चिया के बीज IBS रोगियों के लिए लाभदायक है या नहीं?

Just In

कुछ लोगों को स्मूदी में चिया के बीज डालने के बाद पेट फूलने का एहसास होता है। चिया के बीजों को अक्सर “सुपरफूड” कहा जाता है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति को इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) है, तो उसके मन में प्रश्न आ सकता है कि “चिया के बीज उनके लिए लाभदायक हैं या नुकसानदायक”।

ये छोटे-छोटे बीज फाइबर और स्वस्थ वसा से भरपूर होते हैं, जिन्हें आमतौर पर पेट के लिए लाभदायक माना जाता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति का पाचन तंत्र संवेदनशील है, तो अत्यधिक फाइबर उसके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस लेख में हमने चिया के बीजों की महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

IBS में चिया के बीज खाने का क्या परिणाम हो सकता है?

चिया के बीज में घुलनशील फाइबर (soluble fibre) भरपूर मात्रा में होता है, जो पानी में मिलकर जेल जैसी परत बना लेता है। अधिकांश लोगों के लिए इस प्रकार का फाइबर पाचन तंत्र को सहज करने में मदद करता है — यह मल को नरम बनाता है, जिससे पेट अच्छी तरह से साफ होता है और कब्ज से राहत मिल सकती है।

लेकिन यहाँ एक पेंच है — यही फाइबर आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी खाना देता है। जब ये बैक्टीरिया फाइबर को पचाते हैं, तब गैस बनती है। अगर किसी व्यक्ति को IBS है, तो यह प्रक्रिया ज़्यादा महसूस हो सकती है, जिससे पेट फूलना, दर्द या ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसलिए, चिया के बीज आंतों के लिए लाभदायक भी हो सकते हैं और कभी-कभी समस्या भी बढ़ा सकते हैं — यह शरीर की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है। सही तरीका है कि कम मात्रा से शुरूआत करें, धीरे-धीरे शरीर को इसकी आदत डालें और तभी मात्रा बढ़ाएँ जब आराम महसूस हो। इसे ऐसे समझिए जैसे पाचन तंत्र को एक नए दोस्त से मिलवा रहे हों — धीरे-धीरे भरोसा बनाइए!

चिया के बीज को तैयार करने का तरीका पेट पर असर क्यों डालता है?

चिया के बीज को खाने का तरीका पाचन तंत्र पर गहरा असर डाल सकता है। इन्हें सूखा और भिगोकर खाने का असर पाचन पर बिल्कुल अलग होता है।

सूखे चिया के बीज छोटे-छोटे स्पंज जैसे काम करते हैं। जब वे पेट में पहुँचते हैं, तब पानी सोखकर फूल जाते हैं। इससे पेट भरा-भरा महसूस हो सकता है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति ने पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पिया है, तो इससे पेट फूलने या भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कम मामलों में, सूखे चिया के बीज की वजह से गले में अटकने (choking) का खतरा हो सकता है।

वहीं, ये भिगोए हुए बीज पेट के लिए हल्के और नरम होते हैं। जब इन्हें पानी या दूध में (बेहतर है कि रात भर के लिए) भिगोया जाता है, तो ये नरम होकर जेल जैसी परत बना लेते हैं। यह जेल फाइबर को आसानी से आंतों से गुजरने में मदद करती है, जिससे पाचन सहज होता है और गैस या पेट फूलने की संभावना कम रहती है।

इन्हें पीसकर भी खाया जा सकता है। पिसे हुए बीज पचाने में आसान होते हैं, विशेषकर उनके लिए जिनका पेट संवेदनशील होता है। और अगर लोग इन्हें ओट्स, दही या पपीता जैसे हल्के खाद्य पदार्थों के साथ खाएँ, तो ये पाचन को और भी बेहतर बन सकते हैं।

अगर चिया के बीज से गैस बनती है, तो क्या यह किसी गंभीर समस्या का संकेत है?

ज़रूरी नहीं। अगर चिया पुडिंग खाने के बाद पेट फूल जाता है, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि चिया नुकसानदायक है — बल्कि इसका अर्थ है कि आंतों के बैक्टीरिया फाइबर को तोड़ने का काम कर रहे हैं और इस प्रक्रिया में थोड़ी गैस बनना सामान्य है।

हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को IBS (इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम) है, तो इससे अत्यधिक गैस या पेट खराब रह सकता है। इसका समाधान है — पेट को धीरे-धीरे इसकी आदत डालना। शुरुआत में सिर्फ आधी चम्मच भिगोए हुए बीजों का सेवन करें और जैसे-जैसे शरीर अभ्यस्त हो, मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएँ। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना महत्वपूर्ण है क्योंकि चिया का फाइबर ठीक से काम करने के लिए तरल की आवश्यकता है।

एक या दो हफ़्तों बाद लोग महसूस कर सकते हैं कि उनका पेट फूलना कम हो गया है और उन्हें इसके लाभ महसूस होने लगेंगे — जैसे कि बेहतर पाचन, नियमित मल त्याग और एक शांत, आरामदायक पेट।

IBS रोगी अपने आहार में चिया के बीज को कैसे शामिल कर सकते हैं?

