फाइबर से कोलन कैंसर का खतरा कैसे कम हो सकता है?

Just In

अधिकांश लोग यह नहीं जानते हैं कि आहार कोलन कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आहार का एक आवश्यक हिस्सा है फाइबर, जो फल, सब्ज़ियाँ, दालें और साबुत अनाज जैसे पौधों से प्राप्त होता है। फाइबर खाने का वह हिस्सा होता है जिसे मानव शरीर पूरी तरह पचा नहीं पाता — और यही बात इसे खास बनाती है। चूंकि, फाइबर पाचन तंत्र से गुजरता है, यह पाचन क्रिया को सही बनाए रखता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। शोध से पता चलता है कि सही मात्रा में फाइबर खाने से कोलन कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

इस लेख में हम जानेंगे कि फाइबर कैसे कोलन की रक्षा करता है, वैज्ञानिक क्या कहता है और इसे खाने में कैसे शामिल करके स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है।

फाइबर कोलन कैंसर में कैसे फायदेमंद है?

फाइबर कोलन की मदद कई तरीकों से करता है। सबसे पहले फाइबर मल में वजन और मात्रा बढ़ाता है, जिससे खाना पाचन तंत्र से जल्दी गुजरता है। इससे हानिकारक पदार्थ कोलन की परत के संपर्क में कम समय रहते हैं, जिससे संभावित जोखिम कम होता है।

दूसरा, फाइबर पेट में रहने वाले अच्छे बैक्टीरिया का भोजन होता है। जब ये बैक्टीरिया फाइबर को तोड़ते हैं, तब वे विशिष्ट पदार्थ (जैसे ब्यूटिरेट) बनाते हैं, जो सूजन कम करते हैं और कोलन में कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने को रोक सकते हैं।

अंत में, फाइबर ज्यादा खाने का अर्थ होता है ज्यादा फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाना। ये खाद्य पदार्थ एंटीऑक्सिडेंट और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

फाइबर और कोलन कैंसर के बारे में विज्ञान क्या कहता है?

कई मुख्य शोध से पता चलता है कि फाइबर से कोलन कैंसर का खतरा कम हो सकता है। एक मुख्य रिपोर्ट, जो वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड और अमेरिकन इंस्टिट्यूट फॉर कैंसर रिसर्च ने तैयार की थी, से पता चलता है कि ज्यादा फाइबर वाले खाद्य पदार्थ खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है। इसी प्रकार, एक अन्य शोध ,जो 2019 में The Lancet में प्रकाशित हुई थी, से पता चलता है कि जो लोग सबसे ज्यादा फाइबर खाते थे, उनमें आंत के कैंसर का खतरा बहुत कम था, तुलना में उन लोगों से जो सबसे कम फाइबर खाते थे।

यह नतीजे अकेले नहीं हैं। समय-समय पर की गए शोध से भी पता चलता है: जितना ज्यादा फाइबर रोज़ के खाने में शामिल होगा, उतनी ज्यादा सुरक्षा मिलेगी। लेकिन ध्यान रहे, सिर्फ फाइबर सप्लीमेंट लेने से पूरा फायदा नहीं मिलता है। सबसे ज्यादा फायदा तब होता है जब फाइबर हमें प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से मिले क्योंकि इनमें और भी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो साथ मिलकर आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

रोज़ाना कितने फाइबर की आवश्यकता होती है?

आमतौर पर फाइबर फायदेमंद है, लेकिन अधिकांश लोग इसे सही मात्रा में प्राप्त नहीं कर पाते हैं। वयस्कों को रोज़ाना लगभग 25 से 50 ग्राम फाइबर खाने की सलाह दी जाती है। यह सुनने में ज्यादा लग सकता है, लेकिन इसे पाना आसान है। अगर आप: सुबह के नाश्ते में ओट्स या दलिया खाएं, दोपहर के भोजन में दाल या राजमा जैसे खाद्य पदार्थ लें, रात के भोजन में सब्ज़ियाँ शामिल करें और स्नैक के तौर पर फल खाएं।

मुख्य समस्या यह है कि आजकल लोग बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड (जैसे सफेद ब्रेड, चिप्स, पैक्ड स्नैक्स) खाते हैं, जिनमें फाइबर बहुत कम होता है। इसलिए अधिकांश लोगों को रोज़ाना जितना फाइबर खाना चाहिए, उससे कम ही खा पाते हैं। अच्छी बात यह है कि छोटे-छोटे बदलाव से फर्क पड़ सकता है। जैसे सफेद ब्रेड की जगह गेहूं की ब्रेड खाना, खाने में थोड़ी और सब्ज़ियाँ जोड़ना या स्नैक के रूप में फल खाना — ये सभी फाइबर की मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में फाइबर न खाने के क्या परिणाम हो सकते हैं?

