फेफड़ों का कैंसर क्या है? संपूर्ण जानकारी

[shows_reviwer]
Published on:

फेफड़े का कैंसर एक खतरनाक बीमारी है। 2020 में, फेफड़ों के कैंसर से होने वाली मौतें लगभग 67,000 थीं। फेफड़ों के कैंसर का जल्द पता लगाने के लिए लोगों को लक्षणों पर नज़र रखनी चाहिए। फेफड़ों के कैंसर के लगभग 80% मामलों के लिए धूम्रपान जिम्मेदार है। इसी कारण, यह बेहतर है यदि धूम्रपान करने वाले धूम्रपान छोड़ने का प्रयास करें। यदि किसी व्यक्ति के शरीर में इसके कुछ प्रारंभिक लक्षण नज़र आ रहे हैं, तो उसे बिना किसी हिचकिचाहट के डॉक्टर से मिलना चाहिए। फेफड़ों के कैंसर का पता लगाने की प्रक्रिया में स्क्रीनिंग तकनीकों का उपयोग करना और फिर प्रयोगशाला में जांच करना शामिल है। यह लेख फेफड़े के कैंसर की संपूर्ण जानकारी देता है।

फेफड़ों के शुरूआती संकेत हैं?

फेफड़े के कैंसर का स्व-मूल्यांकन तब होता है जब कोई व्यक्ति फेफड़े के कैंसर के संकेतों और लक्षणों से अवगत होता है। यदि किसी व्यक्ति को इस कैंसर के शुरुआती लक्षण होने का संदेह है, तो उसके लिए डॉक्टर से मिलना सबसे अच्छा है। इसके अलावा, इस कैंसर होने की संभावना मुख्य रूप से धूम्रपान करने वालों या इस कैंसर के चिकित्सा इतिहास वाले लोगों में होती है। इसी कारण उन्हें अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इस कैंसर के बेहतर उपचार और परिणाम के लिए शुरूआती चरण में इसका निदान करना महत्वपूर्ण है।

फेफड़ों के कैंसर का प्रमुख लक्षण ऐसी खांसी है, जो लंबे समय तक बने रहे और समय के साथ बदतर हो जाए। इसके अतिरिक्त अगर किसी व्यक्ति को खांसते समय खून आता है या थूकते समय खून नज़र आता है, तो यह इस कैंसर का संकेत या लक्षण हो सकता है। इसके अलावा सीने में दर्द होना भी फेफड़ों के कैंसर का अन्य लक्षण है, जो खांसने, हंसने या गहरी सांस लेने के दौरान बदतर हो सकता है। इसके अलावा, इसमें गले में खराश भी हो सकती है। फेफड़े के कैंसर के अन्य लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ होना, भूख न लगना, अचानक से वजन कम और थकान होना शामिल हैं। घरघराहट या निमोनिया जैसे संक्रमण भी हो सकते हैं।

मल्टी-कैंसर अर्ली डिटेक्शन (MCED) जांच फेफड़ों के कैंसर का जल्दी पता लगाने में मदद कर सकता है। ये जांच स्तन, गर्भाशय ग्रीवा, कोलोरेक्टल, प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर की जांच कर सकते हैं। इनमें यह जांच की जाती है कि रोगी के रक्त में DNA है या कैंसर के लिए विशिष्ट प्रोटीन। इन जांचों के लिए FDA की मंजूरी अभी भी लंबित है।

उन्नत फेफड़े के कैंसर के लक्षण क्या हैं?

उन्नत फेफड़े के कैंसर को मेटास्टैटिक कैंसर (metastatic cancer) भी कहा जाता है। इसमें कैंसर कोशिकाएं अपने प्राथमिक स्थान से शरीर में एक माध्यमिक स्थान पर स्थानांतरित हो जाती हैं। इस अवस्था में लक्षण गंभीर हो जाते हैं। इनमें रोगी को हल्के दर्द के बजाय गंभीर दर्द होना शामिल है।

फेफड़े का कैंसर लिम्फ नोड्स में स्थानांतरित हो सकता है और बगल में गांठ बन सकती हैं। जब कैंसर बढ़ जाता है तब यह मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बाधित करता है। इनमें धुंधली दृष्टि, बोलने में तकलीफ होना, अस्थिरता और स्मृति संबंधी समस्या हो सकती हैं। मस्तिष्क का कौन सा हिस्सा प्रभावित होता है, इसके आधार पर लक्षण विकसित होते हैं।

जब फेफड़ों की कैंसर कोशिकाएं हड्डियों में प्रवेश करती हैं, तो वे हड्डी की सूजन और दर्द का कारण बनती हैं। फेफड़े का कैंसर यकृत और अधिवृक्क ग्रंथियों (adrenal glands) जैसे अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। इस स्थिति में, रोगी को पेट दर्द भी हो सकता है। फेफड़ों के कैंसर का पता लगाने के लिए इन लक्षणों को जानना महत्वपूर्ण है।

फेफड़े के कैंसर का जल्दी पता लगाने के लिए कौन सी तकनीकें सबसे अच्छी हैं?

