट फूलना कब्ज की वजह से है, तो ये मदद कर सकती हैं। लेकिन शुरुआत में गैस थोड़ी बढ़ सकती है।
- पानी खींचने वाली दवाई (जैसे lactulose, polyethylene glycol): ये मल से पानी खींचती हैं, जिससे वो नरम होकर आसानी से बाहर निकलता है। कब्ज की वजह से होने वाली पेट फूलने की समस्या में राहत मिल सकती है।
- तुरंत असर वाली दवाई (जैसे bisacodyl, senna): ये आंतों को सिकोड़ती हैं और मल को बाहर निकालती हैं। हालांकि, ये तुरंत असर करती हैं, लेकिन इनका बार-बार प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे पेट दर्द या ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- मल को नरम करने वाली दवाई (जैसे docusate): ये मल को चिकना और नरम बनाते हैं, जिससे इसका निकलना आसान होता है। लेकिन ये गैस या पेट फूलने की समस्या में सीधे तौर पर मदद नहीं करती है।
अगर को पेट फूलना कब्ज की वजह से है, तो सही दवाई सहायक हो सकती है। लेकिन अगर सिर्फ गैस की वजह से पेट फूल रहा है, तो दवाई से आराम नहीं मिलता है।
ध्यान रखें: बिना डॉक्टर की सलाह के रोज दवाई नहीं लेनी चाहिए। इनका अत्यधिक प्रयोग से आंतें “सुस्त” हो सकती हैं और दवाओं पर निर्भरता बढ़ सकती हैं।
क्या प्राकृतिक विकल्प या जीवनशैली बदलाव से पेट की समस्या ठीक हो सकती है?
हाँ, बिल्कुल! अक्सर दवाओं पर निर्भर रहने की बजाय कुछ आसान आदतें और प्राकृतिक तरीकों से आराम मिल सकता है।
कुछ प्राकृतिक विकल्प हैं: गुनगुना पानी, इसबगोल (psyllium husk), अलसी के बीज, भीगे हुए आलूबुखारे (prunes), एलोवेरा जूस (विशेषकर सुबह पेट अच्छे से साफ न होने की स्थिति में)
पर्याप्त पानी पिएं और फल, सब्जियां और साबुत अनाज ज्यादा खाएं। हर रोज थोड़ा चले-फिरे या योग करें, इससे पेट ठीक रहता है।

नियमित रूप से चलना-फिरना, जैसे पैदल चलना या योग करना, आंतों को सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है। स्वाति रामोला, योग प्रशिक्षक और थेरेपिस्ट ,देहरादून, उत्तराखंड, कब्ज से राहत पाने के लिए पवनमुक्तासन, वज्रासन, मलासन जैसे योगासन करने की सलाह देती हैं। ये आसन पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और पाचन तंत्र के साथ-साथ समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।
पेट फूलने और गैस से बचने के लिए: कोल्ड ड्रिंक्स (जो गैस वाले हों), च्युइंग गम और ऐसे खाने से बचें जो गैस बनाते हैं — जैसे राजमा, छोले, या पत्ता गोभी।
कुछ आसान घरेलू उपाय जो आराम दे सकते हैं: अजवाइन का पानी, अदरक की चाय और पेट की हल्की मालिश। ये सब चीज़ें गैस और पेट फूलने में राहत दे सकती हैं।
सबसे ज़रूरी बात है – अपने शरीर पर ध्यान दें। अगर पेट की समस्या बार-बार हो रही है, तो सिर्फ दवाई (laxatives) पर निर्भर न रहें। डॉक्टर से सलाह लें ताकि ये पता चल सके कि कहीं आपको IBS, बवासीर या खाने से एलर्जी जैसी कोई समस्या तो नहीं है।
दवाई कब्ज में मदद करते हैं और कभी-कभी पेट फूलने की समस्या को भी कम कर सकती हैं, लेकिन ये हर बार काम नहीं करती है। अगर पेट फूलना कब्ज की वजह से है, तभी दवाई लेने से फायदा होता है। सही आराम के लिए क्या करें? अगर आवश्यकता हो तो सही दवाई लें। साथ में अच्छा खानपान, नियमित व्यायाम और घर की चीज़ों या प्राकृतिक विकल्प को भी अपनाए।
याद रखें स्वास्थ्य सबसे ज़रूरी है। अगर कोई समस्या बार-बार हो रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें। छोटे-छोटे बदलाव और सही फैसलों से आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.