अगर आहार में फाइबर की कमी हो, तो सिर्फ पाचन धीमा नहीं होता — अन्य समस्याएँ भी हो सकती हैं। फाइबर की कमी से मल सख्त हो जाता है और आंतों में धीरे-धीरे चलता है। इससे कब्ज हो सकता है और शरीर के विषैले पदार्थ (toxins) ज्यादा देर तक कोलन में रहते हैं। इसके परिणामस्वरूप कोलन में जलन या कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

पेट में जो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, उन्हें फाइबर की आवश्यकता होती है। जब सही मात्रा में फाइबर नहीं मिलता है, तब वे शरीर के लिए फायदेमंद चीजें (जैसे शॉर्ट-चेन फैटी एसिड) कम बनाते हैं। जिन आहार में फाइबर कम होता है, उनमें अक्सर ज्यादा रिफाइंड या प्रोसेस्ड फूड होते हैं। ये वजन बढ़ा सकते हैं और शरीर में इन्फ्लेमेशन का कारण बन सकते हैं — और ये दोनों ही कोलन कैंसर के खतरे से संबंधित हैं।

क्या फाइबर से भरपूर भोजन कोलन कैंसर के इलाज के बाद भी फायदेमंद है?

हाँ, इलाज के बाद भी फाइबर से भरपूर खाना फायदेमंद हो सकता है। कुछ शोध से पता चलता है कि जो लोग कोलन कैंसर के इलाज के बाद ज्यादा फाइबर खाते हैं, उनमें बेहतर रिकवरी होती है और कैंसर के फिर से होने का खतरा कम होता है। हालाँकि, अभी और शोध की आवश्यकता है लेकिन कई डॉक्टर सलाह देते हैं कि मरीजों को इलाज के बाद भी फाइबर से भरपूर भोजन करना चाहिए ताकि आंतें स्वस्थ रहें और समग्र स्वास्थ्य बेहतर रहे।

लेकिन यह जरूरी है कि विभिन्न उपचार प्रक्रियाओं इलाज (जैसे सर्जरी या कीमोथेरेपी) के बाद आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें क्योंकि हर व्यक्ति की पौष्टिक आवश्यकता अलग होती हैं। फिर भी, लंबे समय के लिए देखा जाए, तो फाइबर कोलन को स्वस्थ रखने का एक आसान तरीका है।

निष्कर्ष

फाइबर सिर्फ पाचन के लिए नहीं, बल्कि आंतों का प्राकृतिक रक्षक है। यह शरीर से अपशिष्ट (waste) जल्दी बाहर निकालने में मदद करता है, पेट के अच्छे बैक्टीरिया को खाना देता है और ऐसे तत्व बनाता है जो कैंसर से लड़ने में मदद कर सकते हैं। शोध से पता चलता है कि ज्यादा फाइबर खाने से कोलन कैंसर का खतरा कम हो सकता है। इसलिए फाइबर को कैंसर से बचाव करने वाले आहार का अहम हिस्सा माना जाता है।

मुख्य चुनौती यह नहीं है कि लोग नहीं जानते फाइबर फायदेमंद है — बल्कि यह है कि लोग इसे रोज़ की डाइट में पर्याप्त मात्रा में शामिल नहीं कर पाते है। अगर हम रोज़ाना 25 से 50 ग्राम फाइबर लेने की कोशिश करें और ज्यादा प्राकृतिक चीजें जैसे फल, सब्ज़ियाँ, दालें और साबुत अनाज खाएं, तो आंत को स्वस्थ रखा जा सकता है।

Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

History
First published on:

Disclaimer
Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can further read our Correction Policy here. Nothing in the content, product, or service should be considered or used as a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment. We do not endorse or promote any medical, nursing, or other professional healthcare advice, diagnosis, or treatment against the advice of their family physician. Read our Full Disclaimer Here for further information.

More in

Questions
Fact Check
Interviews
Stories
Videos

- Advertisement -spot_img
Garima Dev Verman
Garima Dev Verman
गरिमा एक प्रमाणित आहार विशेषज्ञ हैं, जिन्हें आहार और पोषण विज्ञान में विशेषज्ञता प्राप्त है। वह एक प्रमाणित मधुमेह शिक्षक भी हैं, जिन्हें व्यक्तिगत आहार योजनाओं के माध्यम से मधुमेह के प्रबंधन पर व्यक्तियों का मार्गदर्शन करने का अनुभव है। एक स्वास्थ्य सेवा पत्रकार के रूप में, उन्होंने जनता को शिक्षित करने और स्वास्थ्य साक्षरता बढ़ाने के लिए साक्ष्य-आधारित रिपोर्ट बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है
Read More