यदि डॉक्टर को फेफड़ों के कैंसर का संदेह है तो वे रोगियों को निम्नलिखित में से किसी भी स्क्रीनिंग जांच के लिए जाने की सलाह दे सकते हैंः

  • छाती का एक्स-रेः इसमें मशीन केवल एक कोण से विकिरण देती है। एक्स-रे छवि में सघन भाग सफेद दिखते हैं और पतले भाग काला दिखते हैं। यदि किसी डॉक्टर को छवि में कुछ असामान्य लगता है, तो वह मरीज को दूसरी जाँच कराने का सुझाव दे सकता है। फेफड़ों के कैंसर का पता लगाने में एक्स-रे की अपनी सीमाएँ हैं।
  • कम्प्यूटेड टोमोग्राफी (सीटी) स्कैनः सीटी स्कैन शरीर के विस्तृत क्रॉस-सेक्शनल दृश्य बनाने के लिए एक्स-रे का भी उपयोग करते हैं। वे विभिन्न कोणों से चित्र लेते हैं और अंतिम छवि बनाने के लिए उन्हें जोड़ते हैं। वे छाती के एक्स-रे से बेहतर होते हैं और ट्यूमर के आकार, संरचना और स्थिति का पता लगा सकते हैं। इसके बावजूद यह फेफड़ों के कैंसर के उन्नत चरण की पुष्टि नहीं कर सकता है।
  • चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग (MRI) स्कैनः MRI स्कैन नरम ऊतकों की विस्तृत छवियाँ बनाने के लिए रेडियो तरंगों और मजबूत चुंबकों का उपयोग करते हैं। इनका उपयोग अक्सर यह जांचने के लिए किया जाता है कि क्या फेफड़ों का कैंसर मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी या यकृत में फैल गया है अथवा नहीं।
  • पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (PET) स्कैनः PET स्कैन के दौरान, एक विशेष प्रकार की रेडियोधर्मी शर्करा (fluorodeoxyglucose) का इंजेक्शन लगाया जाता है ताकि इस कैंसर का पता लगाया जा सके। कैंसर कोशिकाएँ चयापचय की दृष्टि से अधिक सक्रिय होती हैं और स्वस्थ कोशिकाओं की तुलना में अधिक शर्करा को अवशोषित करती हैं। यही कारण है कि शरीर में कैंसर के प्रसार का पता लगाना आसान है। फेफड़े के कैंसर के अधिक विस्तृत चरण का पता लगाने के लिए डॉक्टर अक्सर PET-CT स्कैनिंग का एक साथ उपयोग करते हैं।

फेफड़े के कैंसर का जल्दी पता लगाने के लिए नैदानिक परीक्षण (diagnostic tests) क्या हैं?

रोगी के मौजूदा लक्षणों और कुछ जांचों से मरीज में इस कैंसर की पुष्टि की जा सकती है। इसके बावजूद प्रयोगशाला में एक सूक्ष्मदर्शी के तहत फेफड़ों के कैंसर कोशिकाओं की पहचान बेहतर तरीके से की जा सकती है।

फेफड़े के असामान्य ऊतक या तरल पदार्थ का नमूना लेने के दो तरीके हैंः

  • बायोप्सीः फेफड़े की बायोप्सी तीन मुख्य प्रकार से होती है। पहला, सुई बायोप्सी में ऊतक संग्रह के लिए छाती में सुई को डालने के लिए CT स्कैन का उपयोग किया जाता है। दूसरा, ओपन लंग बायोप्सी में ऊतक के नमूने को हटाने के लिए सामान्य एनेस्थीसिया के तहत सर्जरी की जाती है। तीसरा, ब्रोंकोस्कोप बायोप्सी में वायुमार्ग पर नज़र रखने और मुख्य श्वास मार्ग के पास के क्षेत्रों से फेफड़ों के ऊतकों को इकट्ठा करने के लिए एक कैमरा और लाइट के साथ एक पतली, लचीली ट्यूब का उपयोग किया जाता है।
  • स्पुतम साइटोलॉजी: इसमें कैंसर कोशिकाओं का पता लगाने के लिए रोगी के सुबह के बलगम की जांच की जाती है। इसे लगातार तीन दिनों तक दोहराया जाता है। डॉक्टर इसकी सलाह तभी देते हैं जब अन्य विकल्प खतरनाक हों। स्पुतम साइटोलॉजी में केवल नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर (NSCLC) अर्थात् स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा का पता लगाया जा सकता है।

जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि यदि किसी व्यक्ति को यह संदेह है कि उसके शरीर में फेफड़ों के कैंसर के प्रारंभिक लक्षण नज़र आ रहे हैं, तो उसे डॉक्टर के पास जाने में देरी नहीं करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, शारीरिक लक्षणों के आधार पर, डॉक्टर स्क्रीनिंग टेस्ट कराने का सुझाव देते हैं। इसके अलावा, यदि स्क्रीनिंग में किसी भी असामान्यता का पता चलता है, तो वास्तविक निदान बायोप्सी या साइटोलॉजी द्वारा किया जाता है।

Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

Disclaimer
Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can further read our Correction Policy here. Nothing in the content, product, or service should be considered or used as a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment. We do not endorse or promote any medical, nursing, or other professional healthcare advice, diagnosis, or treatment against the advice of their family physician. Read our Full Disclaimer Here for further information.

More in

Questions
Fact Check
Interviews
Stories
Videos

READ MORE