क्या ओमेगा-3 कीमोथेरेपी कराने वाले लोगों की मदद कर सकता है?

Just In

जब कोई व्यक्ति कीमोथेरेपी से गुजरता है, तब खाने-पीने की हर चीज़, सप्लीमेंट्स और जीवनशैली से संबंधित प्रत्येक फैसले का महत्व बढ़ जाता है। कीमोथेरेपी एक थकाने वाली प्रक्रिया होती है, जिसमें शरीर और मन – दोनों पर असर पड़ता है। ऐसे में मरीज और उनके परिवार अक्सर सोचते हैं कि क्या कुछ खास पोषक तत्व इस प्रक्रिया को थोड़ा आसान या बेहतर बना सकते हैं।
ऐसा ही एक पोषक तत्व है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो मछली, अलसी और अखरोट जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। यह मस्तिष्क और ह्रदय के लिए अच्छा होता है। लेकिन प्रश्न यह है – क्या ओमेगा-3 कीमोथेरेपी के दौरान वाकई मददगार हो सकता है?

क्या ओमेगा-3 कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों को कम कर सकता है?

हाँ। कीमोथेरेपी के कुछ दुष्प्रभाव होते हैं, जैसे मतली, थकान, भूख की कमी और इन्फ्लेमेशन। कुछ शोध से पता चलता है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड, विशेषकर EPA (इकोसापेंटेनोइक एसिड) और DHA (डोकोसाहेक्सेनोइक एसिड), कुछ राहत प्रदान कर सकते हैं।

इन स्वस्थ वसा (healthy fats) में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हैं। कई नैदानिक परीक्षणों (clinical trials) से पता चला है कि ओमेगा-3 सप्लीमेंट शरीर में इन्फ्लेमेशन के कारको को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे थकान और जोड़ों के दर्द जैसे लक्षणों में कमी आ सकती है।

एक अध्ययन में, उन्नत कैंसर वाले मरीजों ने कीमोथेरेपी के दौरान मछली के तेल के सप्लीमेंट लेने पर कम वजन घटने और मांसपेशियों के द्रव्यमान को बेहतर बनाए रखने का अनुभव किया। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि कैंसर उपचार के दौरान मांसपेशियों की कमजोरी (या कैशेक्सिया) एक गंभीर समस्या है।

क्या ओमेगा-3 कीमोथेरेपी के प्रति प्रतिक्रिया को बेहतर बनाता है?

यह काफी दिलचस्प है — कुछ शुरुआती शोध से पता चलता हैं कि ओमेगा-3 फैटी एसिड्स शायद कीमोथेरेपी दवाओं को ज़्यादा असरदार बना सकते हैं।

एक अध्ययन से पता चलता है कि जिन कैंसर मरीजों ने कीमोथेरेपी के दौरान ओमेगा-3 सप्लीमेंट लिए, उन्हें बेहतर नतीजे मिले — जैसे इलाज का ज़्यादा असर होना और लंबा जीवन। ऐसा माना जा रहा है कि ओमेगा-3 शायद कैंसर कोशिकाओं को कीमोथेरेपी के लिए और ज़्यादा संवेदनशील बना देते हैं, लेकिन स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान से बचा सकते हैं।

क्या ओमेगा-3 कीमोथेरेपी के दौरान प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है?

कीमोथेरेपी से प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है क्योंकि यह अक्सर सफेद रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देती है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं। इससे मरीजों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में ओमेगा-3 फैटी एसिड लाभदायक हो सकते हैं।

ओमेगा-3 स्वस्थ लोगों में भी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का कार्य करता है और कुछ वैज्ञानिक साक्ष्यों से पता चलता है कि वे कीमोथेरेपी कर रहे मरीजों में भी ऐसा कर सकते हैं। 2013 के एक अध्ययन से पता चलता है कि जो कैंसर मरीज ओमेगा-3 सप्लीमेंट लेते थे, उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली इलाज के दौरान उन लोगों से बेहतर थी जो सप्लीमेंट नहीं लेते थे।

विशेष रूप से, ओमेगा-3 प्रतिरक्षा प्रणाली को संतुलित रखने में मदद करते हैं। वे इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं, लेकिन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को नष्ट नहीं करते हैं।

यह कोई जादू की दवा नहीं है, लेकिन ओमेगा-3 कीमोथेरेपी के दौरान प्रतिरक्षा प्रणाली को थोड़ा मजबूत बनाए रख सकते हैं।

कीमोथेरेपी के दौरान ओमेगा-3 लेना सुरक्षित है?

सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है, विशेषकर जब कैंसर का इलाज चल रहा हो। ऐसे समय में कोई भी ऐसा सप्लीमेंट लेना ठीक नहीं है, जो दवाओं के असर को प्रभावित कर सकता है।

अच्छी बात यह है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड्स आमतौर पर कीमोथेरेपी के दौरान सुरक्षित माने जाते हैं, बशर्ते इन्हें सही मात्रा में लिया जाए। अधिकांश शोध में 1 से 3 ग्राम रोज़ाना (EPA और DHA मिलाकर) की खुराक इस्तेमाल होती है और इसे लोग अच्छी तरह सहन कर लेते हैं। इसके दुष्प्रभाव हल्के होते हैं — जैसे मछली जैसा स्वाद या थोड़ा पेट खराब होना।

ध्यान रखें: ओमेगा-3 खून को थोड़ा पतला कर सकते हैं। अगर आप पहले से खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं या आपको रक्तस्राव की समस्या है, तो ओमेगा-3 लेने से इसका खतरा बढ़ सकता है। ओमेगा-3 आमतौर पर सुरक्षित हैं, लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या आप दूसरी दवाएं ले रहे हैं, तो इन्हें लेने से पहले अपने डॉक्टर या कैंसर आहार विशेषज्ञ (oncology dietitian) से सलाह जरूर लें।

क्या कीमोथेरेपी करा रहे सभी लोगों को ओमेगा-3 सप्लीमेंट लेना चाहिए?

सभी लोगों को ओमेगा-3 सप्लीमेंट लेने की आवश्यकता नहीं होती है। भले ही इससे कुछ फायदे हो सकते हैं, लेकिन यह कोई जादुई इलाज नहीं है। किसी व्यक्ति को सप्लीमेंट लेना चाहिए या नहीं, यह इस पर निर्भर करता है कि व्यक्ति को किस तरह का कैंसर है, उसका इलाज क्या चल रहा है, उसकी सेहत और पोषण की स्थिति क्या है और कोई दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं तो नहीं हैं।

उदाहरण के लिए, अगर कोई पहले से ही ज़्यादा मछली (जैसे सैल्मन या मैकेरल) खाता है, तो उसे शायद सप्लीमेंट की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन अगर किसी का वजन बहुत घट रहा है या उसे इन्फ्लेमेशन की समस्या है, तो उसे इससे फायदा हो सकता है।

अत: विशेषज्ञ की सलाह लेना महत्वपूर्ण है। अगर आप या आपका कोई करीबी कीमोथेरेपी करा रहा है, तो कोई भी नया सप्लीमेंट शुरू करने से पहले — चाहे वह मछली का तेल ही क्यों न हो — कैंसर देखभाल टीम से ज़रूर बात करें।

निष्कर्ष

कीमोथेरेपी के दौरान ओमेगा-3 फैटी एसिड लाभदायक हो सकते हैं। ये कीमोथेरेपी के कुछ दुष्प्रभावों को कम कर सकते हैं, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं और इस प्रक्रिया को असरदार भी बना सकते हैं। ये कोई इलाज नहीं हैं और न ही डॉक्टर की दवा का विकल्प — लेकिन ये एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ध्यान रखें: ज़्यादा लेना हमेशा बेहतर नहीं होता। कीमोथेरेपी के दौरान सप्लीमेंट्स लेने में सही समय, सही मात्रा और आपकी व्यक्तिगत आवश्यकता मायने रखती हैं। इसलिए कोई भी नया सप्लीमेंट का सेवन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

सही सलाह और देखभाल के साथ, ओमेगा-3 की थोड़ी सी मात्रा भी आपके शरीर को इस कठिन दौर में सहारा देने में मदद कर सकती है।

Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

History
First published on:

Disclaimer
Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at [email protected]. You can further read our Correction Policy here. Nothing in the content, product, or service should be considered or used as a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment. We do not endorse or promote any medical, nursing, or other professional healthcare advice, diagnosis, or treatment against the advice of their family physician. Read our Full Disclaimer Here for further information.

More in

Questions
Fact Check
Interviews
Stories
Videos

- Advertisement -spot_img
Garima Dev Verman
Garima Dev Verman
गरिमा एक प्रमाणित आहार विशेषज्ञ हैं, जिन्हें आहार और पोषण विज्ञान में विशेषज्ञता प्राप्त है। वह एक प्रमाणित मधुमेह शिक्षक भी हैं, जिन्हें व्यक्तिगत आहार योजनाओं के माध्यम से मधुमेह के प्रबंधन पर व्यक्तियों का मार्गदर्शन करने का अनुभव है। एक स्वास्थ्य सेवा पत्रकार के रूप में, उन्होंने जनता को शिक्षित करने और स्वास्थ्य साक्षरता बढ़ाने के लिए साक्ष्य-आधारित रिपोर्ट बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है
Read More