स्तंभन दोष (erectile dysfunction) एक आम समस्या है जिससे कई पुरुष जूझते हैं। यह आत्मविश्वास पर असर डाल सकती है, रिश्तों में तनाव का कारण बन सकती है और जीवन की सामान्य खुशी को भी कम कर सकती है। यही वजह है कि लोग इसके समाधान के लिए कई तरीकों की तलाश करते हैं — जिसमें खान-पान भी शामिल है। ऐसे में एक चीज़ जो अक्सर चर्चा में आती है, वो है डेयरी उत्पाद। कई लोगों के मन में यह सवाल आता है: क्या दूध पीना या चीज़ खाने से ED में मदद करता है या फिर ये समस्या को और बढ़ा सकती है? आइए इस लेख में जानें कि डेयरी उत्पाद और स्तंभन दोष (erectile dysfunction) के बीच क्या संबंध हो सकता है।
क्या डेयरी उत्पाद का इरेक्शन पर असर होता है?
इसका कोई सीधा “हां” या “न” जवाब नहीं है। डेयरी उत्पाद सीधे तौर पर स्तंभन दोष को ठीक नहीं करते, लेकिन यह शरीर के काम करने के तरीके पर थोड़ा असर डाल सकते हैं। दूध, दही और पनीर जैसी चीज़ों में कैल्शियम और पोटैशियम जैसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं (blood vessels) को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चूंकि, अच्छे रक्त प्रवाह सेहतमंद इरेक्शन के लिए ज़रूरी होता है इसलिए डेयरी उत्पाद का गहरा असर पड़ सकता है।
लेकिन एक और पहलू भी है। कुछ डेयरी उत्पाद, जैसे फुल-फैट चीज़ या क्रीम, में सैचुरेटेड फैट अधिक ज़्यादा होता है। इनका ज़्यादा सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है और धमनियों को सख्त या संकरी बना सकता है, जिससे रक्त प्रवाह कम हो सकता है — और ED की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, आप कौन-सी डेयरी खा रहे हैं, ये मायने रखता है। लो-फैट दही या टोंड दूध जैसे विकल्प सेहतमंद हो सकते हैं, जबकि ज़्यादा भारी क्रीम या फैटी चीज़ से बचना बेहतर है।
क्या डेयरी उत्पाद ED से संबंधित हार्मोन पर असर डाल सकती है?
हालांकि, टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए आवश्यकता हार्मोन है, इसलिए ये सोचना स्वभाविक है कि क्या डेयरी उत्पाद इस पर असर डाल सकते हैं। कुछ अध्ययन से पता चलता है कि डेयरी उत्पादों में मौजूद सैचुरेटेड फैट टेस्टोस्टेरोन को थोड़ा प्रभावित कर सकता है, जबकि कुछ अध्ययन में ऐसा कोई असर नहीं दिखा है। कुल मिलाकर, डेयरी उत्पादों का असर इतना बड़ा नहीं है कि हम कह सकें कि ये हार्मोन को बढ़ाता या घटाता है।
जीवनशैली ज़्यादा मायने रखती है — आप क्या खाते हैं, कितना सक्रिय जीवन जीते हैं, नींद कैसी है और तनाव कैसे प्रबंधित करते हैं। डेयरी उत्पादों से प्रोटीन और ऊर्जा मिल सकती है, लेकिन सिर्फ इसी पर भरोसा करके हार्मोन को ठीक करना सही नहीं होगा। एक बेहतर तरीका है कि आप अपने खाने में विविधता रखें — जैसे रंग-बिरंगी सब्ज़ियाँ, नट्स और बीज, मछली और साबुत अनाज। ये चीज़ें रक्त प्रवाह और ऊर्जा को बेहतर बनाती हैं, जो यौन स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है।
स्तंभन दोष संबंधी आहार में डेयरी उत्पादों को कैसे शामिल करें?
डेयरी उत्पादों को “अच्छा” या “बुरा” मानने की बजाय, इसे आहार का एक हिस्सा समझना बेहतर है। अगर आप इसे सीमित मात्रा में और कम-फैट विकल्पों के रूप में खाते हैं, तो यह बिल्कुल ठीक है। उदाहरण के लिए: सुबह ओट्स के साथ एक छोटा ग्लास सादा दूध, स्नैक के तौर पर एक चम्मच दही और सलाद पर थोड़ा-सा चीज़ छिड़कना। ये डेयरी को संतुलित तरीके से खाने के कुछ अच्छे तरीके हैं।
लेकिन असली असर तब पड़ता है जब आहार संतुलित होता है। फल, सब्ज़ियाँ, मछली, नट्स और ऑलिव ऑयल जैसे हेल्दी और प्राकृतिक चीज़ों से भरपूर भोजन रक्त प्रवाह और ऊर्जा को बेहतर बनाता है — जो यौन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। वास्तव में कोई भी एक चीज़ — चाहे वह डेयरी उत्पाद ही क्यों न हो — अकेले स्तंभन दोष को ठीक नहीं कर सकती। सबसे महत्वपूर्ण रोज़मर्रा की अच्छी आदतों में बदलाव करना है।
निष्कर्ष
तो क्या डेयरी उत्पाद स्तंभन दोष (ED) रोगियों के लिए लाभदायक है? संक्षिप्त जवाब है: यह इस पर निर्भर करता है — कोई व्यक्ति कितनी मात्रा में और किस तरह की डेयरी उत्पाद खाते हैं। लो-फैट डेयरी जैसे टोंड दूध या सादा दही, आहार का हेल्दी हिस्सा बन सकते हैं। ये ज़रूरी पोषक तत्व देते हैं और शरीर में ज़्यादा सैचुरेटेड फैट नहीं भरते। लेकिन याद रखें, डेयरी ना तो ED का इलाज है, और ना ही इसकी मुख्य वजह। सबसे ज़रूरी बात यह है कि ED किसी एक चीज़ से नहीं होता है। ये रोज़मर्रा की आदतों से संबंधित है — आप क्या खाते हैं, कितना चलते-फिरते हैं, नींद कैसी है और तनाव को कैसे संभालते हैं।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

