कीटो डाइट में आमतौर पर कम कार्बोहाइड्रेट और उच्च वसा (मुख्य रूप से अच्छा वसा) है। यह कीटो डाइट कीटोसिस को बढ़ा सकती है, जो शरीर की ऊर्जा के लिए ग्लूकोज के बजाय वसा जलाने का कारण बन सकता है। हालांकि वजन घटाना, हृदय स्वास्थ्य और तंत्रिका संबंधी विकार पर कई शोध किए जा रहे हैं, लेकिन यह फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती है। एक कीटोजेनिक डाइट ऑक्सीडेटिव तनाव और इन्फ्लेमेशन को कम करके फेफड़ों के कार्य में सुधार कर सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कई श्वसन रोगों जैसे क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और अस्थमा के उपचार में मदद कर सकते हैं। इसके बावजूद, फेफड़ों के स्वास्थ्य पर इसके दीर्घकालिक प्रभावों को पूरी तरह से समझने के लिए और शोध करने की आवश्यकता है।
क्या कीटो डाइट से फेफड़ों में इन्फ्लेमेशन हो सकती है?
हालांकि, फेफड़ों की इन्फ्लेमेशन आमतौर पर केटोजेनिक डाइट की वजह से नहीं होती है, लेकिन इसका सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आमतौर पर वजन घटाने और मधुमेह सहित अन्य बीमारियों के उपचार के लिए कीटो डाइट की सलाह दी जाती है। इसके विपरीत, वसा में उच्च अस्वास्थ्यकर आहार जिसमें ट्रांस वसा या प्रसंस्कृत मांस होता है, शरीर में इन्फ्लेमेशन का कारण बन सकता है। इस स्थिति में सामान्य इन्फ्लेमेशन अप्रत्यक्ष रूप से फेफड़ों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
अस्थमा या COPD जैसी फेफड़ों संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए, सतर्क रहना महत्वपूर्ण है। तेजी से वजन घटाना या आवश्यक पोषक तत्वों की कमी, जैसे कि फलों और सब्जियों से एंटीऑक्सीडेंट, प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकते हैं, जिससे आप श्वसन संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप ये फेफड़ों के इन्फ्लेमेशन को बढ़ा सकते हैं।
जोखिमों को कम करने के लिए, नट्स, बीज, जैतून का तेल और एवोकैडो जैसे स्वस्थ वसा को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित करना और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपक समग्र स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त मात्रा में सब्जियों का सेवन कर रहे हैं। इसके अलावा, यदि आपको कोई रोग है, तो आहार परिवर्तन करने से पहले चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए। इससे यह सुनिश्चित करने में सहायता मिल सकती है कि यह आहार आपकी व्यक्तिगत स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त है।
क्या कीटो डाइट COPD में मदद कर सकती है?
हो सकता है। क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से पीड़ित लोगों को कम ऑक्सीजन और उच्च कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर से जूझना पड़ सकता है। अत: कार्बन डाइऑक्साइड को कम करने में मदद करने वाली डाइट उनके लिए लाभदायक हो सकते हैं। 2021 के एक अध्ययन से पता चलता है कि COPD रोगियों के लिए कीटो डाइट लाभकारी साबित हो सकती है। इससे उन्हें ऑक्सीजन के सेवन में वृद्धि और कम कार्बन डाइऑक्साइड स्तर जैसे लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
दूसरी ओर, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार शरीर को अधिक कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन कर सकता है, जो सांस लेने में बाधा डाल सकता है। उदाहरण के लिए, उच्च कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन के रोगियों में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर उच्च था और वे शारीरिक गतिविधियां कम करते थे। एक पारंपरिक उच्च-कार्ब आहार का पालन करने वाले लोगों की तुलना में, जो लोग कम कार्ब, उच्च वसा वाले सप्लीमेंट का सेवन करते थे, उनमें श्वसन और ऑक्सीजन के स्तर में सुधार देखने को मिला था।
हालांकि एक केटोजेनिक (कीटो) डाइट सभी लोगों के लिए लाभकारी नहीं हो सकती है लेकिन यह कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को कम करने और ऑक्सीजन के स्तर में सुधार करने में मदद करके COPD रोगियों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। इससे पता चलता है कि COPD से पीड़ित कुछ लोग, विशेष रूप से कुपोषित लोगों के लिए कीटो डाइट एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
श्वसन प्रणाली पर कीटो डाइट के संभावित दुष्प्रभाव क्या हैं?
हालांकि कीटो डाइट को सामान्य रूप से सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसके श्वसन प्रणाली पर विभिन्न दुष्प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:
- कीटो ब्रीथ (Keto breath): यह तब होता है जब कोई व्यक्ति कीटो डाइट करता है, शरीर वसा को कीटोन में विभाजित करता है। इनमें से एक कीटोन, एसीटोन है, जो सांस के माध्यम से उत्पन्न हो सकता है। यह फलदार धातु की गंध पैदा कर सकता है। हालांकि यह हानिकारक नहीं है, लेकिन इसका सेवन सावधानीपूर्वक करना चाहिए।
- शरीर में पानी की कमी (Dehydration): जब कीटो डाइट पर लोग अपने कार्ब सेवन में कटौती करते हैं, तब उनका शरीर अधिक पानी का रस्राव है। इससे मुंह सूख सकता है, जिससे शरीर में पानी की कमी या निर्जलीकरण की समस्या हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप वायुमार्ग में जलन हो सकती है। इसे नज़रअदाज़ करने पर यह आपको उन्हें श्वसन संक्रमण और गले में खराश के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकता है।
- कीटोएसिडोसिस (Ketoacidosis): हालांकि यह दुर्लभ समस्या है लेकिन मधुमेह रोगियों में बहुत आम है। कीटोएसिडोसिस तब होता है जब आपके रक्त में कीटोन का स्तर अधिक हो जाता है, जिससे शरीर में एसिड का निर्माण हो सकता है। इस बात की संभावना कम है कि कीटोएसिडोसिस आपकी सांस को प्रभावित कर सकता है। यह हृदय रोग या मधुमेह जैसे रोगों से पीड़ित लोगों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
हालांकि कीटो डाइट आपकी श्वास, स्वच्छता और श्वसन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती है, लेकिन यह सीधे फेफड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाती है। यदि आपको श्वसन संबंधी कोई समस्या है तो पर्याप्त हाइड्रेशन बनाए रखना और चिकित्सा सलाह लेना महत्वपूर्ण है।
Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