अगर कोई व्यक्ति अपने आहार में चिया के बीच को शामिल करना चाहता है तो वह निम्नलिखित तरीके अपना सकता है:

  1. कम से शुरू करें: रोज़ाना सिर्फ आधी चम्मच (½ चम्मच) से शुरुआत करें। अगर सब ठीक लगे, तो धीरे-धीरे बढ़ाकर 1–2 चम्मच करें।
  2. हमेशा भिगोकर खाएँ: चिया को पानी, दूध या दही में मिलाकर कम से कम 30 मिनट तक छोड़ दें — अगर रातभर भिगोएँ, तो और भी अच्छा।
  3. सोच-समझकर मिलाएँ: चिया को IBS के अनुकूल खाद्य पदार्थों जैसे ओट्स, राइस पुडिंग, बादाम का दूध, या लो-FODMAP फलों (जैसे कीवी या ब्लूबेरी) के साथ खाएँ।
  4. पानी पर्याप्त पिएँ: चिया का फाइबर बहुत सारा पानी सोखता है, इसलिए दिन भर में पर्याप्त तरल पिएँ ताकि पाचन सही चलता रहे।
  5. अपने शरीर पर विशेष ध्यान दें: अगर पेट फूलना या असहजता महसूस हो, तो थोड़ा ब्रेक लें, मात्रा कम करें या पिसे हुए (ground) चिया का प्रयोग करें।

क्या सभी IBS रोगियों को चिया के बीज खाना चाहिए?

ज़रूरी नहीं — और यह बिल्कुल ठीक है। IBS हर किसी को विभिन्न तरह से प्रभावित करता है। कुछ लोगों को, जिनमें कब्ज़ वाली IBS होती है, ये बीज लाभदायक हो सकते हैं। लेकिन दूसरों को, विशेषकर जिन्हें दस्त या पेट फूलने की समस्या हैं, उनके लिए ये नुकसानदायक हो सकते हैं।

अगर कोई व्यक्ति इसे खाना चाहते हैं, तो इसमें सावधानी बरतनी चाहिए। दो-तीन हफ़्तों के लिए एक छोटा फूड डायरी रखें। नोट करें कि चिया खाने के बाद पेट कैसा महसूस करता है — क्या व्यक्ति को आराम मिलता है या गैस/फुलापन बढ़ता है?

और याद रखें, चिया ही एकमात्र विकल्प नहीं है। अगर यह किसी व्यक्ति को ये सूट नहीं करता, तो वह अन्य चीज़ जैसे अलसी के बीच, कद्दू के बीज या ओट्स जैसी चीज़ों का सेवन कर सकता है।

निष्कर्ष

चिया के बीज पेट के लिए लाभदायक हो सकते हैं — लेकिन केवल तब जब शरीर उन्हें सहन कर सके। ये जादुई इलाज नहीं हैं, और ये नुकसानदायक भी नहीं हैं। IBS रोगियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ें हैं — संतुलन, सही तैयारी और धैर्य।

धीरे-धीरे शुरुआत करें। इन्हें अच्छी तरह से भिगोएँ। पेट की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें। थोड़ी आज़माइश और अनुभव के बाद लोग समझ पाएँगे कि ये छोटे बीज उनके लिए लाभदायक हैं या नहीं।

Disclaimer: Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can futher read our Correction Policy here. Never disregard professional medical advice or delay seeking medical treatment because of something you have read on or accessed through this website or it's social media channels. Read our Full Disclaimer Here for further information.

History
First published on:

Disclaimer
Medical Science is an ever evolving field. We strive to keep this page updated. In case you notice any discrepancy in the content, please inform us at factcheck@thip.in. You can further read our Correction Policy here. Nothing in the content, product, or service should be considered or used as a substitute for medical advice, diagnosis, or treatment. We do not endorse or promote any medical, nursing, or other professional healthcare advice, diagnosis, or treatment against the advice of their family physician. Read our Full Disclaimer Here for further information.

More in

Questions
Fact Check
Interviews
Stories
Videos

- Advertisement -spot_img
Garima Dev Verman
Garima Dev Verman
गरिमा एक प्रमाणित आहार विशेषज्ञ हैं, जिन्हें आहार और पोषण विज्ञान में विशेषज्ञता प्राप्त है। वह एक प्रमाणित मधुमेह शिक्षक भी हैं, जिन्हें व्यक्तिगत आहार योजनाओं के माध्यम से मधुमेह के प्रबंधन पर व्यक्तियों का मार्गदर्शन करने का अनुभव है। एक स्वास्थ्य सेवा पत्रकार के रूप में, उन्होंने जनता को शिक्षित करने और स्वास्थ्य साक्षरता बढ़ाने के लिए साक्ष्य-आधारित रिपोर्ट बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है
Read More